Tuesday, June 16, 2015

मानसून के जुलाई में आने की संभावना

प्रदेशमें मानसून 25 जून को दस्तक दे सकता है। बांसवाड़ा के रास्ते रहा मानसून सीकर एक जुलाई तक पहुंचेगा। पिछले साल से इस बार सात दिन देरी से रहा है। पिछली बार 23 जून को गया था। 

अच्छी बात यह है कि मौसम विभाग ने देरी के बावजूद सीकर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से आए समुद्री तूफ़ान की दिशा ओमान की तरफ बढ़ने के बाद मानसून की रफ्तार एक बार फिर बढ़ी है। फिलहाल लोकेशन मध्यप्रदेश-गुजरात में है। 25 जून तक मानसून राज्य के दक्षिणी-पूर्वी सीमा बांसवाड़ा से होकर प्रवेश करने की संभावना है। 

राजस्थान मौसम विभाग के डायरेक्टर बद्रीनारायण विश्नोई का कहना है कि प्रदेश में मौसम के मिजाज को देखते हुए मानसून के लिए अच्छा संकेत है। प्री-मानसून की अच्छी बारिश की संभावना है। 


No comments:

Post a Comment