Tuesday, October 28, 2014

राजीव का अंटार्कटिक मिशन में चयन

फतेहपुरके मेलनर्स राजीव बिरड़ा का भारतीय अंटार्कटिक मिशन में चयन हुआ है। वे मेडिकल टीम में शामिल हैं और वहां 18 महीने रहेंगे। बिरड़ा रिणाऊ गांव के रहने वाले हैं। वे अभी तक सऊदी अरब के अस्पताल में मेल नर्स की नौकरी कर रहे थे। इस सलेक्शन को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना था कि दुर्गम क्षेत्र में देश के लिए कुछ नया करने का मौका मिला है।

बकौल राजीव बिरड़ा कुछ दिन पहले केन्द्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केन्द्र (एनसीएओआर) गोवा ने 34वें अंटार्कटिक मिशन की मेडिकल टीम के लिए आवेदन मांगे थे। सऊदी अरब में नौकरी के बजाय कुछ चुनौतीपूर्ण कार्य करने की इच्छा में यहां आवेदन किया। देशभर से दो मेल नर्स का चयन हुआ है, जिनमें बिरड़ा एक हैं। पूरे मिशन में वैज्ञानिकों अन्य को मिलाकर 34 लोग हैं। अंटार्कटिका के माहौल में ढालने के लिए इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने उत्तराखंड में ट्रेनिंग दी है। उन्हें गोवा स्थित मुख्यालय पर 29 अक्टूबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

इसरो वैज्ञानिकों से की मुलाक़ात

गुरुकुलइंटरनेशनल स्कूल हरसावा के छात्रों ने गांधीनगर-गुजरात में इसरो के मार्स मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों से मुलाकात की। प्रिंसिपल रोहिताश्व डूडी के नेतृत्व में 40 विद्यार्थियों ने गांधीनगर- गुजरात में आईआईटी गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समारोह मार्स मिशन में भाग लिया। समारोह में मार्स मिशन से जुड़े इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

पोषाहार बनाने के लिए प्रशिक्षण

पंचायतसमिति में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं बच्चों को दिया जाना वाला पोषाहार बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा केंद्र पर धात्री महिलाओं और बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की आपूर्ति अब स्थानीय एसएचजी महिलाएं करेंगी। इसके लिए पंचायत समिति में बुधवार को उपनिदेशक इंद्रा शर्मा की अध्यक्षता में फतेहपुर शहर, ग्रामीण एवं लक्ष्मणगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पोषाहार बनाने की विधि बताई गई प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में एक स्वयं सहायता समूह पांच आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की आपूर्ति करेगा। 

सांसद ने की जन सुनवाई

सांसदसंतोष अहलावत ने शनिवार को होटल हवेली में जनसुनवाई की। इस दौरान एसडीएम तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी और सड़क से संबंधित थी। वार्ड एक हरिजन बस्ती में बिना अनुमति के बन रहे मोबाइल टावर पर रोक लगाने पोस्ट ऑफिस के पास रिहायशी इलाके में लगे मोबाइल टावर को हटाने, राउमावि चाचीवाद बड़ा के प्रिंसिपल का तबादला निरस्त करने और शिक्षकों के पद भरने, रोसावां पंचायत की निलंबित सरपंच कमला जांगिड़ द्वारा आईडब्ल्यूएमपी कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। फतेहपुर गाड़िया लुहारों ने राज्य सरकार द्वारा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्घघुमंतू जातियों के लिए निशुल्क भूमि आबंटन की अवधि बढ़ाने, कोतवाली तिराहे से होटल तक एनएच सड़क सही कराने धानुका अस्पतालमें मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में संविदा पर कार्यरत कर्मियों ने एक साल से वेतन नहीं मिलने के लिए ज्ञापन दिया।

यातायात व्यवस्था सुचारू करने पर विचार

शहरकोतवाल  ने प्रमुख मार्गों का दौरा कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। दो दिन पूर्व डीएसपी कार्यालय में सीएलजी सदस्यों ने यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। बैठक में प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करने का प्रस्ताव लिया गया था। बुधवार को सीएलजी सदस्यों  के साथ उन्होंने सीकरिया चौरास्ता, सब्जी मंडी, संकरी गली, बावड़ी गेट, छतरिया बस स्टैंड आदि इलाकों का पैदल दौरा कर यातायात की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य बाजार में सब्जी ठेलेवालों के लिए अलग से स्थान निर्धारित करने, संकरी गली से अतिक्रमण हटाने, बावड़ी गेट पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने आदि पर चर्चा की गई।

पशु अस्पतालों से परेशान

ग्रामीणइलाकों में स्थित पशु चिकित्सालयों में कार्मिकों का नहीं आना, दवा नहीं मिलना पशुपालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

गांव किशनपुरा स्थित पशु उपस्वास्थ्य केंद्र छह महीने से नहीं खुल रहा है। यहां पहले नियुक्त कंपाउंडर की सेवानिवृत्ति के बाद से यह बंद है। ग्रामीण राजेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों को सुलखनिया से निजी चिकित्सक से पशुओं का इलाज कराना पड़ता है। पशु उपस्वास्थ्य केंद्र कारंगा मेंं नियुक्त कार्मिक सप्ताह में एक या दो दिन ही आता है। दांतरू स्थित पशु चिकित्सालय भी मात्र औपचारिकता ही पूरी कर रहा है। पशु चिकित्सालय बंद रहने से सरकार द्वारा संचालित निशुल्क दवा योजना, पशु बीमा योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। उन्हें मजबूरन निजी चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराना पड़ता है।

दो जांटी बालाजी धाममें उत्सव का माहौल

श्रीदो जांटी बालाजी धाम में शुक्रवार रात्रि भजन संघ्या हुई। प्रबंधक दिनेश बोचीवाल एवं मोना शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस पर हनुमत प्रतिमा का विशेष शृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया।।श्रीनाथ आश्रम चुवास पीठाधीश्वर संत निश्चलनाथ, संत विकासनाथ सहित जयपुर से आए कलाकारों के सानिध्य में देर रात तक श्रोता झूमते रहे। एनएच 52 और एनएच 65 पर सालासर पदयात्रियों का रेला लगा है। जगह जगह पदयात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाए गए हैं। दो जांटी बालाजी मंदिर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।