Sunday, December 23, 2012

पारा पाताल तोड़ने को तैयार

अंचल में तापमान में गिरावट के चलते बीती रात अब तक की सबसे सर्द रात रही।शनिवार को फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 0.3 व अधिकतम 24.2 दर्ज किया गया। इससे पेड़ पौधों पर और घास पर बर्फ जम गई। चूरू में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण सर्द हवा चल रही हैं। न्यूनतम तापमान गिरकर .3 डिग्री तक पहुंचने से शुक्रवार सुबह खेतों की बाड़ व वाहनों की छतों पर बर्फ की हल्की परत दिखाई दी। सूर्य की तेज किरणों के बाद भी लोग कांपते रहे। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों के दांत किटकिटाते रहे। सर्द हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित रहा। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई जगह दिन में भी अलाव जलते देखे गए। फतेहपुर  कृषि  अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी ओमप्रकाश कालश ने बताया कि हिमालय के तराई क्षेत्र में हो रही बर्फ बारी का अंचल में व्यापक असर दिखाई दे रहा है। 

No comments:

Post a Comment