Monday, August 8, 2016

पेयजल समस्या से आक्रोश

कस्बेके अनेक इलाकों में लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल समस्या के परेशान वार्ड 29 के लोगों ने एसडीएम आवास पर एसडीएम पुष्करराज शर्मा को ज्ञापन साैंपकर समस्या के समाधान की मांग की। दो दर्जन से अधिक लोगाें ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि पोदारों की कोठी, मीणों का मोहल्ला, बोचीवाल भवन, मालियों का मोहल्ला, शेखों का मोहल्ला आदि में 10 दिनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। एसडीएम ने एईएन शहर जलदाय को निर्देश दिए कि इन वार्डों में शीघ्र ही पेयजल की व्यवस्था करें तथा पालना रिपोर्ट साप्ताहिक बैठक में पेश करें। 

Sunday, August 7, 2016

सरकार हमें सम्भलाए हिंगोनिया गोशाला - महंत दिनेशगिरी

हिंगोनियागोशाला में गायों की मौत के मामले में राजस्थान प्रदेश गोसेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरी ने गहरी नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार हिंगोनिया गोशाला में गोमाता की रक्षा नहीं कर सकती है तो राजस्थान गोसेवा समिति हिंगोनिया गोशाला की केयरटेकर बनकर गाेसेवा का कार्य अपने हाथ में ले सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गोमाता के नाम से वोट लेकर सत्ता में आई, परंतु इसने अपने चुनावी घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा गायों के लिए जारी सुविधाएं भी बंद कर दी। उन्होंने हिंगोनिया गोशाला में गायों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि भाजपा गाय और राम के नाम पर राजनीति कर रही है। इस सरकार ने 26 जिलों में कत्लखाने खोलने की अनुमति दे दी, गायों के लिए अनुदान बंद कर दिया। महंत दिनेशगिरी ने कहा कि गो अनुदान सहित अन्य पहले से चल रहीे योजनाओ को बंद किया जा रहा है, उससे प्रदेश में गायों की स्थित बेहद खराब है। इसके खिलाफ राजस्थान गोसेवा समिति पूरे प्रदेश में आंदाेलन चलाने की योजना बना रही है। 

Friday, August 5, 2016

भामाशाह शिविर में 2200 की समस्याएं निपटाई


पंचायतसमिति सभागार में गुरुवार को दो दिवसीय भामाशाह शिविर का समापन हुआ। प्रगति प्रसार अधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में फतेहपुर की ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र के 2200 लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इसमें ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। दो दिवसीय शिविर में अधिकांश लोग खाद्य सुरक्षा योजना में अपना नाम जुड़वाने के लिए आते रहे और शिविर भी खाद्य सुरक्षा तक ही सीमित रह गया। शिविर में अाधार एवं भामाशाह कार्ड भी बनाए गए। शिविर में बड़ोदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मुद्रा रथ ने रोलसाहबसर और ढांढ़ण के लोगों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। 


Thursday, August 4, 2016

किसानों को प्रशिक्षण

भरतियाकृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मेरा गांव मेरा गाैरव योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। केंद्राध्यक्ष डाॅ. जुनेद अख्तर ने बताया कि योजना के तहत गोद लिए गए गांव देवास में किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को चारा एवं संतुलित आहार प्रबंधन की जानकारी दी। बीएल असवाल ने खरीफ दलहन फसलों में लगने वाले रोगों और पौध संरक्षण के बारे में बताया। 

Wednesday, August 3, 2016

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम बना सुहाना


रिमझिमबारिश की झड़ी में मंगलवार को दिनभर मौसम खुश मिजाज रहा। नमी बढ़ने से तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के मुताबिक जिले में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम 29.2 न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम 35.2 न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री था। 
एक सप्ताह से लगातार मानसून के सक्रिय रहने और बारिश का दौर जारी रहने से खेतों में रौनक आने लगी है। किसान फसलों की अच्छी बढ़वार को देखते हुए निराई-गुड़ाई में जुटे हुए है। इधर, कृषि विभाग ने लगातार बारिश को देखते हुए किसानों को फसलों में सिंचाई बंद करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि बारिश में ज्यादा सिंचाई से बाजरा फसल में पीलापन दलहन फसलों में ज्यादा बढ़वार होगी। इससे ठीक से पैदावार नहीं हो सकेगी। 
मौसमविभाग के अनुसार बुधवार को भी शेखावाटी में बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। नमी बढ़ने से इलाके में तापमान में भी खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। 

Tuesday, August 2, 2016

मीठे पानी के लिए करना होगा इन्तजार

फतेहपुर,रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ के 283 गांवों के लोगों को अभी मीठे पानी के लिए एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि निर्माण करने वाली एजेंसी धीमी रफ्तार से काम कर रही है। जलदाय विभाग का कहना है कि इसी वजह से काम कर रही तीन एजेंसी पर नौ करोड़ 66 लाख रुपए का पैनल्टी लगाई। अब तक इन तीनों एजेंसी पर 45 करोड़ का जुर्माना लगा दिया है। 
इस कवायद के बीच सवाल यह है कि क्या पैनल्टी की राशि फिर घटिया निर्माण के तौर पर सामने आएगी। क्योंकि पिछले घटिया सामग्री निर्माण में काम लेने का मामला सामने आने के बाद करीब आधा दर्जन उच्च जलाशय तोड़े थे। गौरतलब है कि जलदाय विभाग की गाइड लाइन के अनुसार प्रोजेक्ट का काम जून 2016 में पूरा होना था। प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनियों ने काम को अंतिम स्टेज पर पहुंचने के बाद ढिलाई बरती। इससे पेयजल सप्लाई मार्च 2017 तक शुरू हो सकेगी। 
2013 में घन्नासर से नहरी पानी लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। योजना में पाइप लाइन एवं टंकी निर्माण सहित प्रोजेक्ट के सभी कार्य 2016 तक पूरे किए जाने थे। पीएचईडी के अधिकारी दावा कर रहे थे कि रोलसाहबसर में अतिक्रमण हटाया तो जून 2016 तक प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। रोलसाहबसर में अतिक्रमण हटाने के बाद पाइप लाइन डालने का काम भी पूरा हो चुका है। लेकिन अब तक लोगों को मीठा पानी नहीं मिला। 
बड़ीपैनल्टी लगाने के बाद अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अब फिर साढ़े नौ करोड़ की पैनल्टी लगाने के बाद प्रोजेक्ट पर असर होगा? क्या निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग होगा? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पहले फर्जीवाड़ा सामने चुका है। विधायक लक्ष्मणगढ़ ने विधानसभा में मामला उठाया तो फर्जीवाड़ा सामने आया था। टंकियों के निर्माण में अमानक सीमेंट और कंक्रीट का उपयोग हुआ था जिसके बाद निर्माण कार्य रोका और तोड़ा गया। 

Monday, August 1, 2016

सरकारी स्कूलें भी बनेगी स्मार्ट

विधानसभाक्षेत्र में चार राजकीय स्कूलों में अत्याधुनिक अध्ययन शिक्षण कक्षों की स्थापना की जाएगी। विधायक नंदकिशोर महरिया ने बताया कि राउमावि नबीपुरा, बीबीपुर छोटा, हरसावा बड़ा और बिराणियां में स्मार्ट कक्षों की स्थापना की जाएगी। इन स्कूलों में कम्प्यूटर लैब, इलेक्ट्राॅनिक बोर्ड आदि सुविधाएं होगी। मुख्यमंत्री की बजट सत्र घोषणा के अनुरूप स्मार्ट कक्षों की स्थापना की जा रही है। इससे राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह नई तकनीकी से अध्ययन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। महरिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी ऐसी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।