उमावि
दातंरू में बोर्ड परीक्षाओं में खराब रिजल्ट रहनें पर ग्रामीणों ने बुधवार
को स्कूल के ताला लगा दिया तथा नारेबाजी की। ग्राम वासियों ने बताया कि इस वर्ष शिक्षकों की लापरवाही से स्कूल का परीक्षा परिणाम मात्र
२२ प्रतिशत रहा। बुधवार सुबह अनेक ग्रामीण राउमावि दातंरू में इकट्ठा हुए और स्कूल के
ताला लगा दिया तथा नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल
में व्याप्त अव्यवस्थाओ के खिलाफ ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने
प्रधानाचार्य एवं लिपिक पर लापरवाह कार्यशैली का आरोप लगाया। ग्रामीणों का
कहना था कि प्रधानाचार्य समय पर स्कूल नहीं आते। ज्ञापन में यह भी आरोप
लगाया गया है कि अंक तालिका के लिए विद्यार्थियों से पैसे लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रधानाध्यपक और लिपिक का स्थानातंरण
नहीं होता तब तक स्कूल पर तालाबंदी जा रहेगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि
मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के नाम भेजी गई है।
Sunday, July 8, 2012
Saturday, July 7, 2012
अब आसमान में नहीं तो आँखों में नजर आयेगा पानी
सावन के सूखे स्वागत क बाद जहां अंचल के अन्य इलाको में इंद्र देव की मेहरबानी प्रारम्भ हो गयी वहीं फतेहपुर की धरा अभी भी बारिश से अछूती है । हड्डियां तक गला देने वाली गर्मी में सावन के आने के साथ नगर वासियों को बारिश की आस बंधी थी लेकिन मेघो की बेरुखी के चलते अभी भी सूर्य देव का प्रकोप जारी है । उधर बारिश को तकते किसानो ने बुवाई की पूरी तैयारी कर रखी है लेकिन जैसे जैसे मानसून में विलम्ब बढ़ रहा है वैसे वैसे किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरें भी बढ़ती जा रही है । उल्लेखनीय है कि इस साल गुवार के आसमान छूते भावो के कारण लगभग 80 प्रतिशत किसानो ने गुवार की बिजाई करने का मानस बना रखा है और ऊंचे भावों में बीज भी खरीद लिए है लेकिन मानसून की बेरुखी के चलते किसानो की चिंता बढ़ता जा रही है ।
Thursday, July 5, 2012
गर्मी बनी जानलेवा
अंचल में कहर बरपा रही गर्मी अब जान लेवा साबित होने लगी है। भीषण गर्मी के चलते अंचल में बुधवार को
सीकर के तीन लोगों सहित सात की मौत हो गई। वहीं पांच लोग एसके अस्पताल में
भर्ती है । इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
आसमान से बरसती आग के आगे गर्मी से बचाव के सारे इंतजाम बौने साबित हो रहे
हैं। भीषण गर्मी के आगे कूलर-पंखे बेअसर हो गए वहीं एसी हांफने लगे। हालत
यह है कि सूर्योदय के साथ ही गर्मी के तेवर शुरू हो जाते हैं। नौ बजे
टंकियों का पानी खौलने लगता है और दोपहर में सड़कें तंदूर की तरह तपने लगती
है।
Tuesday, July 3, 2012
अघोषित कटौती ने नहलाया
गर्मी के तीखे तेवरों के बीच शहर में अघोषित बिजली कटौती ने सोमवार को
आमजन को पसीने से नहला दिया । दिन भर टुकड़ो में हुई अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को
पसीने से नहला दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विभाग कार्यालयों में फोन किया,
लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। उपभोक्ताओं का आरोप है कि फोन रिसीव भी नहीं किया जाता है। विभाग का तर्क है कि आगे से कटौती होने के कारण अघोषित कटौती हुई है। उल्लेखनीय है की नगर में घोषित के
अलावा चार से पांच घंटे कटौती हुई है। शहरवासियों ने
अघोषित कटौती पर प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई है।
घी के सैम्पल उठाये
खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में 11 थोक विक्रेताओं के यहां
कार्रवाई करते हुए घी के सैम्पल लिए। अधिकारी रतन गोदारा ने बताया कि
नयाबास गांव में पुलिस की ओर से पकडी गई नकली घी की फैक्टी के बाद शनिवार
को कस्बे की अनेक दुकानों पर कार्रवाई की गई।
सैम्पल जयपुर जांच के लिए भिजवाए जाएंगे। गोदारा ने बताया की शनिवार को कस्बे की थोक दुकानों से विभिन्न ब्रांडो के देशी घी के सैम्पल जांच के लिए लिए गए। कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया। उल्लेखनीय है कि सदर थाना पुलिस ने इलाके के नयाबास गांव में बुधवार नकली घी बनाने की फैक्टी पकडी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
सैम्पल जयपुर जांच के लिए भिजवाए जाएंगे। गोदारा ने बताया की शनिवार को कस्बे की थोक दुकानों से विभिन्न ब्रांडो के देशी घी के सैम्पल जांच के लिए लिए गए। कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया। उल्लेखनीय है कि सदर थाना पुलिस ने इलाके के नयाबास गांव में बुधवार नकली घी बनाने की फैक्टी पकडी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
Monday, July 2, 2012
अंगारों से सावन के स्वागत की तैयारी
सावन में एक दिन शेष रह गया, लेकिन मानसूनी बदरा पूरी तरह से रूठे हुए हैं।
हालत यह है कि पिछले वर्ष एक जून तक जिले में 113 मिमी से अधिक औसत बरसात
हो चुकी थी, वहीं इस वर्ष आसमां से सिर्फ अंगारे ही बरस रहे हैं। नतीजन
समूचा अंचल लोहार की भट्टी की तरह धधक रहा है। खेत सूने हैं और निगाहें
आसमान पर टिकी हुई हैं। जानकारों के अनुसार बरसों बाद जुलाई में भीषण गर्मी
पड़ी है।
इस समय तक मानसून का एक चक्र पूरा हो जाता था और 30
फीसदी से अधिक बुवाई हो जाती है। अंचल में रविवार को भीषण गर्मी पड़ी। दिन
में लू चलने से लोग गर्मी से बेहाल होकर पस्त हो गए। भीषण व प्रचंड गर्मी
को देखते हुए लोगों की आस अब मानसून से ही राहत मिलेगी। रविवार
को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार गया। भीषण गर्मी के चलते दोपहर
में सडकों पर अघोषित कर्फ्यू लगा रहता है।
भीषण गर्मी से स्कूलों में एक हफ्ते का अवकाश
मानसून
में देरी और भीषण गर्मी के कारण सीकर सहित प्रदेश के कुछ जिलों के प्राइमरी व मिडिल
स्कूलों में 7 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है। चूंकि 8 जुलाई को रविवार
है, ऐसे में अब स्कूल 9 जुलाई से खुलेंगे। फतेहपुर में भी सीनियर सैकंडरी
स्तर तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। छुट्टियों के दौरान शिक्षक सहित
अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी पर आना अनिवार्य होगा। गर्मियों की छुट्टी के
बाद प्रदेशभर में सभी स्कूल 2 जुलाई से खुलने थे। शिक्षा विभाग के अनुसार छोटे बच्चों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला किया है।
शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश की
घोषणा की। आदेश की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की
कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने
क्षेत्राधिकार की स्कूलों पर नजर रखने के लिए कहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)