Friday, September 24, 2010

श्रीनगर से ठंडा शेखावाटी

शेखावाटी में पिछले दो दिन चली अविराम बारिश नी गुलाबी ठंडक का एहसास बढ़ा दिया है | चूरू स्थित मौसम केंद्र और फतेहपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज २४ घंटे के तापमान में सामान्य से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है | दिलचस्प बात यह है क़ि फतेहपुर का तापमान यहाँ के स्थानीय मौसम केन्द्रों के अनुसार देहरादून से पाँच  एवं श्रीनगर से तीन  डिग्री  नीचे रहा है | वहीं अगर राज्य भर के तापमान से तुलना करें तो कोटा, बाड़मेर, उदयपुर और अजमेर से करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक का फर्क है |          यहाँ का अधिकतम तापमान 24.5  डिग्री व न्यूनतम तापमान २४ डिग्री रिकार्ड किया गया है जबकि श्रीनगर में अधिकतम 27.2 व न्यूनतम 15.8 तथा देहरादून में यही क्रमशः 29.6  एवं 23.1 रिकार्ड किया गया है | उल्लेखनीय है क़ि शेखावाटी में इन दिनों सामान्यतया अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान २७ रहता है, जिसमें करीब दस डिग्री तक की गिरावट आई है मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक और बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना रहेगी | हालांकि ठण्ड एक साथ नहीं बढ़ेगी लेकिन हल्की गुलाबी ठण्ड बनी रहने की संभावना है |            

1 comment:

  1. इसीलिए तो कवि ने कहा है -
    छीन ठंडी छीन गरम है,
    तुनक मिजाजी नेस |
    भोली सूर सभाव री,
    धरती दोस न लेस ||

    सीतल गरम समीर इत,
    नीचो,ऊँचो नीर |
    रंगीला रजथान सूं ,
    किम रुड़ो कस्मीर ?

    ReplyDelete