Monday, August 20, 2012

भादी मावस ने लगाए जाम

भादी मावस के अवसर दादी के भक्तो की कतारों ने फतेहपुर के बाजारों में दिन भर जाम लगा दिए । हर साल की तरह इस साल भी मुंबई दिल्ली कोलकाता सूरत जैसे शहरों में रहने वाले नगर के व्यवसायी भादी मावस पर अपनी अपनी सती के मंदिरों में धोक लगाने आये हुए है । संकडे बाजारों में बेतरतीब और अनियंत्रित यातायात तथा अचानक बढी गाडियों की वजह से जगह जगह पूरे पूरे दिन जाम लगे नजर आ रहे है । गोली चूरण , केर सांगरी इत्यादि की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों की कतार नजर आ रही है । सती मंदिरों की रौनक भी पलटी पलटी नजर आने लगी है ।

फतेहपुर दर्पण का लोकार्पण



स्थानीय साहित्य संसद के तत्वावधान में श्री अग्रसेन भवन में मुंबई प्रवासी नलिन सराफ द्वारा लिखित पुस्तक फतेहपुर दर्पण एक चित्रमय गाथा का लोकार्पण किया गया । लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता भूतपूर्व विधायक बनवारीलाल भिंडा ने की । समारोह में साहित्य संसद के पदाधिकारियो के अलावा उपखंड अधिकारी एफ एम खान तथा डी एस पी रजनीश पूनिया भी उपस्थित थे । समारोह में उपस्थित नगर के सभी गणमान्य नागरिको ने श्री सराफ के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद का पात्र बताया तथा भविष्य के इस प्रकार के प्रकल्पो में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया । आपणों फतेहपुर परिवार भी श्री सराफ को इस अवसर पर हार्दिक बधाइयां प्रेषित करता है । 

Saturday, August 18, 2012

खूब जमा कवि सम्मलेन

फतेहपुर प्रगति संघ के तत्वावधान में स्थानीय त्रिवेणी भवन में आयोजित राष्ट्रीय कवि  सम्मलेन में श्रोताओं ने देर रात तक कविताओं का लुत्फ़ उठाया । सम्मलेन में कोलकाता के भूतपूर्व विधायक दिनेश बजाज मुख्य अतिथि थे ।  श्रृंगार रस , वीर रस एवं हास्य रस के नामी गिरामी कवियों ने अपनी रचनाओं की छाप छोडी । ॐ डाइनामाईट की मेरी कविता देशक्ति के वीरो का गुणगान है ने खूब वाहवाही लूटी । अशोक सेवदा , रश्मि किरण , हरीश हिन्दुस्तानी आदि कवियों ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का माह मोह लिया ।  

Friday, August 17, 2012

स्वाधीनता दिवस मनाया

स्वाधीनता दिवस पर स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर देश में फैल रहे भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प लिया।रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया। सरकारी कार्यालयों में भी झंडा रोहण किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। 

Tuesday, August 14, 2012

निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आज


स्थानीय लायंस क्लब के तत्वावधान में सियाराम ग्रुप व फतेहपुर प्रगति संघ के सौजन्य से विशाल नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन आज भरतिया अस्पताल में किया जा रहा है ।  शिविर में रोगियों की आँखों खी जांच की जायेगी तथा लैंस प्रत्यारोपण के आपरेशन किये जायेगे ।

हिंगोनिया गोशाला घोटाला की आलोचना

जयपुर की हिंगोनिया गोशाला में हुए घोटाले को लेकर राजस्थान गोरक्षा समिति के अध्यक्ष तथा फतेहपुर की बुधगिरीजी मढ़ी के पीठाधीश्वर महंत दिनेशगीरी ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। महंत ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि गोवंश के साथ विभिन्न स्तरों पर हो रहे अत्याचार तथा सेवा की जगह भ्रष्टाचार से गोसेवी जनसाधारण को गहरी पीड़ा पहुंची है। ऐसे सभी तत्वों को जो गाय का गोग्रास भी भ्रष्टाचार में डकार गए हों, को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। महंत ने पत्र में लिखा कि इस घटना की संपूर्ण जांच करवाकर गोवंश की वास्तविक आवश्यकताओं व स्थिति पर सरकार के विभिन्न पक्षों को व्यवहारिकता के साथ समझने के निर्देश दे, अन्यथा उन्हें आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा। 

Friday, August 10, 2012

एक तरफ़ा यातायात की मांग

रमजान में मुख्य बाजार में एकतरफा यातायात के लिए मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। नगर के प्रबुद्ध जनों ने एसडीएम एफएम खान को ज्ञापन देकर मांग की कि रमजान में बाजार में ईद की खरीदारी के कारण भीड़ रहती है। बाजार में ऑटोरिक्शा,ठेले आदि के कारण लोगों को परेशानी रहती है। अत:बाजार में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाए।