कस्बेमें अनेक स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं। पार्षद अल्ताफ कुरैशी ने बताया कि वार्ड तीन में अक्शा मस्जिद के पास जलदाय विभाग की मुख्य लाइन में लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे इलाके में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। जलदाय अधिकारियों को कई बार लीकेज से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे पेयजल समस्या बनी हुई है। करीब 15 दिन से लोग परेशान हैं। इससे उनमें आक्रोश है।
Thursday, February 25, 2016
Wednesday, February 17, 2016
खाटू मेले के लिए प्रशासन लामबंद
बाबाश्याम के वार्षिक लक्खी मेले को लेकर जिला प्रशासन, श्री श्याम मंदिर कमेटी और ग्राम पंचायत सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाएं और सफाई कार्य पूरा करने में युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।
मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छतापूर्ण वातावरण मिले, इसके लिए कृत संकल्पित हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत अपने कर्मचारियों द्वारा ग्राम की सुंदरता को बनाए रखने में लगी हुई है। मेले के दौरान रींगस से खाटू तक के रास्ते पर रोशनी के इंतजाम रहेंगे। मंदिर कमेटी के कर्मचारी मेला व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटे हैं। इसमें रींगस रोड से खटीकान मोहल्ला, चारण मेला मैदान, श्याम मेला मैदान आदि में बैरिकेडिंग लगाए जा रहे हैं। इस बार सभी श्रद्धालुओं को दर्शन जल्दी और सरलता से हो, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। चारण मैदान में चार जिक जेक बनाए जा रहे हैं। इनमें एक बार में 45 हजार भक्त सकेंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए 120 कर्मचारी दिन रात लगे हुए हैं। प्रशासन ने इस बार मेला 10 से 20 मार्च तक कर दिया है। इसलिए दुकानदार ज्यादा लाभ कमाने के लिए मेले से पूर्व ही प्रसाद आदि सामान एकत्रित करने में लगे हुए हैं।
Wednesday, January 27, 2016
माइनिग इंजीनियर ने देखा बावड़ी का काम काज
विभागके माइनिंग इंजीनियर ने सोमवार को ऐतिहासिक नवाबी बावड़ी का निरीक्षण कर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। बावड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने बताया कि सोमवार को खान विभाग के माइनिग इंजीनियर प्रताप सिंह मीणा ने एसडीएम पुष्करराज शर्मा, तहसीलदार एमसी लुणिया के साथ बावड़ी का अवलोकन किया तथा सफाई कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने बावड़ी बचाओ अभियान में जुड़े कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की।
Tuesday, January 26, 2016
लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने मन मोहा
बडके बालाजी के पास स्थित देवडा गार्डन में चल रही रामलीला में रविवार रात्री में लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया तो राम-जानकी विवाह में भाव विभोर कर दिया बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा पं.अशोक उपाध्याय के निर्देशन में रामलीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह रहें है
Monday, January 25, 2016
नागरिकों की सतर्कता से बची मासूम की जान
लोगोंकी सजगता से सीकर एक बार फिर शर्मसार होने से बच गया। यह घटना है रामगढ़ सेठान कस्बे की, जहां एक साढ़े तीन साल की मासूम दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। रविवार दोपहर करीब पौने बारह बजे रामगढ़ के बिसाऊ दरवाजे के पास स्थित जैन मंदिर वाली गली में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर घूम रहा था।
यहां दुकान चलाने वाले गोपाल लडिया से जब उसने कई लोगों के नाम पते पूछे तो उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। वह इधर उधर लोगों से बहस करते घूम रहा था। गोपाल ने उस पर नजर रखना शुरू किया और अपने बेटे को भी कहा कि इसका ध्यान रखना।
शराबीयुवक पहले एक सूने मकान में घुसा और पांच मिनट बाद वापस बाहर गया। इसी दौरान एक साढ़े तीन साल की मासूम भी गली में खेल रही थी। पांच मिनट बाद उनको तो वह मासूम दिखाई दी और ही शराबी युवक। उन्हें शक हुआ और इधर उधर युवक बच्ची को ढूंढने लगे। तभी पता चला कि शराबी युवक मासूम को गोद में लेकर पास ही खंडहर पड़ी हवेली की तरफ जा रहा था। गोपाल ने पास के दुकानदार चैनसिंह अन्य को इस बारे में बताया और सभी दौड़कर उस खंडहर हवेली में पहुंचे। यहां जाकर जब मंजर देखा तो सन्न रह गए। शराबी युवक निर्वस्त्र मिला और मासूम को अपने पास बिठा रखा था। अगर पांच मिनट भी और देरी से पहुंचते तो दरिंदा मासूम की जिंदगी बर्बाद कर देता। तुरंत ही मासूम को गोद में लेकर उसके घर पहुंचाया और दरिंदे को सड़क पर लेकर आए। इसके बाद तो लोगों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और पुलिस को भी बुला लिया। जब दरिंदे से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह चूरू के उदासर बिदावतका गांव का रहने वाला कर्णपाल सिंह (25) पुत्र रणजीत सिंह है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिसने दर्ज किया ज्यादती के प्रयास पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा : आरोपीकर्णपाल के खिलाफ रामगढ़ थाना पुलिस ने ज्यादती के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Sunday, January 24, 2016
जोहड़े की सफाई की
विरासत संरक्षण संगठन द्वारा बीड़ में स्थित रामगोपाल गनेड़ीवाल के जोहड़े की सफाई की गई। संगठन ने कस्बे की हेरिटेज विरासत को बचाने का जिम्मा लिया है। इसी क्रम में घड़वे जोहड़े की सफाई के बाद रामगोपाल गनेड़ीवाल जोहड़े का सफाई अभियान शुरू हुआ। तहसीलदार एमसी लूणियां के सानिध्य एक दर्जन युवाओं ने श्रमदान किया।
Saturday, January 23, 2016
गीता ज्ञान महायज्ञ का आयोजन
कस्बेके वार्ड 31 स्थित सांखलों की धर्मशाला में चल रहे गीता ज्ञान महायज्ञ में योगी मोहननाथ ने कहा कि गीता सुनने से परमात्मा का परिचय होता है। गीता वह महाग्रंथ है, जिससे परमात्मा के साथ आत्मा का समायोजन होता है। गीता हमें कर्म और धर्म के मध्य मार्ग पर चलना सिखाती है। अनेक श्रद्धालुओं ने महाज्ञान यज्ञ में भाग लिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)