Tuesday, March 31, 2015

बेमौसम की बारिश ने बढ़ाई चिंता


एकसप्ताह बाद इलाके में एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर आफत की बारिश हाे गई। गुरुवार को दिनभर तेज धूप की तपन के साथ शाम को अंधड़ के साथ जिलेभर में बारिश हुई। जिसमें कटी हुई फसलें बिखर  गई। इधर, बारिश को देख किसानों की धड़कनें भी तेज होने लगी। बदले मौसम में देर रात तक किसान कटी हुई फसलों को ढकने समेटने में जुटे रहे। सबसे तेज बारिश फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, नीमकाथाना, थोई, सीकर मुख्यालय पिपराली इलाके में हुई। 

तेज बारिश की वजह से फतेहपुर कस्बे में शाम को कई घरों में पानी भर गया। इलाके में लगातार 20 मिनट तक बारिश हुई। पानी का भराव होने से लोगों को परेशानी हुई। मकानों में पड़ा सामान भी भीग गया। किसानों के अनुसार फिलहाल जौ सरसों की कटाई का दौर चल रहा है। इसमें जौ के दाने की गुणवत्ता खराब हो रही है। मौसमविभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। इलाके में दिन के तापमान में गिरावट के साथ तेज हवा एवं बादलों के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। 


मौसम विज्ञों का कहना है कि शेखावाटी में मौसम का मिजाज अचानक बदलने की वजह है। पश्चिमी विक्षोभ का बनना विक्षोभ की वजह से ही गर्मी और तेज हवाओं का दबाव बनने लगा है। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। 
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार बदले हुए मौसम में फसल कटाई नहीं करें। वहीं कटी हुई फसलों की पुली बांध ढक कर रखे। ज्यादा सूखी हुई फसल की कटाई कर खेत में एक-एक पुली रखें। 



No comments:

Post a Comment