Sunday, May 15, 2016

गन्दगी से बाशिंदे परेशान

कस्बेके वार्ड 37 दौलताबाद के लोगों ने गोचर भूमि में पालिका द्वारा गंदगी कचरा डालने से रोकने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन भेजा है। पार्षद शिशुपालसिंह ने बताया कि दौलताबाद में खसरा नंबर 150-151 गोचर भूमि है। इसका उपयोग मोहल्ले वाले विश्राम स्थल और पशुओं के लिए करते हैं। यहां चारों ओर घनी बस्ती है। इस स्थान पर पालिका द्वारा कस्बे में इकट्‌ठा की गई गंदगी कचरा आदि डाला जा रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। कचरा डालने से रोकने के लिए अधिशासी अधिकारी तथा पालिका कर्मचारियों को कई बार कहा गया, परंतु राजनीतिक दुर्भावना के कारण पालिका द्वारा लगातार गंदगी डालकर वातावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। पार्षद ने गंदगी डालना बंद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 

No comments:

Post a Comment