Thursday, December 30, 2010

पूरे दिन बरसी फुहारें

साल के अंतिम दौर में पूरे दिन बरसी रिमझिम फुहारों ऩे कल आम जन का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया | सर्दी के शबाब के दौर में बरसी इन फुहारों ऩे जहां लोगों की कंपकंपी को और बढ़ा दिया वहीं किसानों के चेहरों पर मुस्कान खिला दी | जानकारों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए अमृत का काम करेगी | चने और गेहूं की फसल को ठण्ड के साथ साथ बारिश की भी आवश्यकता होती है | अब तक पड़ रही कडाके की लेकिन सूखी ठण्ड ऩे पाले की आशंका को बढ़ा दिया था लेकिन इस बारिश से सभी किसानों के चहरे पर रौनक लौट आई है | वहीं दूसरी ओर आम लोगों को बारिश के चलते घरों में ही दुबके रहना पडा | पूरे दिन बारिश चलती रहने के कारण लोग बाग़ अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले , अधिकतर लोगों ऩे घरों में रहकर ही समय गुजारना उचित समझा | 

Wednesday, December 29, 2010

न्याय के लिए जंग लड़ रहा सिपाही

द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों की ओर से दुश्मन से लोहा लेने वाले सिपाही को आज अपने हक के लिए सिस्टम की खामियों से जंग लगनी पड़ रही है।  
राजपूताना राईफल्स के सदस्य रहे सैनिक 93 वर्षीय धड़सीराम ने बताया कि उसने १९३९-४० में इंगलैण्ड, अमेरिका आदि मित्र राष्ट्रों की तरफ से जर्मनी, जापान और इटली आदि के खिलाफ अफगानिस्तान, सऊदी अरब, इटली में लड़ाई लड़ी थी।   जर्मनी में लड़ाई के दौरान पेट में गोलियां लगने से वह स्थाई रूप से विकलांग हो गया। पुत्रहीन और भूमिहीन धड़सीराम के सामने आज आजीविका का संकट खड़ा है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। धड़सीराम ने बताया कि उसकी पेंशन का लाखों रुपया एरियर के रूप में बकाया होने के अलावा उसे 1962 के बाद सेनानियों को दिया जाने वाला स्पेशल पैकेज भी नही दिया गया और ना ही स्वतंत्रता सेनानी घोषित किया गया।
विधायक भंवरू खां ने भी रक्षामंत्री को पत्र लिखकर द्वितीय विश्वयुद्ध के इस सैनिक को उचित सम्मान और सहायता एवं वाजिब हक देनें की मांग की है। ग्राम रोलसाबसर में धड़सीराम ने राज्यसभा सदस्य अश्क अली टाक और विधायक भंवरू खां को ज्ञापन सौंप कर सरकार से उसका हक एवं सहायता दिलानें की मांग की है।

Monday, December 27, 2010

सर्दी का कहर जारी

तीन दिन से घने कोहरे का कहर झेल रहे इलाकावासियों को तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली तो शाम को शीतलहर की मार ने फिर बेहाल कर दिया। रविवार को कोहरा कुछ हल्का पड़ा तो गलन का अहसास कराने वाली ठंड शुरू हो गई। फतेहपुर शहर सुबह-सुबह कोहरे की आगोश में लिपटा रहा। सुबह नौ बजे के बाद निकली धूप से कोहरा छंट गया। दोपहर में चमकती धूप ने सर्दी से परेशान लोगों को राहत दी। दिन छिपने के बाद बदन को चीरने वाली हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बदन पर ठंड इस तरह महसूस होती थी जैसे नश्तर चुभ रहे हों। रात में कोहरा अपेक्षाकृत  हल्का था। मौसम के जानकारों के अनुसार अगले दिनों में कोहरा कम रहा तो सूखी ठंड पड़ सकती है। सूखी ठंड से पाला पडऩे की आशंका रहती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों पर सर्दी के कड़क तेवर बरकरार रहने की आशंका जताई है।

सर्दी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। रात को हल्की रजाई सर्दी से निजात नहीं दिलाती। सुबह लोग देर तक घरों में रहना बेहतर समझते हैं। दिन ढलने के बाद सड़कों पर चहल-पहल कम होने लगती है। चाय की थडिय़ों पर भीड़ लगने लगी है। खानपान में गर्माहट देने वाली चीजों का उपयोग बढऩे लगा है। सर्दी से बचाव के लिए दिनभर गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं।

दो महीनों से दूषित पानी पी रहा है शहर

जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण कस्बे के लोगों दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जलदाय विभाग की पुरानी टंकी स्कीम में बरसों पहले बना सीडब्ल्यूआर पूरी तरह से टूट चुका है और इसके निर्माण में लगी पट्टियां, चूना, मलबा आदि सीडब्ल्यूआर के अंदर गिर चुका है और यहीं गंदा पानी कस्बेवासियों को सप्लाई हो रहा है। सीडब्लूआर के टूट जाने से अन्य गंदगी भी पानी में मिल रही है और पानी प्रदूषित हो रहा है। उल्लेखनीय है कस्बे में जलदाय विभाग के कुओं से सीधा पानी इसी सीडब्ल्यूआर में आता है और इससें बड़ी टंकी के द्वारा जनता को पानी की आपूर्ति होती है। इस सीडब्ल्यूबार का निर्माण 1960 के दशक में हुआ था और अब यह पूरी तरह से टूट चुका है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सीडब्ल्यूआर को टूटे हुए दो माह से अधिक समय हो चुका है परन्तु जलदाय विभाग अभी तक मरम्मत को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया।

Sunday, December 26, 2010

क्रिसमस मनाया

क्रिसमस के मौके नगर में अनेक आयोजन हुए | स्थानीय सेंट थोम एकेडमी में क्रिसमस का त्यौहार समारोह पूर्वक मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | समारोह की अध्यक्षता निदेशक सी जार्ज ऩे की | बच्चों ऩे कार्यक्रम में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी | संस्था के प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस अवसर पर पुरस्कृत भी किया गया | अंत में संचालक मैथ्यू जार्ज ऩे आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया |

Saturday, December 25, 2010

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

लायंस क्लब द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता संयोजक सुमित मोदी ने बताया कि कालेज स्तर पर रामचन्द्र सहारण चमडिय़ा कालेज, सीनियर सैकन्डरी स्तर पर विकास सोनी लक्ष्मीनाथ विद्यालय, उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रशांत जाखड़ रिंकल इंटरनेशनल एकेडमी प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लायंस क्लब की चार्टर नाईट पर तीन जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

राज्यसभा सदस्य टांक का अभिनंदन


राज्य सभा सदस्य अश्क अली टांक का शुक्रवार को तहसील के विभिन्न स्थानों पर नागरिक अभिनंदन किया। ग्राम रोलसाबसर में ग्राम पंचायत और ग्रामीणों द्वारा टांक को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विधायक भंवरू खां ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, कांग्रेस पीसीसी सदस्य बालमुकंद थे। सरपंच एजाज अली ने टांक को साफा पहना कर सम्मानित किया। सरपंच ने गांव की बालिका स्कूल और पीएचसी के लिए भवन बनाने की मांग की। इसी क्रम में इस्लामिया स्कूल ईदगाह में भी अश्कअली टाक, विधायक भंवरू खां का सदर महबूब देवड़ा, पार्षद आबिद परिहार,अनवर परिहार,पार्षद मुश्ताक नजमी, एडवोकेट आरिफ खोकर, पार्षद मुजसिम गौरी द्वारा सम्म्मान किया गया। एनएच११ पर तथा वार्ड संख्या १० में भी टांक का अभिनदंन किया गया।