Friday, January 15, 2016

कोहरे ने बढ़ाई पतंगबाजों की परेशानी

मकरसंक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर तक छाए घने कोहरे ने पतंगबाजों को भी परेशानी में डाल दिया। कोहरा छाए रहने से फतेहपुर सहित कई स्थानों पर विजिबिलिटी 20 से 25 फीट ही रही। पतंगबाज सुबह काफी देर तक पतंग नहीं उड़ा सके। 11 बजे तक लोग घरों में ही रहे। उत्तरी हवा का दबाव बढ़ने पर दोपहर एक बजे आसमान साफ हुआ। हालांकि हवा में ठंडक होने से पतंगबाजों में खास जोश नहीं रहा। 

इधर, तीन दिन से लगातार कोहरा छाए रहने के साथ तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान में छह डिग्री से ज्यादा की गिरावट गई। यहां दिन का तापमान 20.4 डिग्री से गिरकर 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से गिरकर 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। घर-घर में तेल और तिल के पकवान बनाए गए। वहीं जगह-जगह लोगों ने कपड़ा, गजक तिल-तेल के पकवान बांट कर दान-पुण्य किया। घरों में महिलाओं ने रस्मों के साथ मकर संक्रांति की पवित्र परंपरा का निर्वहन किया। रूठी हुई सास को मनाने के लिए बहुओं ने नए कपड़े पहनाए एवं परिवार के लोगों को घेवर-फीणी बांटी। गोशालाओं में दानदाताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। वहीं दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। 


No comments:

Post a Comment