Friday, October 30, 2015

परिवहन मंत्री ने की सड़कों की घोषणाएं

सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं परिवहन मंत्री यूनुस खान ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण में दी गई स्वीकृतियों के कारण अब प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़कर गांवों को शहर के समान विकास की राह पर अग्रसर करना है।
वे शनिवार को ग्रामीण गौरव पथ भींचरी का लोकार्पण, भींचरी से बालाजी मंदिर तक सड़क का शिलान्यास, भींचरी से चूड़ी-अजीतगढ़ सीमा तक सड़क का शिलान्यास करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य अब समावेशी विकास के साथ प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है और विकास नजर आने लगा है। उन्होंने भींचरी में छात्राओं को साइकिल वितरित की तथा कहा कि उदनसर बस स्टैंड से भींचरी क्षेत्र में सड़कें स्वीकृत कर दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि जैसलमेर से फलौदी, नागौर, मीठड़ी, लक्ष्मणगढ़, मुकंदगढ़, झुंझुनूं से हरियाणा सीमा तक सीधा रास्ता दिल्ली से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सीकर जिले में सड़क विकास कार्य, भींचरी गांव में स्कूल तक, मस्जिद तक सड़क बना दी जाएगी। उन्होंने आलमास, भगासरा की सड़कें बनाने की घोषणा की। उन्होंने बेसवा गांव में 47 करोड़ 20 लाख की मिसिंग लिंक योजनांतर्गत स्वीकृत सड़क बेसवा से चूड़ी-अजीतगढ़ बोर्डर का शिलान्यास किया। बेसवा गांव में यातायात मंत्री का स्वागत किया गया तथा बेसवा गांव की सरपंच जरीना खान ने तलवार भी भेंट की। उन्होंने बताया कि बेसवा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बजट स्वीकृत करा दिया जाएगा गांव में गौरवपथ की सड़क बना दी जाएगी।  

Thursday, October 29, 2015

रामदेव बाबा से गो सेवा पर मशवरा

योगगुरु स्वामी रामदेव जी से जयपुर में राजस्थान गो सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेश गिरि ने की मुलाकात प्रदेश सहित पूरे देश में सरकार के द्वारा गो संवर्धन संरक्षण का बड़ा कार्य हो इस पर चर्चा की इस मौके पर स्वामी रामदेव ने कहा कि पुरे देश में वर्तमान में गाय का माहौल बना हुआ है उन्होंने कहा कि गो हत्या पर प्रतिबंध लगे इसके लिए पूरा प्रयास करेगे और गाय से किसानों को लाभ हो, युवाओं को रोजगार मिले इस पर भी कार्य करेंगे। स्वामी जी से आग्रह किया की आप के द्वारा एक योग शिविर गोलोक तीर्थ नंदगांव सिरोही में लगाया जाए। महंत दिनेश गिरि सुबह चित्रकूट जयपुर में हो रहे योग शिविर में भी शामिल हुए। 

Tuesday, October 27, 2015

नवाबी बावड़ी में कचरा न डालने के लिए किया पाबन्द

एसडीएमपुष्कर राज शर्मा ने सोमवार को कस्बे की ऐतिहासिक नवाबी बावड़ी का निरीक्षण किया और आस पास के लोगों को दिए कि वे ऐतिहासिक बावडी को कचराघर बनाए तथा इसमें कचरा नहीं डालें। उन्होंने आसपास के भवन स्वामियों को कहा कि बावड़ी में निकाले गए गंदे पानी के नालों को तुरंत बंद करवाएं। 

ईओ नपा को भी आदेशित किया कि वे आदेश की तुरंत पालना करवाए। एसडीएम ने कस्बे की विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बावडी को कचरा घर बनाए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की ।उनके साथ तहसीलदार एमसी लूणिया और नपाकर्मी भी थे। उल्लेखनीय है कि कस्बे की नवाबी बावड़ी का निर्माण चार सौ पूर्व करवाया गया था और इसे अपने समय की विश्व के 17 आश्चयों में शामिल किया गया। प्रशासनिक उपेक्षा, लोगों की लापरवाही से यह ऐतिहासिक बावड़ी अपना स्वर्णिम युग भूलकर कचरापात्र में तब्दील हो चुकी है। 

Monday, October 26, 2015

ढांढ़ण में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

गांवढांढ़ण में रविवार रात्रि से शुरू हुई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद‌्घाटन समारोह में विधायक गोविंद डोटासरा ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति है, लेकिन हर खेल में पदक तालिका में हमारा नंबर नीचे से शुरू होता है
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी भी केन्द्र और राज्य सरकार ने कोई ठोस खेल पॉलिसी नहीं बनाई ढांढंण वेलफेयर ट्रस्ट पर राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 60वीं भंवरु खां मेमोरियल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के उद‌्घाटन समारोह की अध्यक्षता भारतीय टेबल टेनिस संघ के सचिव धनराज चौधरी ने की,मुख्य अतिथि विधायक गोविंद डोटासरा और हाकम खां,दीपक पीपलवा,स्टेट कोच रणजीत मलिक,मुख्य निर्णायक अनिल दुबे, नपा अध्यक्ष मुजमिल भाटी आदि विशिष्ट अतिथि थे धनराज चौधरी ने कहा कि आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पीपलवा, सचिव अयूब खान ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन पढ़ा इस अवसर जिला उपाध्यक्ष हरी सिंह राठौड़ ,आयोजन समिति अध्यक्ष मास्टर मुराद अली,रफीक खां,एडवोकेट आरिफ खोकर,मुश्ताक नजमी,पूर्व प्रधान भगवानसिंह नेहरा सहित अनेक लोग उपस्थित थे प्रतियोगिता में जूनियर,यूथ एवं सीनियर वर्ग में 14 जिलें से 250 खिलाड़ी भाग ले रहें है। 

Friday, October 23, 2015

दशहरे का जुलूस निकाला

सुबहमां अंबे को नवमी की धोक लगाई गई। कन्याओं को भोजन कराया गया। बावड़ी गेट, न्यू मंडावा बस स्टैंड, सोहनलाल बगीची, देवड़ा चौक, भातरा बगीची, भार्गव चौक, गुर्जर मोहल्ला, सार्वजनिक शिवालय मंडावा रोड, दौलताबाद आदि स्थानों पर चल रहे सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सवों में स्थापित मां अंबे की प्रतिमाओं का सामूहिक जुलूस निकाला जो प्रमुख रास्तों से होता हुआ बुुधगिरिजी मढ़ी रोड स्थित गोघाट तक पहुंचा, जहां दुर्गा मैया की सामूहिक आरती कर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। जुलूस में देवताओं की जीवंत झांकियां सजाई गई। ग्राम बारी, नबीपुरा, बिराणियां आदि स्थानों पर चल रही महोत्सव की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। 

Thursday, October 22, 2015

शरद पूर्णिमा पर पर्यटकों से गुलजार शेखावाटी

शरद पूर्णिमा उत्सव पर मंदिरों में दो दिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्रीसालासर बालाजी, संकट मोचन बालाजी मंदिर में सोमवार शाम पांच बजे मेला लगेगा। शाम सवा सात बजे महाआरती होगी। इसके बाद जागरण होगा। चित्तौड़गढ़ के विजयपुर कस्बे में शरद महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसके अलावा कई जगह इस रात कालबेलिया नृत्य का विशेष आयोजन किया जाएगा।

ऐसी मान्यता है कि इस रात चांद की रोशनी में दूध की शक्ति बढ़ जाती है, इसलिए इस रात लोग दूध से बनी चीजें अपने घरों की छतों पर बैठकर खाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस रात को चांद से अमृत वर्षा होती है और चांदनी खीर औषधियुक्त हो जाती है, जो अस्थमा रोग खत्म करने में सहायक मानी जाती है।

शरद पूर्णिमा पर राजस्थान की छटा देखते ही बनती है। यहां के महलों और ऐतिहासिक विरासत चांदनी रोशनी में बिना बिजली के चमकती सी नजर आती हैं। इससे ही प्रेरित होकर राज्य सरकार ने नाइट टूरिज्म की शुरुआत की है। शरद पूर्णिमा पर राज्य में कई जगह मेले और महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है।

Tuesday, October 20, 2015

चिंकारा पार्क की प्रक्रिया प्रारम्भ

निकटवर्ती रामगढ़  शेखावाटी में चिंकारा पार्क बनाने को स्वीकृति मिल गयी है एवं फंड भी पास हो गया है । इसके लिए विभाग के द्वारा दो करोड़ की लागत का माइक्रो प्लान बनाया गया है। डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा के अनुसार प्रथम चरण में बीहड़ में चिंकारा हिरण को संरक्षित करने के इंतजाम किए जाएंगे। दूसरे चरण में बीहड़ को पार्क के रुप में डवलप करने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली तो पार्क के डवलप का फरवरी-मार्च तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। 
चिंकाराके संरक्षण के लिए 300 हैक्टेयर क्षेत्र को कवर कराया जाएगा। हिरण के खाने के लिए विभिन्न तरह के घास की बुआई कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात होंगे। पार्कको टूरिज्म पाइंट बनाने के लिए वन विभाग यहां व्यू पाइंट बनाएगा। वहीं इको ट्रेल, कैंटिन, रेस्ट रूम, सिटिंग आदि की सुविधा पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। कस्बेकी प्राचीन हवेलियाें को विभाग के द्वारा पर्यटन विभाग से टूरिज्म पाइंट घोषित किया जा चुका है। वन्य जीव गणना रिपोर्ट के अनुसार बीहड़ में 900 से ज्यादा चिंकारा हैं। बीहड़को पार्क के रुप में डवलप करने के लिए घास के साथ ही कई तरह के सजावटी छायादार प्रजातियों के पौधे भी लगाए जाएंगे। छायादार में अरडू, खेजड़ी, जाल स्थानीय जलवायु में पनपने वाले पौधे लगाए जाएंगे। सजावटी में कई तरह के पौधे लगाने की योजना है।