Tuesday, March 15, 2011

किसान संघ के अध्यक्ष का स्वागत


अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामपाल जाट का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पिंक हाउस में भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन महर्षि के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। जाट ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलवाने में असफल रही है। इस वर्ष गेहूं की फसल गत वर्ष से मात्र एक प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है फिर भी सरकार इसे बम्पर क्रोप के रूप में प्रचारित क र रही है। इस दुष्प्रचार से गेहूं के भाव गिरेंगे और किसान को उसका समर्थन मूल्य भी नहीं मिलेगा। उन्होंने सरकार पर अपने घोषणा पत्र का पालन नहीं करने का आरोप लगाया।

No comments:

Post a Comment