Tuesday, March 8, 2016

फतेहपुर को मिली एडीजे कोर्ट की सौगात

बजटमें फतेहपुर में एडीजे कोर्ट की घोषणा पर वकीलों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा मिठाई बांटी तथा मुख्यमंत्री, विधि मंत्री और विधायक नंदकिशोर महरिया का आभार व्यक्त किया। बुधवार को अभिभाषक संघ  की बैठक हुई। इसमें सभी वकीलों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से लोगों को सस्ता न्याय मिलेगा और पक्षकारों के समय और श्रम की बचत होगी। 

Sunday, March 6, 2016

गोशाला ने किया सब्जी मंडी का भूमि पूजन

पिंजरापोल गोशाला को स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्य बाजार में पुरानी सब्जी मंडी को तोड़कर नवनिर्माण परियोजना का शिलान्यास शनिवार को श्री अमृतनाथ आश्रम पीठाधीश्वर महंत नरहरिनाथ के सानिध्य में हुआ। 

स्थानीय एलएमसी सचिव डीडी ढांढ़णियां एवं सुनील बूबना ने बताया कि कोलकाता कमेटी अध्यक्ष रामवतार रामसीसरिया ने भूमि पूजन किया। इस परियोजना के लिए कोलकाता कमेटी अध्यक्ष रामवतार रामसीसरिया ने 21 लाख रुपए के चेक सौंपते हुए कहा कि गोमाता के हितार्थ बनने वाली इस परियोजना के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। महंत नरहरिनाथ ने गोसेवार्थ एक लाख 51 हजार रुपए दिए। उल्लेखनीय है कि पिंजरापोल गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भामाशाहों द्वारा गोशाला की मालिकाना हक वाली पुरानी सब्जी मंडी को तोड़कर नई सब्जी मंडी और व्यावसायिक काॅम्पलेक्स बनाया जा रहा है। इसकी समस्त आय गोशाला को जाएगी। 

Saturday, March 5, 2016

परीक्षा केंद्र बदलने से छात्राएं परेशान


राजस्थानविश्वविद्यालय की परीक्षाओं में विनायक गर्ल्स कॉलेज और धानुका गर्ल्स काॅलेज का परीक्षा केंद्र लक्ष्मणगढ़ कर देने पर छात्राओं ने विरोध दर्ज कराया और राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। विनायक गर्ल्स काॅलेज छात्रासंघ अध्यक्ष उपासना सिंह ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की द्वितीय और तृतीय वर्ष की होने वाली परीक्षाओं में विनायक गर्ल्स काॅलेज का केंद्र तोदी काॅलेज लक्ष्मणगढ़ और धानुका गर्ल्स काॅलेज का केद्र मोहनीदेवी गोयनका गर्ल्स काॅलेज घस्सू-लक्ष्मणगढ़ कर दिया। पहले दोनों ही काॅलेजों का परीक्षा केंद्र फतेहपुर था। 

दोनोंकाॅलेज की अधिकांश छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र से हैं और सुबह जल्द तथा देर शाम गांवों में बस सुविधा नहीं होने से परीक्षार्थियों को गांव से आने जाने में परेशानी होगी। इसलिए दोनों गर्ल्स काॅलेज का परीक्षा केंद्र पुन: फतेहपुर करने की मांग की। एसएफआई और एबीवीपी ने भी छात्राओं की मांग का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है। 

Friday, March 4, 2016

विधायक ने की जनसुनवाई

ढांढ़ण में ग्रामीणों ने गांव में पानी भरने की शिकायत की तो विधायक ने तहसीलदार को शीघ्र समस्या का समाधान करने के लिए कहा। पटवारी के लगातार मुख्यालय से गायब रहने की शिकायत पर विधायक ने तहसीलदार से कहा कि वे पटवारी काे मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करें। विधायक ने ग्रामीणों को ढांढ़ण से जांदवा तक गौरव पथ बनवाने का आश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत पालास में ग्रामीणों ने भोमियों की ढाणी, जुगलपुरा मंे बिजली कनेक्शन की समस्या बताई। स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत कराने के लिए पंाच कमरे बनवा कर प्रस्ताव बनाकर भेजनेे के निर्देश दिए। 

Thursday, March 3, 2016

स्कूलों के निरीक्षण में निराशाजनक परिणाम

शिक्षासंबलन अभियान के तहत तहसीलदार द्वारा स्कूल की जांच करने पर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को यह भी मालूम नहीं कि मैथेमैटिक सोश्यल स्टडी क्या विषय होते हैं। तहसीलदार एमसी लूणियां ने बताया कि उन्होंने राउप्रावि ठेड़ी की जांच की तो कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि मैथेमैटिक सोश्यल स्टडी क्या विषय होते है और स्कूल में शिक्षकों द्वारा उन्हें ये विषय पढ़ाए भी नहीं जाते हैं। विद्यार्थी इंग्लिश शब्द की स्पेलिंग और अपना नाम भी नहीं लिख पाए। कक्षा तीन के विद्यार्थियों का स्तर भी काफी कमजोर था। बच्चे दूसरी एबीसीडी भी नहीं बता पाए। एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने बताया कि राउप्रावि भीखमसरा की जांच करने पर विद्यार्थी गणित एवं अंग्रेजी में कमजाेर निकले। 

आप ने की बिजली विभाग पर कार्यवाही की मांग

आपपार्टी की स्थानीय इकाई ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्य में बिजली घोटालों की जांच की मांग की है। आम आदमी पार्टी  ने कहा कि बिजली कंपनियां अपने झूठे एवं भ्रामक आंकड़े देकर केवल जनता को भ्रमित कर रही है, बल्कि इसकी आड़ में घोटाले कर रही है और बिजली के दाम बेतहाशा तरीके से बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं ने इन घोटालों की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

Tuesday, March 1, 2016

जोहड की सफाई

विरासतसंरक्षण संगठन और भारत विकास परिषद द्वारा सोमवार को संयुक्त रूप से बीड स्थित जोहड़ की सफाई की गई।  कस्बे की ऐतिहासिक विरासतों और संपदाओं को संरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे महा जनअभियान के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने बीड स्थित रामगोपाल गनेडीवाल जोहड़े की सफाई कर श्रमदान किया।