शनिवारको कस्बे के त्रिवेणी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। आयोजक साहित्य संसद फतेहपुर के अध्यक्ष शिशुपालसिंह नारसरा ने बताया कि बजरंग लाल नरेंद्र कुमार धानुका ट्रस्ट श्री सरस्वती पुस्तकालय और साहित्य संसद फतेहपुर द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार भंवर सिह सामौर ने की। मुख्य अतिथि एसडीएम पुष्करराज शर्मा थे। इस अवसर पर श्री सरस्वती सेवा पुरस्कार 2016 के लिए मंडावा के केसरीकांत शर्मा को 21000 रुपए का चेक, श्रीफल, साफा, शॉल प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 2017 के लिए डाॅ. राजकुमार घोटड़ को 21000 रुपए का चेक श्रीफल, साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मानुषतनु समान चूरू के शंकरलाल झकनाड़िया को 11000 रुपए का चेक श्रीफल, साफा, शॉल प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती बसंती देवी धानुका युवा साहित्यकार सम्मान चूरू के उम्मेद धानिया को 11000 रुपए का प्रदान किया गया। इस अवसर पर कस्बे के रंगकर्मी दामोदर माटाेलिया को महिमा मान सम्मान प्रदान कर 11000 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार धानुका की पुस्तक अनोखी यात्रा तथा शिशुपाल सिंह नारसरा की पुस्तक का विमोचन राजस्थान भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि द्वारा किया गया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साहित्यकारों ने कविता का पाठ किया गया। ताऊ शेखावाटी भंवरलाल (भंवरो) आदि ने कविता पाठ किया गया।
Sunday, September 4, 2016
Saturday, September 3, 2016
बेटियां बनी टेबल टेनिस चैंपियन
रोलसाहबसरकी बेटियों ने प्रदेश में सीकर जिले का नाम रोशन किया है। अजमेर में हुई इलेवन स्पोट्र्स इवेंट स्कूल स्टेट चैम्पियनशिप में शहीद इकराम सीसै स्कूल रोलसाहबसर ने मरीन सीसै स्कूल अजमेर काे टेबल टेनिस में हराकर स्टेट चैम्पियन बनने को गौरव प्राप्त किया है। सीकर जिला टीटी संघ कोषाध्यक्ष मुराद मास्टर ने बताया कि स्कूल की छात्राएं आईना खान, मुस्कान खान, साइन खान और शहीम खान दिसंबर में इंदौर में होने वाली जूनियर गर्ल्स नेशनल चैम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।
Monday, August 29, 2016
कन्हैया की बारात में झूमे भक्त
श्रीढांढ़ण शक्ति मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय ढांढ़ण महोत्सव में रविवार को शाही लवाजमे के साथ कन्हैया की बारात निकाली गई। ढांढ़ण सेवा समिति मुंबई द्वारा आयोजित समारोह के संयोजक ने बताया कि रविवार को रुक्मणि विवाह के दौरान हाथी, घोड़ा, पालकी बैंडबाजे के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने उत्साह से बारात में नृत्य किया। बारात के समय तेज बारिश आने लगी, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई।
समारोहमें आयोजकों द्वारा हेलिकाॅप्टर से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम था। इसके लिए दिल्ली से हेलिकाॅप्टर आया था। पहले चक्कर में हेलिकाॅप्टर द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर तथा सबसे पुराने मंदिर सीताराम मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई और दो राउंड पुष्पवर्षा हेलिकॅप्टर द्वारा ढांढ़ण ग्राम में कन्हैया की बारात पर की गई, लेकिन बाद में तेज बरसात ने खलल डाल दिया और बारात कार्यक्रम पर हेलिकाॅप्टर द्वारा पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
समारोहमें आयोजकों द्वारा हेलिकाॅप्टर से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम था। इसके लिए दिल्ली से हेलिकाॅप्टर आया था। पहले चक्कर में हेलिकाॅप्टर द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर तथा सबसे पुराने मंदिर सीताराम मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई और दो राउंड पुष्पवर्षा हेलिकॅप्टर द्वारा ढांढ़ण ग्राम में कन्हैया की बारात पर की गई, लेकिन बाद में तेज बरसात ने खलल डाल दिया और बारात कार्यक्रम पर हेलिकाॅप्टर द्वारा पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बदली स्कूल की सूरत
ग्रामीणों की पहल से तीन साल में कारंगा बड़ा गांव के सरकारी स्कूल की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। 2007-08 में आठवी बोर्ड परीक्षा में सभी बच्चे फेल हो गए। एसडीएम के निरीक्षण में प्रिंसिपल शराब के नशे में मिला और उसका तबादला करना पड़ा। तीन साल पहले 10वीं के सभी बच्चों ने टीसी कटवा ली।
स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंचा तो कुछ ग्रामीणों स्कूल के हालात बदलने की ठानी। स्कूल विकास समिति का पुनर्गठन किया। जनसहयोग से डेढ़ लाख रुपए का फर्नीचर मंगवाया, विधायक कोटे से 11.5 लाख रुपए से स्कूल की चार दीवारी बनाई। भामाशाह से गेट लगवाया और पानी की टंकी बनवाई। देखते ही देखते नतीजा भी सामने आने लगा। 10वीं कक्षा का परिणाम 100 फीसदी रहा। इसमें 82 फीसदी बच्चे फर्स्ट डिविजन से पास हुए।
हालात बदले तो इस साल नामांकन भी 126 से बढ़कर 180 पहुंच गया। इसमें भामाशाह फूलसिंह तंवर, शिक्षक ओमप्रकाश कड़वासरा, सुखदेवराम लांबा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बेहतर परिणाम पर 15 अगस्त को हुए कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान किया गया।
Sunday, August 28, 2016
ढाँढण में जमा भक्तों का रैला
श्रीढांढ़ण शक्ति मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय ढांढ़ण महोत्सव में शुक्रवार रात्रि में नंदोत्सव में मुंबई के कलाकारों द्वारा देश के विभिन्न पर्वों त्योहारों का मनोहारी चित्रण कर दर्शकों को आनंदित कर दिया। संयोजक ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में आयोजित नंदोत्सव में कलाकारों ने तीज, गणेशोत्सव, जन्माष्टमी, दुर्गा महोत्सव सहित अन्य पर्वों का भव्य मंचन किया। वन राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां, दिनेश बजाज सहित अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
शनिवार को रामस्नेही संत रामप्रसाद जोधपुर ने श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह की संगीतमय प्रस्तुति दी। पूर्व जिला प्रमुख रीटासिंह, एसडीएम पुष्करराज शर्मा, प्रकाश बजाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
शनिवार को रामस्नेही संत रामप्रसाद जोधपुर ने श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह की संगीतमय प्रस्तुति दी। पूर्व जिला प्रमुख रीटासिंह, एसडीएम पुष्करराज शर्मा, प्रकाश बजाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Saturday, August 27, 2016
जन्माष्टमी की धूम
गोगामेड़ीनवलगढ़ पुलिया पर शुक्रवार को वीर गोगाजी का मेला भरा। घरों में लोगों ने गोगाजी की पूजा-अर्चना की और रक्षासूत्र चढ़ाए। खीर-चूरमा का भाेग लगाया। टीलेवाले गोगाजी मंदिर सहित अन्य गोगामेड़ी मंदिरों में गुरुवार रात्रि भजन संध्या कर लोकदेवता गोगाजी की चारित्रिक गाथा सुनाई गई। गोगाजी महाराज के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।अनेक श्रुद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
Friday, August 26, 2016
अमृतनाथ आश्रम में महोत्सव अक्टूबर में
श्रीअमृतनाथ आश्रम में होने वाले अमृत महोत्सव के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। श्री अमृतनाथ आश्रम पीठाधीश्वर महंत नरहरिनाथ ने भूमि पूजा कर ध्वजारोहण किया। संत स्मृतिनाथ, संत विकासनाथ, संत शांतिनाथ सिनवाली सहित अनेक संत भक्त मौजूद थे। सात से 15 अक्टूबर तक श्री अमृतनाथ शताब्दी समारोह मनाया जाएगा।
Wednesday, August 24, 2016
गौरव पथ या दुर्घटना पथ ?
कस्बेको हेरिटेज सिटी घोषित करने के बाद इसके सौंदर्य के लिए कोतवाली तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक बना गौरव पथ दुर्दशा के कारण आम आदमी लिए परेशान का सबब बन गया है। आए दिन हादसे होते हैं।
धानुका अस्पताल से नगरपालिका तक सड़क टूटी हुई है। गत वर्ष अगस्त में नगर पालिकाध्यक्ष ललिता भिंडा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खां ने घोषणा की थी कि कोतवाली तिराहे से श्री दो जांटी बालाजी तक आठ करोड़ की सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी। मंत्री ने वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश भी दे डाले कि सड़क इतनी अच्छी बनाना कि लोग वर्षों तक याद रखें। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी।
धानुकाअस्पताल के सामने बने खड्डों के कारण मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। फुटपाथ के दोनों तरफ बने गहरे खड्डों के कारण लोगों ने एकतरफा यातायात कर लिया है। इन खड्डों से आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। मंगलवार सुबह घुमाव में ट्रैक्टर-ट्राॅली गहरे खड्डों के कारण असंतुलित होकर पलट गई। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
धानुका अस्पताल से नगरपालिका तक सड़क टूटी हुई है। गत वर्ष अगस्त में नगर पालिकाध्यक्ष ललिता भिंडा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खां ने घोषणा की थी कि कोतवाली तिराहे से श्री दो जांटी बालाजी तक आठ करोड़ की सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी। मंत्री ने वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश भी दे डाले कि सड़क इतनी अच्छी बनाना कि लोग वर्षों तक याद रखें। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी।
धानुकाअस्पताल के सामने बने खड्डों के कारण मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। फुटपाथ के दोनों तरफ बने गहरे खड्डों के कारण लोगों ने एकतरफा यातायात कर लिया है। इन खड्डों से आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। मंगलवार सुबह घुमाव में ट्रैक्टर-ट्राॅली गहरे खड्डों के कारण असंतुलित होकर पलट गई। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
Sunday, August 21, 2016
किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
भारतीयकृषि विज्ञान केंद्र में दाे दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद हुआ। डाॅ. जुनैद अख्तर ने बताया कि कृषकों को पशुओं के लिए संतुलित आहार डेयरी प्रबंधन की जानकारी दी। दाैरान किसानों को उन्नत तकनीक से अधिक पैदावार लेने के तरीके बताए गए। साथ ही कीटनाशकों के उपयोग के बारे में बताया गया। उपपरियोजना निदेशक ने कहा कि बूंद-बूंद सिंचाई पाॅली हाउस पर मिलने वाले अनुदान से सब्जियां उगाकर अधिक आय प्राप्त करनी चाहिए।
Saturday, August 20, 2016
गोरक्षकों पर मोदी के बयान से रोष
प्रधानमंत्रीद्वारा गोरक्षकों के लिए दिए गए बयान राज्य सरकार द्वारा अनुदान बंद करने सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ राज्य के गोभक्त 22 अगस्त को जयपुर में हुंकार भरेंगे। इसके लिए शुक्रवार को गोभक्तों की बैठक बुधगिरी मढ़ी में राजस्थान प्रदेश गोसेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गोसेवकों के लिए दिए गए बयान से प्रदेश के गोभक्त आहत हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा जारी गोअनुदान की राशि को भी बंद कर दिया। सरकार द्वारा संचालित हिंगोनिया गोशाला में गोेमाता की स्थिति बेहद खराब है। इसी का विरोध जताने के लिए गोभक्त, गोशाला संचालक 22 अगस्त को जयपुर पिंजरापोल में एकत्रित होंगे और निर्णायक बैठक करेंगे। राज्य के संत तथा गोशाला संचालक शामिल होंगे।
नोडल कार्यशाला सम्मान समारोह आयोजित
शुक्रवारको राजकीय रामचंद्र नेवटिया विद्यालय में शिक्षा विभाग रमशा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि तहसीलदार कपिल उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़ थे। तहसीलदार ने शिक्षकों विद्यार्थियों को अपना सर्वोत्कृष्ट शिक्षण देने का आह्वान किया। शिक्षा के प्रति अपना लगाव बताते हुए विद्यालय में स्वयं शिक्षण कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। जिला शिक्षा अधिकारी ने गुणवत्तापूर्वक शिक्षण कार्य कर जिले में सरकारी विद्यालयों में अधिक मेरिट लाने का आह्वान किया। कार्यशाला में सेवानिवृत्त होने वाले संस्था प्रधानों काे सम्मानित किया गया।
Friday, August 19, 2016
बिजली विभाग की लापरवाही से रोष
गुरुवारशाम को रामगढ़ रोड भूतनाथ मंदिर के इलाके में हाई वोल्टेज से कई मकानों में पंखे, ट्यूब लाइट, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण जल गए। बताया जाता है कि भूतनाथ मंदिर के पास बिजली बोर्ड का ट्राॅसफार्मर काफी दिनों से खराब है। उसे अचानक वोल्टेज कम या अधिक हो जाते हैं। कई बार शिकायत कपर भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है।
Thursday, August 18, 2016
गोशालाओं का किया निरीक्षण
तहसीलदार द्वारा बुधवार को उपखंड की विभिन्न गोशालाओं के निरीक्षण में यह बात सामने आई कि सरकार द्वारा संचालित हिंगोनिया गोशाला की स्थिति चाहे बेहद खराब हो पर उपखंड में जनसहयोग से चल रही गोशालाओं की स्थित ठीक है और इनका संचालन कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने बताया कि तहसीलदार कपिल उपाध्याय ने विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया। सभी में गायों की स्थित ठीक है, चारे पानी की व्यवस्था माकूल है। बुधगिरिजी की मढ़ी स्थित कामधेनु गोशाला में तो गायों के लिए धन्वंतरि चिकित्सालय बना हुआ है। आसपास के क्षेत्रों से बीमार गाय को लाने के लिए गो एंबुलेंस भी है। स्वयं का चिकित्सक है। इसके अलावा गोशाला पिंजरापोल, उत्तमनाथ गोशाला कारंगा बड़ा में भी गायों के लिए चारे-पानी की उतम व्यवस्था टीनशैड आदि बने हुए हैं।
Wednesday, August 17, 2016
पॉलीथीन थैलियां जब्त की
प्रशासनने कस्बे में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर दुकानदारों से एक क्विंटल से अधिक पॉलीथिन बैग जब्त किए। एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने बताया कि तहसीलदार कपिल उपाध्याय के नेतृत्व में प्रशासन और नगरपालिका ने बावड़ी गेट, मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर 102 किलो पॉलीथिन बैग जब्त किए। तहसीलदार ने दुकानदारों से आग्रह किया कि पॉलीथिन थैलियों का उपयोग नहीं करें। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में पॉलीथिन बैग पकड़ी गई तो कार्रवाई होगी।
Tuesday, August 16, 2016
रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त
ग्रामचाचीवाद बड़ा में तेजा सेना द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि सांसद संतोष अहलावत थी। रास्ते मेें सांसद संतोष अहलावत को कारंगा छोटा में आम रास्ते में जमा पानी की समस्या से रूबरू करवाते हुए समस्या के समाधान की मांग की। सांसद ने चाचीवाद बड़ा में चारदीवारी निर्माण की स्वीकृति की बात कही। शिविर में 72 यूनिट रक्तदान किया गया।
Sunday, August 14, 2016
ये हैं स्वतन्त्रता संग्राम के सिपहसलार
स्वतन्त्रता संग्राम के चश्दीद सिपहसालार हैं कस्बे के सदीक अहमद भारतीय। 1929 में जन्मे सदीक अहमद भारतीय ने प्रजा मंडल सहित अन्य संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। साल 1944 में धर्म के नाम पर देश को बांटने की बातें हुई और आजादी के बाद 1947 में देश के दो टुकड़े हुए तो अन्य देशभक्तों की तरह ही उन्हें भी गहरा धक्का लगा। उन्होंने अपना सरनेम बदलने की ठान ली।
अपने अन्य साथियों जमनालाल बजाज, रामदेवसिंह महरिया, सेठ सोहनलाल दूगड़ से चर्चा करने के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ भारतीय लिखना शुरू किया। अब उनके परिवार के सभी सदस्य अपने नाम के साथ भारतीय लिखते हैं। कुछ सदस्य
अपने नाम के साथ भारती भी लिख रहे हैं। 92 वर्षीय सदीक अहमद भारतीय बताते हैं, उनका सरनेम बदलने का मकसद लोगों को यह संदेश देना था कि देश में रहने वाला हर शख्स पहले भारतीय है। बाद में किसी धर्म, जाति से संबंध
रखता है। भारतीय का बोध उन्हें निष्पक्ष और धर्मनिरपेक्ष रहने की प्रेरणा देता है।
Friday, August 12, 2016
दो दिन से बिजली गुल , अधिकारियों की आई शामत
रेलवेलाइनों के दूसरी तरफ स्थित वार्ड 31 और 32 में दो दिन से बिजली नहीं आने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और करीब दो घंटे तक उन्होंने बिजली निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
बताया जाता है कि इन दो वार्डों में बुधवार दोपहर को बिजली गुल हुई जो गुरुवार सुबह 10 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली निगम कार्यालय के सामने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने एईएन से बिजली सुचारु करने की मांग की जिन्होंने बताया कि वार्ड में बिजली लोड बढ़ने से लाइनें फाल्ट हो गई और सप्लाई बाधित हो गई। उन्होंने जेईएन मुकेश टेलर को उस इलाके में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
बताया जाता है कि इन दो वार्डों में बुधवार दोपहर को बिजली गुल हुई जो गुरुवार सुबह 10 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली निगम कार्यालय के सामने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने एईएन से बिजली सुचारु करने की मांग की जिन्होंने बताया कि वार्ड में बिजली लोड बढ़ने से लाइनें फाल्ट हो गई और सप्लाई बाधित हो गई। उन्होंने जेईएन मुकेश टेलर को उस इलाके में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
Thursday, August 11, 2016
एलआईसी ने गोद लिया स्कूल
भारतीयजीवन बीमा निगम की ओर से उपखंड के दिसनाऊ ग्राम के सीनियर सैकंडरी स्कूल को बीमा स्कूल योजना के तहत गोद लिया गया है। विद्यालय के गणेश चौहान ने बताया कि बुधवार को स्कूल में आयोजित समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम फतेहपुर के वरिष्ठ प्रबंधक विकास अधिकारी आदि ने योजना के तहत स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान व प्रबुद्ध ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Wednesday, August 10, 2016
2.50 करोड़ से बनेगा गौरव पथ
मंगलवारको जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी स्वायत्त शासन सचिव मनजीत सिंह ने कस्बे दौरा किया। बुधिगिरिजी मढ़ी पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद प्रभारी मंत्री स्वायत्त शासन सचिव ने नारी रोड पर सीवरेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया अधिकारियों को दिसंबर तक सीवरेज योजना को पूरी करने के निर्देश दिए। गौरव पथ सड़क बनाने के लिए 2.50 करोड़ की घोषणा की आैर सीवरेज के दौरान टूटी-फूटी सड़कों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता, जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, एसडीएम पुष्करराज शर्मा, तहसीलदार फतेहपुर अादि अधिकारी मौजूद थे।
तत्पश्चात ग्राम हुडेरा में प्रभारी मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने जनसुनवाई की। दोनों ने अटल सेवा केंद्र में पौधरोपण किया। उसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
तत्पश्चात ग्राम हुडेरा में प्रभारी मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने जनसुनवाई की। दोनों ने अटल सेवा केंद्र में पौधरोपण किया। उसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Tuesday, August 9, 2016
विरासत संरक्षण के लिए बैठक
कस्बेकी विरासतों को बचाने,संरक्षित करने के लिए विरासत संरक्षण समिति की बैठक हुई। एसडीएम पुष्कर राज शर्मा और तहसीलदार कपिल उपाध्याय के सानिध्य में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में सहयोग करने, धडवा जोहडा में वोटिंग चलाने, लोगों और पर्यटकों में विरासतों के प्रति चेतना जागृत करने के लिए म्यूजियम बनाने आदि पर चर्चा की गई। बैठक में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)