| नपाकी साधारण सभा की सोमवार को संपन्न बैठक में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत, समाजसेवी मैनेजर लालचंद आदि की प्रतिमाएं स्थापित करने का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष मधु भिण्डा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में मंडावा स्टैण्ड पर भैरोंसिंह शेखावत की और शिल्पशाला के पास मेनेजर लालचंद शर्मा की प्रतिमाएं लगाने, चूरू बस स्टैण्ड पर अहिंसा सर्किल बनानें आदि निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। कार्यवाहक ईओ प्रशांत ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत कर्मचारी को संविदा पर रखने के अलावा वरिष्ठता सूची के अनुसार कर्मचारियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
Saturday, July 4, 2015
कभी ना देखी होगी ऐसी शादी
गोगामेडी के पास सोमवार को संपन्न एक अनोखी शादी में संतों सहित अनेक लोगों ने भाग लिया और कस्बे में यह अनोखी शादी चर्चा का विषय रही। यह शादी थी सांड और गाय की। इस विवाह में शादी में होने वाली तमाम रस्मे तेलबान, मेहंदी, हल्दहाथ, फेरे संपन्न हुई। बकायदा कन्यादान और प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। श्रीअमृतनाथ आश्रम पीठाधीश्वर महंत नरहरि नाथ, संत शांतिनाथ सिनवाली आदि संतों की उपस्थिति में नारायण सैनी और पुष्पा सैनी ने कन्यादान किया।
Tuesday, June 30, 2015
बदली घड़वा जोह्ड़े की सूरत
कस्बेवासियोंने धड़वा जोहड़े का स्वरूप बदल दिया है। प्रशासन जो काम वर्षों में नहीं कर पाया, वह लोगों ने तीन दिन में ही कर दिखाया। एसडीएम पुष्करराज शर्मा और पालिकाध्यक्ष मधु भिंडा द्वारा शुरू किए अभियान में एबीवीपी, एसएफआई, पुलिस जवान, स्काउट, शिक्षक संघ शेखावत, जयगुरुदेव संगत आदि ने श्रमदान कर धड़वा जोहड़े की सफाई कर दी। बुधवार को पुलिस जवानों ने सफाई की। जयगुरुदेव संगत की महिलाओं ने भी श्रमदान किया।पिछलेवर्ष कस्बे की दुर्गा पूजा समितियों ने जोहड़े की सफाई कराई थी। उस समय खर्चा एक लाख रुपए आया था। इस बार निशुल्क पूरी सफाई हो गई। कलेक्टर एलएन सोनी ने काम की प्रशंसा की। उन्होंने मूर्तियों का विसर्जन पास ही स्थित गोघाट में करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंदगी रोकने के लिए जालियां लगाने के निर्देश भी दिए।
गोसेवा हेतु बस चलाई
राजस्थानगो रक्षा दल, गो सेवा समिति एवं राजस्थान गो भक्तो द्वारा गो रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तारानगर से गो रक्षा एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। गो रक्षा एक्सप्रेस के सीकर पहुंचने पर गो सेवा समिति सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समिति अध्यक्ष ने कहा गाय के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने, गो सेवा से जोड़ने और संवर्धन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक्सप्रेस शुरू की गई है। इस बस से होने वाली आय तारानगर की दो गोशालाओं श्रीकृष्ण परनामी भोमियाजी गोशाला धांधनी और श्रीकृष्ण परनामी शिव पांडिया गोशाला को दी जाएगी। बस के ड्राइवर दीपूसिंह और भवानीसिंह निशुल्क सेवा दे रहे हैं। दीपूसिंह गोशाला के पदाधिकारी भी हैं। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड फतेहपुर से राजस्थान गोसेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरि ने हरी झंडी दिखाकर बस को जयपुर के लिए रवाना किया। इसके लिए गोमाता एक्सप्रेस सेवा समिति बनाई गई है।
Sunday, June 28, 2015
लाटरी ने बदले चुनावी समीकरण
गस्तमें होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को रींगस और फतेहपुर नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। कलेक्टर एलएन सोनी ने बताया कि नगरपालिका फतेहपुर में 40 में से 4 वार्ड अनुसूचित जाति जिनमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 08 वार्ड जिनमें 03 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हैं तथा 09 वार्ड महिलाओं के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। उन्होंने बताया लॉटरी कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली गई। इस दौरान एडीएम प्रकाश चौधरी भी मौजूद थे।
Friday, June 26, 2015
शिक्षा परिषद सचिव ने ली अध्यापको की क्लास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव आईएएस नरेशपाल गंगवार ने मंगलवार को राउमावि हरसावा बड़ा के निरीक्षण के समय कहा कि स्कूलमें व्याख्याता केवल दो कक्षा लेंगे और मजे करेंगे, ये सब नहीं चलेगा। उन्हें नवीं और दसवीं के कालांश भी लेने होंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो नीचे की कक्षाओं को भी पढ़ाना पड़ेगा। सरकार राजकीय स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति सुधारने के लिए कटिबद्ध है और ये सब करने के लिए हरसंभव उपाय करेंगे। गंगवार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से मुलाकात की। प्रधानाचार्य डीपी शर्मा ने उन्हें जानकारी दी कि केवल एक ही दिन में 70 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जिनमें से कई तो निजी स्कूलों से आए है। गंगवार ने यह भी कहा कि केवल बड़ी कक्षाओं ने नवप्रवेश से काम नहीं चलेगा, बल्कि कक्षा एक से आठ तक भी नामांकन बढ़ाना होगा। राजकीय स्कूलों को प्रयास करना होगा कि कक्षा एक में प्रवेश लेने वाला विद्यार्थी कक्षा 12 तक उसी स्कूल में पढ़ेगा। ऐसा होने पर ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी नामांकन का लक्ष्य है, उसे पूरा करो। टारगेट पूरा होगा तो पोस्ट मिलेगी अन्यथा पोस्ट खत्म कर दी जाएगी। कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके प्राप्तांकों की जानकारी ली। प्रधानाचार्य से उन्होंने पूछा कि क्या उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में बैठाया है, ना में जवाब आने पर अगली साल बैठाने के निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि इस परीक्षा के मेरिट होल्डर को सरकार स्कॉलरशिप देती है
गंगवार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार हर स्कूल को सभी संसाधन उपलब्ध करवाएगी ,इसमें स्कूलों में शौचालय,शिक्षकों को नियुक्त करना आदि शामिल है। कमजोर रिजल्ट देनेवाले शिक्षकों के बारे में कहा कि सरकार की इस बारे में स्पष्ट गाइडलाइन बनी हुई है। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार अवार्ड एण्ड रिवार्ड दोनों प्रणाली काम में लेगी। गंगवार ने बताया कि बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है और इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेंगी।
पूर्व सरपंचजगदीश ढाका ने सचिव नरेशपाल गंगवार से कहा कि समन्वित होने के बाद प्राइमरी स्कूल भी यहीं चल रहा है, गांव और स्कूल के बीच हाईवे आने से अभिभावक सदैव आशंकित रहते है तो गंगवार ने प्रधानाचार्य डीपी शर्मा को निर्देश दिए है कि यदि पर्याप्त संख्या बल है,तो जिलाशिक्षाधिकारी से अनुमित प्राप्त कर प्राइमरी स्कूल को पहले वाले स्थान पर ही चलाए।
Wednesday, June 24, 2015
चुवास में महायज्ञ का समापन
श्रीनाथआश्रम चुवास में शुक्रवार को नौकुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन हुआ। महंत निश्चलनाथ ने बताया कि पं. सुरेंद्र जोशी के सानिध्य में महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। बाहर से आए संतों का सम्मान कर विदा किया गया। संत विकासनाथ, संत स्मृतिनाथ लक्ष्मणगढ़, संत शांतिनाथ सिनवाली, संत कमलनाथ रोरू, संत मोतीनाथ काछवा सहित अनेक संतों ने भाग लिया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)