फतेहपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या खासी बदल दी है। सबकुछ बदला सा
नजर आने लगा है। पारे का असर इस कदर है कि पानी भी जमने लगा हैं। दुपहिया
वाहनों पर तो सर्द हवा शूल की तरह चुभने लगी है। मौसम के इस मिजाज में
हर किसी से यही बात सुनने को मिलता है
कि स्याळा म तो काम ही कौनी हुवे। ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड में
बचाव के लिए अलाव सबसे बड़ा सहारा बन रहा है। सुबह और शाम के समय गांव के
चौक और चौराहों पर बुजुर्ग अलाव तापते नजर आते हैं। गांव के गुवाड़ में देर
रात तक चलने वाली बैठकों के दौर घरों तक सीमित हो गए हैं। कंपकंपा देने
वाली सर्दी में सुबह आठ बजे बाद ही दिनचर्या सामान्य हो पाती है, तो रात को
सात बजे बाद चहल पहल न के बराबर हो जाती है। कहर बरपाती ठण्ड के बारे में बारी गांव के जगदीश जाखड़ बताते हैं कि पहले सुबह सुबह ही खेतों में चले
जाते थे। इससे दिन में दो चक्कर खेत के हो जाते थे। लेकिन अब सर्दी में एक
ही चक्कर हो पाता है। पशुओं को सर्दी से बचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
गारिंडा के भागीरथमल डारा कहते हैं खेती का काम काफी प्रभावित हो रहा है।
फिर चाहे बात खेजड़ी छंगाई की हो या फव्वारे बदलने की।किसान मंगेजसिंह, सुल्तानसिंह कहते हैं कि फसलों को पाले से बचानें के लिए
रात में पानी देना पड़ता है। रात में फव्वारे और पाइप बदलते समय शरीर
सुन्न हो जाता है। कई दफा पाइप में बचा पानी जम जाता है। इससे पाइप फट जाते
हैं। नरेंद्र कडवासरा कहते हैं कि कड़ाके की ठंड पशुओं के दूध की मात्रा
भी गिर गई है।
गोविंदपुरा के 93 वर्षीय पूर्णाराम भामू और गारिंडा के 74 वर्षीय सेवानिवृत
शिक्षक मन्नाराम डारा बताते हैं कि आजकल की सर्दी के मुकाबले पहले तो
इससे भी ज्यादा सर्दी पड़ती थी। सम्वत 2017 में सर्दी से खेजड़ी की डालियां
तक जल गई थी। उस दौर में तापमान मापने के साधन नहीं होने से सर्दी का माप
नहीं हो पाता था। लेकिन आज यह संभव हो रहा है। इससे भी सर्दी का अहसास ज्यादा होने लगा है।
Friday, December 30, 2011
Thursday, December 29, 2011
ठंड का कहर बरकरार , पारा अब भी शून्य के नीचे
पारे
में हल्के उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को सर्दी का असर पहले की तरह बरकरार
रहा। उत्तरी दिशा से बह रही सर्द हवा के कारण दिन में भी ठंड का असर बना
रहा। सर्द हवा के कारण धूप के बावजूद सर्दी का अहसास होता रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम तापमान माइनस 1.3
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Wednesday, December 28, 2011
बाबा जय गुरुदेव के प्रवचन हुए
चमडिय़ा
कालेज खेल मैदान पर सोमवार को बाबा जयगुरुदेव के प्रवचन हुए। इस दौरान बाबा
ने श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा भी दी। उन्होंने कहा कि धन, दौलत से मनुष्य
को मुक्ति नहीं मिलती। सच्चा सुख तो प्रभु के दर्शन और ज्ञान से मिलता है।
इसलिए मनुष्य को सद्कर्म करते रहना चाहिए, क्योकि ईश्वर की ओर से आपके
कर्मों का लेखा-जोखा रखा जा रहा है। बाबा ने कहा कि मृत्यु के बाद शरीर का
जलना तो एक सांसारिक रस्म है, सच में जीवात्मा अमर है। अत: जीव के कल्याण
में लगो। प्रभु को पाना है तो मन की आंखें खोलो। अंतर्मन के निर्मल होने से
ही प्रभु की प्राप्ति संभव है। बाबा ने श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा देते
हुए ध्यान का अभ्यास कराया। प्रवचन के दौरान चमडिय़ा कालेज खेल मैदान में
बना पांडाल श्रद्धालुओं से अटा रहा। प्रवचन के बाद बाबा जयगुरुदेव सुजानगढ़
के लिए रवाना हो गए।
Monday, December 26, 2011
सर्दी का प्रकोप जारी , पारा माइनस 2.6
अंचल में बढ़ता जा रहा सर्दी का प्रकोप कहीं थमता नजर नहीं आ रहा | बीती रात तापमापी में पारे की गिरावट शून्य से 2.6 डिग्री नीचे दर्ज की गई | दिन भर बहती तेज शीत लहर बदन मे सुइयां चुभोने का काम कर रही है | पारे की गिरावट कहीं थमने का नाम नहीं ले रही है | आस पास के इलाके भी कड़ाके की ठंड से खासे प्रभावित है |
Saturday, December 24, 2011
अल्पसंख्यक समुदाय को ऋण योजनाओं की जानकारी दी
अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को अल्पसंख्यक
समुदाय के लिए मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 बैंकों ने
काउंटर लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा ऋण आवेदन पत्र
भरवाए। शिविर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीडी सैनी ने कहा कि बैंक
शिक्षा से लेकर उद्योग स्थापित करने तक ऋण मुहैया करवा रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग विशेष
ऋण योजनाएं में लोन ले सकते हैं। आरबीआई के बीएस धारीवाल ने बताया कि संपति
को मोरगेज किए बिना शिक्षा के लिए ऋण की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
इससे जुड़कर बच्चों को उच्च शिक्षा से जोडऩा चाहिए। इस मौके पर प्रशासन के आला अधिकारियों सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Friday, December 23, 2011
घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त
सर्दी की दस्तक के साथ अंचल में कल अल सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा | धुंध के कारण सुबह नौ बजे तक वाहन चालाक लाइटें जलाकर चलने को विवश रहे | सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानी तो हुई ही , सुबह का यातायात भी पूरी तरह प्रभावित रहा तथा बाजार भी देरी से खुले | गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया|
Thursday, December 22, 2011
व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल की विधायक से भेंट
व्यापार मण्डल फ़तेहपुर का प्रतिनिधि मण्डल सचिव सुनील बूबना की अगुवाई
में स्थानीय विधायक भवरू खा से मिला | प्रतिनिधि मण्डल ने फूड सेफ़्टी एंड
स्टेन्डर्ड एक्ट के तहत लाइसेंस बनवाने में आ रही कठिनाई के बारे में
ज्ञापन दिया | व्यापारियों ने इस एक्ट के बारे मे पूरी जानकारी नहीं होना
बताया तथा उक्त नए लाइसेंस सीकर बनवाने में भारी
परेशानी होना बताया | विधायक भवरू खा ने तुरंत मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी सीकर से इस संबंध मे बात की एवं कहा फ़तेहपुर मे इस
सिलसिले मे एक कैंप लगाया जाये जिसमे व्यापारियो को इस एक्ट के बारे मे
पूरी जानकारी दी जाये एवं लाइसेंस यही बना कर दिये जाए | मुख्य चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने फ़तेहपुर एवं रामगढ़ के लिए दो दिवसीय कैंप फ़तेहपुर
मे लगाने का आश्वासन दिया |
विधायक ने भी सभी व्यापारियो को आश्वस्त किया व्यापारियो को किसी प्रकार
की कठिनाई नही होने दी जाएगी | व्यापार मण्डल ने त्वरित कार्यवाही के लिए
विधायक का आभार जताया | व्यापार मण्डल सचिव बूबना ने बताया सभी व्यापारियों
को 24 दिसंबर से मांगने पर लाइसेंस आवेदन फार्म उपलब्ध करा दिये जाएँगे |
Subscribe to:
Posts (Atom)

