साध्वी ऋतंभरा का रविवार को श्री बुधगिरी जी मढी आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया | साध्वी ने मढी स्थित माँ हिंगलाज माता और बाबा बुधगिरी जी की समाधि के दर्शन किये | महंत दिनेश गिरी जी ने साध्वी को नव निर्माण योजना के तहत मढी परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी दी | उन्होंने कामधेनु गौशाला का भी निरीक्षण किया | धर्म सभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया दंधीलता मनुष्य की आत्मा का शोधन करती है तःत्ता उसे परमेश्वर के नजदीक ले जाती है | उन्होंने उपस्थित जन समूह से अपील की कि वे चल रहे निर्माण कार्यों में महंत दिनेश गिरी जी का सहयोग करें व तय समय में कार्य संपन्न करने के लिए दृढ संकल्पित हों |
Wednesday, October 5, 2011
साध्वी ऋतंभरा का स्वागत

भजन संध्या का आयोजन
स्थानीय लक्ष्मीनाथ विद्यालय के पास स्थित भैरू जी मंदिर में रात्रि भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया | चुवास आश्रम के सैट निश्चलनाथ जी ने भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का मन मोह लिया भजन संध्या में भारी मात्रा में भक्त जन उपस्थित थे |
दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम
नवरात्राके अवसर पर नगर भर में दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम चल रही है| बावड़ी गेट , देवड़ा चौक, सोहनलाल दूगड़ बगीची के पास, झूञ्झुनू स्टैंड, मंडावा रोड, वार्ड ६ इत्यादि स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें सैकड़ों भक्त जन रोज दर्शनालाभ प्राप्तत कर रहे हैं | इसके अतिरिक्त बुधगिरी मढी स्थित हिंगलाज माता का मंदिर, चतुर्भुजा माता मंदिर, धोली सती मंदिर में भी माता की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है |
बाबूजी धीरे चलना
उक्त पंक्तियाँ पुराने जमाने के एक मशहूर गाने की हैं कितु आज फतेहपुर कस्बे में प्रवेश करने के हर रास्ते कमोबेश राहगीरों से यही अपील करते नजर आते हैं | नगर में प्रविष्ट होने के हर रास्ते की हालत अत्यंत जर्जर व दुष्कर हो चुकी है | सीकर रोड, चुरू रोड, मंडावा रोड और हालत ये है कि गाँवों से आने वाली सड़कों की भी हालत बहुत खस्ता है | सरदारपुरा स्टैंड के पास की सड़क यूं तो नॅशनल हाइवे की श्रेणी में आती है लेकिन सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों को किसी झूले की सवारी का सा एहसास दिलाते हैं |
उर्स में जायरीन उमड़े
क़स्बे की ऐतिहासिक हाजी नजमुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर उर्स का प्रारम्भ हुआ | दुनिया भर के मशहूर कव्वालों ने पीर गुलाम नसीर की सदारत में ख्वाजा हजरत निजामुद्दीन की शान में कव्वालियाँ पेश की | उर्स से दरगाह में मेले जैसा माहौल बना हुआ है , मौत का कुआं तथा झूले जायरीनों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं |
Subscribe to:
Posts (Atom)