श्री बुधगिरी जी की मढी के पीठाधीश्वर महंत दिनेश गिरी जी का श्रीलंका से लौटने पर नगरवासियों द्वारा स्वागत किया गया | दिनेश गिरी जी साध्वी ऋतंभरा के साथ ऐतिहासिक अशोक वाटिका में आयोजित राम कथा में भाग लेने के लिए गए थे | उन्होंने श्रीलंका के अपने सात दिवसीय प्रवास में रामायण सहित अनेक विषयों पर व्याख्यान दिए और भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियों से श्रीलंकाई श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया | श्रीलंका से वापसी के बाद बुधगिरी जी की मढी पर बुधगिरी भक्तों ऩे महाराह की माल्यार्पण द्वारा भाव भीना स्वागत किया
Friday, January 7, 2011
महंत दिनेश गिरि का श्रीलंका से लौटने पर स्वागत
Wednesday, January 5, 2011
एम बी बी एस छात्र ले उड़े एक क्विंटल वजनी तिजोरी
हमारी शिक्षा प्रणाली हमारे नौनिहालों को किस प्रकार की शिक्षा दे रही है और पाश्चात्य संस्कृति का अन्धानुकरण उन्हें किस दिशा की और ले जा रहा है इसका एक जीवंत नमूना कल देखने को मिला जब फतेहपुर में दो एमबीबीएस और बीबीए के छात्रों को पुलिस ऩे एक क्विंटल की तिजोरी उठा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया | गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी फतेहपुर के ही हैं। मुख्य बाजार स्थित वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर पॉल मर्चेंट लिमिटेड शाखा में सोमवार को सेंधमारी कर इन्होने सीमेंट में चिनाई कर रखी गयी सेफ खोलने का प्रयास किया किन्तु उसमें नाकाम रहने पर तिजोरी ही उठाकर ले भागे | आरोपियों ऩे घटनास्थल के पीछे स्थित नोहरे की दीवार को इलेक्ट्रोनिक कटर से काटकर चोरी को अंजाम दिया | गैंग का मास्टर माइंड एमबीबीएस का जबकि दूसरा साथी बीबीए का छात्र निकला। फतेहपुर सीओ कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डा. गिर्राज मीणा ने बताया कि रविवार की रात दो लाख 11 हजार 796 रुपए से भरी एक क्विंटल की तिजोरी चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर लिया गया। चारों आरोपियों से पुलिस ने चोरी हुई तिजोरी व 1.77 लाख रुपए बरामद किए। दुकान के ताले तोडऩे वाला कटर भी पुलिस ने अभियुक्तों से बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से सर्किल में हुई अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, चौबीस घंटे के दरम्यान चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत किया।
52 गायों से भरे दो कंटेनर जब्त
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तस्करी के लिए पंजाब से उत्तर प्रदेश दो कंटेनर ट्रकों में ले जा रहे 52 गोवंश बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीएम के आदेश पर सभी गौवंश को गोशाला में छुड़वा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दिन में नाकाबंदी कराकर रतनगढ़ की ओर से आ रहे यूपी नंबर के दो कंटेनर ट्रकों को पकड़ा। कंटेनर के ताले खुलवाए गए तो एक में 27 व दूसरे में 25 गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। पुलिस ने दोनों कंटेनर और गोवंश को जब्त कर लिया। कंटेनर ले जा रहे यूपी के मुजफ्फरनगर निवासीगण मोहम्मद नफीस, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद रईस, कय्यूम, हरीश कुमार और रईस अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों पर राजस्थान गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
लायन्स क्लब की चार्टर नाइट सम्पन्न
लायंस क्लब की २६ वीं चार्टर नाईट सोमवार को संपपन्न हुई | चार्टर नाईट की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष जी सी जांगिड ने की,मुख्य अतिथि प्रांतपाल विकास गंगवाल,रीज़न चेयरमेन पर्सन संपत्ति मिश्रा और विशिष्ट अतिथि जॉन चेयरमेन रामा बिदावतका थे| सचिव ओपी जाखड़ ने क्लब का एक वर्ष का प्रतिवेदन पेश किया | आतिथियों ने बेस्ट लायन ऑफ द ईयर अवार्ड,अच्छे कार्य करने वाले सदस्यों तथा क्लब द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं तथा तहसील स्तर पर आठवीं,दसवीं और बरहवीं बोर्ड में प्रथम आनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर डा॰ निर्मल शर्मा,डा.आरजी शर्मा,सुनील बूबना आदि सदस्यों को सम्मानित किया गया| प्रांतपाल विकास गंगवाल ने डा.बीके महमिया,मधु शर्मा,दिनेश रामसिसरिया को लायन पिन भेंट कर सम्मानित किया|क समारोह का संचालन सुमित मोदी और अख्तर हुसैन ने किया| नाईट में रींगस,रामगढ़,लक्ष्मणगढ़,सीकर,चुरू,नवलघढ़,श्रीमाधोपुर,झुंझुंनु आदि स्थानों के लायंस क्लब के सदस्यों ने भी भाग लिया|
Monday, January 3, 2011
शीतलहर के साथ कोहरे का कहर
नगर में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने रविवार को भी दिनभर ठिठुराया। अल सुबह धुंध के कारण लोग सर्दी से कंपकंपाते रहे।बाद में धूप खिली तो लोगों को हल्की राहत मिली। लेकिन रात-दिन के पारे में गिरावट व शीतलहर के कारण ठिठुरन बनी रही। रविवार को दिन ढलने के साथ ही सर्दी का असर वापस बढ़ गया। सर्दी का असर बाजार में पर भी साफ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू व हिमाचल में बर्फबारी के कारण सर्दी में अचानक तेजी आई है। कड़ाके की सर्दी से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। अब गर्म कपड़े भी बेअसर होने लगे हैं। सुबह के समय देरी से खुल रहे बाजार में शाम को जल्द ही सन्नाटा पसर जाता है।
फतेहपुर मौसम केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पारा जमाव बिंदु पर नहीं आया है किन्तु हड्डियां कंपा देने वाली शीत लहर के कारण ठण्ड का एहसास ज्यादा महसूस किया जा रहा है | मौसम में बदलाव के कारण पाला गिरने की संभावना बढ़ गई है। फतेहपुर मौसम केंद्र के डा. सहदेवसिंह के अनुसार सर्दी में फसलों पर जमने वाली ओस की बूंद शांत मौसम (धीमी हवा) के बीच खिली धूप से वाष्प बनकर उड़ जाती है लेकिन सूरज निकलने से पहले तेज हवा चलने से पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में फसल पर जमा पानी हवा के संपर्क में आते बर्फ से ज्यादा नुकसान कर सकता है। जिससे फसल नष्ट हो जाती है। इन दिनों उत्तरी पूर्वी हवा का जोर बना हुआ है। किसान फसल को पाले से बचाने के लिए एक लीटर पानी में एक एमएल गंधक का तेजाब मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
फतेहपुर मौसम केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पारा जमाव बिंदु पर नहीं आया है किन्तु हड्डियां कंपा देने वाली शीत लहर के कारण ठण्ड का एहसास ज्यादा महसूस किया जा रहा है | मौसम में बदलाव के कारण पाला गिरने की संभावना बढ़ गई है। फतेहपुर मौसम केंद्र के डा. सहदेवसिंह के अनुसार सर्दी में फसलों पर जमने वाली ओस की बूंद शांत मौसम (धीमी हवा) के बीच खिली धूप से वाष्प बनकर उड़ जाती है लेकिन सूरज निकलने से पहले तेज हवा चलने से पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में फसल पर जमा पानी हवा के संपर्क में आते बर्फ से ज्यादा नुकसान कर सकता है। जिससे फसल नष्ट हो जाती है। इन दिनों उत्तरी पूर्वी हवा का जोर बना हुआ है। किसान फसल को पाले से बचाने के लिए एक लीटर पानी में एक एमएल गंधक का तेजाब मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण कल
वर्ष 2011 का पहला अल्प खंडग्रास सूर्य ग्रहण 4 जनवरी कोभारतीय समयानुसार दोपहर 2:44 पर वृष लग्न, कुंभ नवमांश, धनु राशि, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के द्वितीय चरण और ध्रुव योग में घटित होगा। ग्रहण शाम को लगभग 4:03 बजे समाप्त होगा। यह राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में दिखाई देगा। देश में इस ग्रहण का ग्रास लगभग 19 प्रतिशत तक रहेगा। राजस्थान में इसका ग्रास 13 प्रतिशत से भी कम होगा। ग्रहण का सूतक 3 व 4 जनवरी की मध्यरात्रि को 2:38 बजे आरंभ हो जाएगा। ऐसी मान्यता है कि सूतक आरंभ होने से पूर्व पेय पदार्थ व खाद्य वस्तुओं में कुशातृण रखने से ये पदार्थ दूषित नहीं होते। ज्योतिषविद् जगदीश सोनी के मुताबिक ग्रहण शुक्र ग्रह के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ और धनु राशि में घटित होने के कारण इस नक्षत्र और राशि के जातकों के लिए विशेष परेशानी वाला हो सकता है। शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं का कार्य करने वाले, बड़े बिल्डर, धनवान, फिल्म कलाकार और धर्म प्रचारकों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ रह सकता है। ग्रहण पौष मास में घटित होने के कारण अनाज आदि के भावों में तेजी संभावित है।
Sunday, January 2, 2011
नया साल लाया ठिठुरन का तोहफा
कस्बे में नववर्ष का आगाज़ ठिठुरते बदन और कंपकंपाते दांतों के साथ हुआ | जिलेभर में चल रहे बारिश, बादलवाई, कोहरे और कड़ाके की सर्दी के दौर ऩे पिचले दो दिनों में और भी जोर पकड़ा है । बदन को चीरने वाली सर्द हवाओं और गलन का अहसास करवाने वाली सर्दी ने आदमी के साथ पशुओं की भी बुरी गत बना दी है । विशेष रूप से सड़कों पर घूमते बेसहारा पशुओं की हालत बेहद दयनीय हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का असर अत्यधिक है। कई गांवों में सुबह-सवेरे ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील होती दिखाई देती हैं | पूरे दिन नश्तर चुभोती बर्फानी हवाओं के आगे सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम बौने पड़ने लगे हैं। हालांकि अभी पारा जमाव बिन्दू पर नहीं पहुंचा, लेकिन वातावरण में सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन बाद तापमापी के पारे में गिरावट आएगी। इससे अचंलवासियों को हाथ-पैरों को सुन्न कर देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
लगातार गिरते पारे और भयंकर कोहरे को दरकिनार कर लोगों ने अपने अपने अंदाज में जश्न मनाकर गत वर्ष को विदाई दी तथा नववर्ष का अभिनंदन किया। एसएमएस से लोगों द्वारा बधाई संदेश देने के कारण विभिन्न मोबाइल कंपनियों के सर्वर जाम रहे। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर नववर्ष का स्वागत किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)



