Tuesday, November 12, 2013

बारिश ने बदला मौसम

मौसम के अचानक बदले रवैये ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बुधवार को हुई बरसात के बाद सर्द हुए मौसम के चलते लोगों को घरों में ही कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम की चाल बदलते ही कोहरा छाने लगा है। अधिकतम तामपान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को अचानक बारिश होने से रात के साथ दिन भी सर्द हो गए। गुरूवार तड़के से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही थी। मौसम में कोहरे का साया सुबह दस बजे तक छाया रहा। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं गुरूवार को यह तापमान गिरकर 23.7 तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में हालांकि लगभग एक डिग्री का इजाफा हुआ है। बुधवार को 13 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान गुरूवार को 14.5 दर्ज किया गया। सुबह कोहरे और तेज ठंडी हवाओं के चलते लोग बिस्तर नहीं छोड़ पाए। देर तक लोगों ने रजाई नहीं छोड़ी। मौसम में बदलाव के चलते गर्म कपड़ों के बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।

 

No comments:

Post a Comment