Monday, January 25, 2016

नागरिकों की सतर्कता से बची मासूम की जान

लोगोंकी सजगता से सीकर एक बार फिर शर्मसार होने से बच गया। यह घटना है रामगढ़ सेठान कस्बे की, जहां एक साढ़े तीन साल की मासूम दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। रविवार दोपहर करीब पौने बारह बजे रामगढ़ के बिसाऊ दरवाजे के पास स्थित जैन मंदिर वाली गली में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर घूम रहा था। 

यहां दुकान चलाने वाले गोपाल लडिया से जब उसने कई लोगों के नाम पते पूछे तो उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। वह इधर उधर लोगों से बहस करते घूम रहा था। गोपाल ने उस पर नजर रखना शुरू किया और अपने बेटे को भी कहा कि इसका ध्यान रखना। 
शराबीयुवक पहले एक सूने मकान में घुसा और पांच मिनट बाद वापस बाहर गया। इसी दौरान एक साढ़े तीन साल की मासूम भी गली में खेल रही थी। पांच मिनट बाद उनको तो वह मासूम दिखाई दी और ही शराबी युवक। उन्हें शक हुआ और इधर उधर युवक बच्ची को ढूंढने लगे। तभी पता चला कि शराबी युवक मासूम को गोद में लेकर पास ही खंडहर पड़ी हवेली की तरफ जा रहा था। गोपाल ने पास के दुकानदार चैनसिंह अन्य को इस बारे में बताया और सभी दौड़कर उस खंडहर हवेली में पहुंचे। यहां जाकर जब मंजर देखा तो सन्न रह गए। शराबी युवक निर्वस्त्र मिला और मासूम को अपने पास बिठा रखा था। अगर पांच मिनट भी और देरी से पहुंचते तो दरिंदा मासूम की जिंदगी बर्बाद कर देता। तुरंत ही मासूम को गोद में लेकर उसके घर पहुंचाया और दरिंदे को सड़क पर लेकर आए। इसके बाद तो लोगों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और पुलिस को भी बुला लिया। जब दरिंदे से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह चूरू के उदासर बिदावतका गांव का रहने वाला कर्णपाल सिंह (25) पुत्र रणजीत सिंह है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिसने दर्ज किया ज्यादती के प्रयास पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा : आरोपीकर्णपाल के खिलाफ रामगढ़ थाना पुलिस ने ज्यादती के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

No comments:

Post a Comment