Friday, July 8, 2016

ईद से खिले चेहरे


कस्बेमें गुरुवार को ईद उत्साह के साथ मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में अकीदत के साथ नमाज अदा कर देश में अमन शांति की दुआएं मांगी। जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह जाकर लोगों को मुबारकबाद दी। बेसवा, भींचरी, रोलसाहबसर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों ने ईद की नमाज अदा की,  शहर की मस्जिदों को भी सजाया गया। एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। कस्बेकी कृषि उपज मंडी के पीछे ईदगाह मस्जिद मैदान में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी ईद की नमाज अदा की। ईदगाह मस्जिद बिसातियान के उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम शेख ने बताया कि मुस्लिम जमात अहले हदीस बिसायतियान के जेरे एहतमाम गुरुवार को ईद की नमाज अदा की गई। इसमें महिलाओं ने भी ईदगाह मैदान में नमाज अदा की। 

No comments:

Post a Comment