Wednesday, June 20, 2012

उमस ने पसीने से नहलाया

शेखावाटी अंचल में इस बार गर्मी का मौसम नया गुल खिला रहा है। जून माह में हमेशा भीषण गर्मी झेलने वाले अंचलवासी इस बार तेज तपन के साथ पसीने से तरबतर करने वाली उमस का भी सामना कर रहे हैं। दिन भर बादलवाही के बीच शाम करीब छह बजे चूरू व साहवा में हल्की बूंदाबांदी हुई। अंचल में पिछले तीन दिन से बादलों की आवाजाही के चलते तपन और उमस ने लोगों को खासा परेशान कर दिया है।

अंचल में सोमवार को तेज गर्मी के साथ उमस रही। दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही रात का तापमान भी उछल कर तीस डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इससे दिन के साथ रात का चैन भी छिन गया था। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

No comments:

Post a Comment