Wednesday, January 27, 2016

माइनिग इंजीनियर ने देखा बावड़ी का काम काज

विभागके माइनिंग इंजीनियर ने सोमवार को ऐतिहासिक नवाबी बावड़ी का निरीक्षण कर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। बावड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने बताया कि सोमवार को खान विभाग के माइनिग इंजीनियर प्रताप सिंह मीणा ने एसडीएम पुष्करराज शर्मा, तहसीलदार एमसी लुणिया के साथ बावड़ी का अवलोकन किया तथा सफाई कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने बावड़ी बचाओ अभियान में जुड़े कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। 



Tuesday, January 26, 2016

लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने मन मोहा

 बडके बालाजी के पास स्थित देवडा गार्डन में चल रही रामलीला में रविवार रात्री में लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया तो राम-जानकी विवाह में भाव विभोर कर दिया बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा पं.अशोक उपाध्याय के निर्देशन में रामलीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह रहें है 



Monday, January 25, 2016

नागरिकों की सतर्कता से बची मासूम की जान

लोगोंकी सजगता से सीकर एक बार फिर शर्मसार होने से बच गया। यह घटना है रामगढ़ सेठान कस्बे की, जहां एक साढ़े तीन साल की मासूम दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। रविवार दोपहर करीब पौने बारह बजे रामगढ़ के बिसाऊ दरवाजे के पास स्थित जैन मंदिर वाली गली में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर घूम रहा था। 

यहां दुकान चलाने वाले गोपाल लडिया से जब उसने कई लोगों के नाम पते पूछे तो उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। वह इधर उधर लोगों से बहस करते घूम रहा था। गोपाल ने उस पर नजर रखना शुरू किया और अपने बेटे को भी कहा कि इसका ध्यान रखना। 
शराबीयुवक पहले एक सूने मकान में घुसा और पांच मिनट बाद वापस बाहर गया। इसी दौरान एक साढ़े तीन साल की मासूम भी गली में खेल रही थी। पांच मिनट बाद उनको तो वह मासूम दिखाई दी और ही शराबी युवक। उन्हें शक हुआ और इधर उधर युवक बच्ची को ढूंढने लगे। तभी पता चला कि शराबी युवक मासूम को गोद में लेकर पास ही खंडहर पड़ी हवेली की तरफ जा रहा था। गोपाल ने पास के दुकानदार चैनसिंह अन्य को इस बारे में बताया और सभी दौड़कर उस खंडहर हवेली में पहुंचे। यहां जाकर जब मंजर देखा तो सन्न रह गए। शराबी युवक निर्वस्त्र मिला और मासूम को अपने पास बिठा रखा था। अगर पांच मिनट भी और देरी से पहुंचते तो दरिंदा मासूम की जिंदगी बर्बाद कर देता। तुरंत ही मासूम को गोद में लेकर उसके घर पहुंचाया और दरिंदे को सड़क पर लेकर आए। इसके बाद तो लोगों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और पुलिस को भी बुला लिया। जब दरिंदे से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह चूरू के उदासर बिदावतका गांव का रहने वाला कर्णपाल सिंह (25) पुत्र रणजीत सिंह है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिसने दर्ज किया ज्यादती के प्रयास पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा : आरोपीकर्णपाल के खिलाफ रामगढ़ थाना पुलिस ने ज्यादती के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

Sunday, January 24, 2016

जोहड़े की सफाई की

विरासत संरक्षण संगठन द्वारा बीड़ में स्थित रामगोपाल गनेड़ीवाल के जोहड़े की सफाई की गई। संगठन ने कस्बे की हेरिटेज विरासत को बचाने का जिम्मा लिया है। इसी क्रम में घड़वे जोहड़े की सफाई के बाद रामगोपाल गनेड़ीवाल जोहड़े का सफाई अभियान शुरू हुआ। तहसीलदार एमसी लूणियां के सानिध्य एक दर्जन युवाओं ने श्रमदान किया।  

Saturday, January 23, 2016

गीता ज्ञान महायज्ञ का आयोजन

कस्बेके वार्ड 31 स्थित सांखलों की धर्मशाला में चल रहे गीता ज्ञान महायज्ञ में योगी मोहननाथ ने कहा कि गीता सुनने से परमात्मा का परिचय होता है। गीता वह महाग्रंथ है, जिससे परमात्मा के साथ आत्मा का समायोजन होता है। गीता हमें कर्म और धर्म के मध्य मार्ग पर चलना सिखाती है।  अनेक श्रद्धालुओं ने महाज्ञान यज्ञ में भाग लिया।  

Friday, January 22, 2016

रिकार्ड तोड़ सर्दी ने कंपाये हाड , पारा -3.2

शेखावाटीमें कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को फतेहपुर बर्फीले इलाके जम्मू, शिमला और शिलांग से भी ठंडा रहा। फतेहपुर में सात डिग्री की गिरावट के साथ रात का पारा माइनस 3.2 डिग्री पहुंच गया। 
बुधवार रात सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 13 दिसंबर 2015 को तापमान माइनस 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शिमला में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रहा। इधर, सर्दी बढ़ने के कारण झुंझुनूं में प्राइमरी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई। वहीं जयपुर में 30 जनवरी तक स्कूलों का समय बदल दिया गया, लेकिन सीकर में जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। फतेहपुर मौसम केंद्र के ओमप्रकाश कालस ने बताया कि उत्तरी-पूर्वी हवा की रफ्तार बढ़ने और मौसम साफ होने की वजह से सर्दी का असर बढ़ा। 
कृषिविशेषज्ञ हरदेवसिंह बिजानिया के अनुसार पारे में गिरावट और सर्दी बढ़ना फसल के लिए अच्छा है। पाला नहीं गिरने और दिन में धूप खिलने तक फसल को फायदा मिलता रहेगा। 
मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख बदल रहा है। दक्षिणी पूर्वी होने से सर्दी में राहत मिल सकती है। वहीं मौसम साफ रहने से धूप खिली रहेगी। 

अभिभाषक संघ ने आंदोलन को दिया समर्थन

 सेठीआयोग की सिफारिशें लागू करने तथा अन्य मांगों के लिए एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे न्यायिक कर्मचारियों को स्थानीय अभिभाषक संघ ने समर्थन दिया है। प्रेस सचिव एडवोकेट दीपक निर्मल ने बताया कि अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गोस्वामी ने न्यायिक कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से कर्मचारियों की मांगें पूरी करनेेे की मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि अपनी मांगों के समर्थन में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्थानीय एसीजेएम कोर्ट के सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य कर रहे हैं। कोर्ट नाजिर संजय माथुर ने बताया कि सोमवार को सभी न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 

Monday, January 18, 2016

शिक्षा पर्यवेक्षक ने दी सार्थक बदलाव की नसीहत

माध्यमिकशिक्षा निदेशालय बीकानेर के पर्यवेक्षण अधिकारी सुभाष महलावत ने राउमावि हरसावा बड़ा में फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ ब्लाक के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों से आह्वान किया कि संस्था प्रधान बदलते वक्त के साथ अपनी संस्थाओं में सार्थक बदलाव लाए। उन्होंने कहा कि एसआईक्यूई के माध्यम से शिक्षण के बुनियादी स्वरूप को गुणवत्तापूर्ण बनानें की आवश्यकता है। उन्होंने ने संस्था प्रधानों से एसडीएमसी को प्रभावी बनाने, विद्यालय को इंटरनेट से जोडने आदि अनेक सुझाव दिए। 

Friday, January 15, 2016

कोहरे ने बढ़ाई पतंगबाजों की परेशानी

मकरसंक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर तक छाए घने कोहरे ने पतंगबाजों को भी परेशानी में डाल दिया। कोहरा छाए रहने से फतेहपुर सहित कई स्थानों पर विजिबिलिटी 20 से 25 फीट ही रही। पतंगबाज सुबह काफी देर तक पतंग नहीं उड़ा सके। 11 बजे तक लोग घरों में ही रहे। उत्तरी हवा का दबाव बढ़ने पर दोपहर एक बजे आसमान साफ हुआ। हालांकि हवा में ठंडक होने से पतंगबाजों में खास जोश नहीं रहा। 

इधर, तीन दिन से लगातार कोहरा छाए रहने के साथ तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान में छह डिग्री से ज्यादा की गिरावट गई। यहां दिन का तापमान 20.4 डिग्री से गिरकर 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से गिरकर 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। घर-घर में तेल और तिल के पकवान बनाए गए। वहीं जगह-जगह लोगों ने कपड़ा, गजक तिल-तेल के पकवान बांट कर दान-पुण्य किया। घरों में महिलाओं ने रस्मों के साथ मकर संक्रांति की पवित्र परंपरा का निर्वहन किया। रूठी हुई सास को मनाने के लिए बहुओं ने नए कपड़े पहनाए एवं परिवार के लोगों को घेवर-फीणी बांटी। गोशालाओं में दानदाताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। वहीं दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। 


Wednesday, January 13, 2016

जालान आदर्श विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव

सोमवारको जालान उमावि, शंकर लाल धानुका आदर्श विद्या मंदिर एवं हनुमान प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर का संयुक्त वार्षिक उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य नरपत सिंह ने बताया कि आदर्श विद्यामंदिर समूह की सभी स्कूलों जालान आदर्श विद्या मंदिर, एचपी धानुका आदर्श विद्यामंदिर, शंकरलाल धानुका आदर्श विद्या मंदिर आदि के सामूहिक कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय शिक्षा प्रसार समिति सीकर रतन लाल मिश्रा ने की मुख्य वक्ता संगठन मंत्री विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र शिवप्रसाद और मुख्य अतिथि प्रांतीय मंत्री सुरेश कुमार बधवा, संस्कार प्रमुख बाबूलाल शर्मा, जिला सचिव राममनोहर आदि विशिष्ट अतिथि थे। प्रहलाद राय सैनी ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पृथ्वीराज चौहान नामक नाटक मंचन के साथ अन्य रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Tuesday, January 12, 2016

चाइनीज मांझे के खिलाफ निकाली रैली

चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारत विकास परिषद ने शुक्रवार को रैली निकाली। भारत विकास परिषद ने श्याम सदन से रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख रास्तों से गुजरी और प्राणघातक चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया। चाइनीज मांझे का यहां धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। पर्यावरण नुकसान के साथ आमजन के लिए भी यह जानलेवा है। इससे प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है। 

Saturday, January 9, 2016

पठानकोट हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि

ऐतिहासिकनवाबी बावड़ी पर युवाओं ने भारत का नक्शा बनाया। बावड़ी पर पठानकोट पर आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा गुरुवार रात्रि कैंडल मार्च निकाला और भारत का नक्शा बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विरासतसंरक्षण समिति द्वारा शुक्रवार को ऐतिहासिक सिंघानिया छतरी पर सफाई कर श्रमदान किया गया। कस्बे की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने लिए उद‌्देश्य से समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, पार्षद प्रदीप रिणवा, करण सिंह जाखड़, नरेंद्र पारीक ईश्वरराम आदि समिति सदस्यों ने श्रमदान किया।