Friday, June 29, 2012

नकली घी का जखीरा पकड़ा

पुलिस ने फतेहपुर सदर थाना इलाके के नयाबास गांव में नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा है। कारखाना एक मकान के बेसमेंट में चल रहा था। पुलिस ने कारखाने से करीब एक क्विंटल नकली घी, केमिकल व हजारों की तादात में रैपर व टिन बरामद किए हैं। बरामद किए गए डिब्बों में करीब सौ क्विंटल घी की पैकिंग की जा सकती है। तेल में केमिकल मिलाकर घी बनाया जा रहा था। पुलिस ने घी बनाने की मशीन भी जब्त की है। डीएसपी रजनीश पूनियां ने बताया कि नयाबास में नकली घी का कारखाना चलने की सूचना मिली थी।
 बुधवार रात करीब 11 बजे डीएसपी सदर एसएचओ गोकुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव के एक मकान में दबिश दी। मकान के बेसमेंट में कारखाना चलाया जा रहा था। पुलिस को तलघर में नकली घी पैकिंग करने के लिए आधा किलो, एक किलो की प्लास्टिक एवं लोहे की पैकिंग,बड़े कार्टून आदि मिले। एक दूसरे कमरे में नकली घी बनाने की फैक्ट्री मिली। जिसमें चार सिलेंडर,चूल्हा, पैकिंग मशीन,तेल के पीपे,नकली घी व केमिकल मिला। पकड़े गए डिब्बों में करीब 10 लाख से ज्यादा का घी भरा जा सकता है। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि नकली घी कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा खा है। 

No comments:

Post a Comment