Sunday, October 24, 2010

ठण्ड का एहसास बढ़ा


शरद पूर्णिमा की रात किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। शुक्रवार देर रात से ही अंचल में कोहरा छाना शुरू हो गया और शनिवार सुबह सात बजे तक समूचा अंचल कोहरे के आगोश में रहा। घाटी में हुई बर्फवारी का असर अंचल में भी नजर आया और गर्माया वातावरण अनुकूल बनने लगा। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। इससे 50 मीटर की दूरी पर खड़ा व्यक्ति तक नजर नहीं आया। हाईवे मार्ग पर अत्यधिक घना कोहरा छा गया। इस कारण वहां पास में खड़े व्यक्ति को देखना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को हैड लाइट जलानी पड़ी। आम तौर पर शरद पूर्णिमा के साथ ही ठण्ड का गुलाबी एहसास बढना शुरू हो जाया करता है , इस बार भी शरद पूर्णिमा पर तापमान में एक साथ ६ डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी और देर रात के साथ अल सुबह की हवाओं में ठिठुरन नजर आई |

No comments:

Post a Comment