Saturday, July 11, 2015

बुधगिरी जी मढ़ी पर की जन सेवा

बुधगिरिजीकी मढी पर रविवार को छह सौ जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। पूर्व पार्षद रामनिवास सैनी ने बताया कि देवकीनंदन कामेरीदेवी बूबना चेरिटी ट्रस्ट मुंबई द्वारा महंत दिनेशगिरि के सानिध्य में आटा, तेल, दाल, चीनी आदि वितरित की गई। महंत दिनेशगिरि ने कहा कि नर सेवा ही सच्चे अर्थों में नारायण सेवा है। पीड़ित मानव की सेवा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेकर असहायों की सेवा करने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment