गर्मी बढ़ने के साथ साथ अंचल के निवासियों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही है । जहां सूर्या भगवान् कहर बरपाने में कोई कसार बाकी नहीं रख रहे वहीं बिजली विभाग ने भी नाक में दम कर रखा है । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में करीब 8 से दस घंटे प्रति दिन की बिजली कटौती चल रही है । गर्मी बढ़ने के साथ साथ कटौती भी बढ़ने की आशंका ने नगर वासियों की नींद हराम कर रखी है ।
Wednesday, May 23, 2012
आजाद स्कूल में शिविर प्रारम्भ
मुस्लिम
बालकों के लिए दीनी तालीम शिविर शुरू हुआ है । मौलाना महमूद हसन
कासली ने बताया कि आजाद सीसै स्कूल में तीन दिवसीय दीनी तालीम शिविर शुरू
होगा। शिविर में कई उलेमा दीनी तालीम देंगे।
Friday, May 18, 2012
रुकनसर में संत सम्मलेन
निकटवर्ती ग्राम रूकनसर स्थित नाथजी आश्रम में संत सम्मेलन 19 मई को होगा। महंत कैलाशनाथजी
ने बताया आश्रम में शेरनाथजी महाराज की पुण्य तिथी में चल रहे तीन
दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में गुरुवार को अखंड रामायण का पाठ हुआ।
शुक्रवार को रात्रि जागरण एवं भजन संध्या तथा शनिवार को संत सम्मेलन और
भंडारे का आयोजन होगा।
Tuesday, May 15, 2012
पालिका बैठक में बस स्टैंड पर चर्चा
नगरपालिका
की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को नपा अध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा की
अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरपालिका में प्रस्तावित बस स्टैंड पर
निर्माण कार्य कराने को लेकर चर्चा हुई। जिसमें पार्षद मुस्ताक नजमी का
कहना था कि अभी तक बस स्टैंड के लिए भूमि का आवंटन नगरपालिका को नहीं हुआ
है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने जानकारी दी कि भूमि आवंटन की सभी औपचारिकताएं
पूरी हो गई हैं। आवंटन जल्द ही मिल जाएगी, इसलिए बस स्टैंड भूमि पर निर्माण
कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्रिकेट कोचिंग कैम्प प्रारम्भ
जिला
क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कोचिंग कैम्प बुधवार से
निमावत स्कूल में शुरू हुआ। राजस्थान क्रिकेट संघ के सहयोग से अंडर 19
खिलाडिय़ों के लिए आयोजित शिविर के उद्घाटन पर नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कैम्प में जिले के कई खिलाड़ी भाग ले रहे
हैं।
Monday, May 14, 2012
बुधगिरीजी की मढ़ी पर रसोई का लोकार्पण
श्री
बुधगिरीजी की मढ़ी पर नव निर्माण योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के
दौरान रसोई का लोकापर्ण महंत दिनेशगिरीजी ने किया। मढ़ी पर आयोजित सभा में
महंत ने संपूर्ण निर्माण कार्यों का ब्यौरा पेश किया कर बताया कि आगामी
शिवरात्रि तक सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।
Tuesday, May 8, 2012
पैट्रोल पम्पो ने की हड़ताल
शहर के पेट्रोल पंप सोमवार को बंद रहे। कहीं भी डीजल और पेट्रोल की बिक्री
नहीं हुई। हालांकि इस बंदी के संबंध में राजस्थान पेट्रोल पंप डीलर
एसोसिएशन ने पहले ही घोषणा कर दी थी। बावजूद इसके वाहन चालक दिन भर
पेट्रोलपंपों के चक्कर काटते रहे। कुछ लोगों ने ब्लैक में डीजल या पेट्रोल
खरीद कर वाहन चलाया। जिला रसद अधिकारीमुताबिक हड़ताल के
बावजूद इमरजेंसी के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)