रमजान औरसावन का सुखद संयोग इस बार नगर में भक्ति का अनूठा सैलाब लेकर आया है । रमजान जहां इस्लाम में रोजे रखने के लिहाज से धार्मिक महीना माना जाता है वहीं श्रावण मास में भक्ति की महिमा सर्व विदित है । नगर में जगह जगह रुद्राभिषेक और रोजा इफ्तार दावतो की धूम है । दोनों धर्मो के आपसी मिलन ने नगर में साम्प्रदायिक सौहार्द्र का माहौल उत्पन्न कर दिया है ।
Friday, August 16, 2013
पालिका की मुस्तैदी से खुशनुमा हुयी बारिश
पालिका प्रशासन की मुस्तैदी से बीते हफ्ते से रोज हो रही बारिश नगर वासियों के लिए खुशनुमा बन गयी है । उल्लेखनीय है कि बारिश फतेहपुर वासियों के लिए सरदर्द का पैगाम लेकर आती है । शहर के अधिकाँश हिस्सों में पानी भरने की समस्या आम है लेकिन इस बार पालिका प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रमुख रास्तो से तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था कराई और रास्तो को आवागमन योग्य बनाया हालांकि कुछ हिस्से अब भी जल मग्न है लेकिन पालिका का दावा है कि वहा से भी पानी की निकासी जल्द ही कर दी जायेगी ।
नव क्रमोन्नत स्कूल का उदघाटन
नवक्रमोन्नत
राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल का उद्घाटन विधायक भवरूं खां ने किया।
प्रधानाध्यापक गणपतलाल महर्षि ने बताया कि समारोह की अध्यक्षा चन्द्रमोहन
दायमा व मुख्य अतिथि विधायक भवरूं खां ने की। विधायक ने स्कूल में बरामदा
बनाने के लिए विधायक कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का
संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया।
बीएसएनएल का जिला कर्मचारी सम्मलेन
.बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन का जिला सम्मेलन सोमवार को अग्रसेन भवन में हुआ,
जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष ,राजस्थान सर्किल सचिव अशोक , आल इंडिया सचिव सहित अनेक आला अधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की
संख्या बढ़ाने पर चर्चा की। सम्मलेन में युनियन के विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया ।
चुवास में पौधारोपण
गांव
चुवास में श्रीनाथ आश्रम में निश्चल नाथ महाराज के सानिध्य में पौधारोपण का
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मधूसुदन भिंडा के
नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सामूहिक
सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीनाथजी सेवा समिति के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
साफ्टबाल प्रतियोगिता का आगाज
गरिण्डा
गांव में 58 वी जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में 17 से 19 वर्ष के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 11
टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता 8 अगस्त तक चलेगी। विधायक भवरूं खां ने
प्रतियोगी टीमों के झंडों को सलामी देकर प्रतियोगिता का आगाज किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भवरूं खां ने प्रतियोगियों से कहा कि
खेल को खेल की भावना से खेले। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनेक अतिथियों ने संबोधित किया।
निजी स्कूल के प्रति आक्रोश
एसके
देवडा स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थिर्यों ने शुक्रवार को स्कूल के
आगे प्रदर्शन किया तथा साइंस वर्ग में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग
की। गुरुवार को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के
खिलाफ गुरुवार को एसडीएम को शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अभिभाषक
संघर्ष समिति ने जानकारी दी कि स्कूल द्वारा नियमों
के खिलाफ मनमानी फीस मांगी जा रही है। विज्ञान संकाय में गणित, भौतिकी,
रसायन विज्ञान आदि के शिक्षक नहीं हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि
मांगें नहीं मानी गई तो स्कूल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस
संबंध में एसडीएम बीएस मीणा का कहना है कि छात्र एवं अभिभावकों का ज्ञापन
बीईईओ फतेहपुर को जांच के लिए भेजा है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस
दिया है और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को भी पत्र लिखा है। प्रिंसिपल से वार्ता में प्रिसिंपल ने लिखित में दिया कि शीघ्र ही शिक्षकों की पूर्ति कर दी जाएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)