Wednesday, August 24, 2016

गौरव पथ या दुर्घटना पथ ?

कस्बेको हेरिटेज सिटी घोषित करने के बाद इसके सौंदर्य के लिए कोतवाली तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक बना गौरव पथ दुर्दशा के कारण आम आदमी लिए परेशान का सबब बन गया है। आए दिन हादसे होते हैं। 
धानुका अस्पताल से नगरपालिका तक सड़क टूटी हुई है। गत वर्ष अगस्त में नगर पालिकाध्यक्ष ललिता भिंडा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खां ने घोषणा की थी कि कोतवाली तिराहे से श्री दो जांटी बालाजी तक आठ करोड़ की सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी। मंत्री ने वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश भी दे डाले कि सड़क इतनी अच्छी बनाना कि लोग वर्षों तक याद रखें। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी। 
धानुकाअस्पताल के सामने बने खड्‌डों के कारण मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। फुटपाथ के दोनों तरफ बने गहरे खड्‌डों के कारण लोगों ने एकतरफा यातायात कर लिया है। इन खड्‌डों से आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। मंगलवार सुबह घुमाव में ट्रैक्टर-ट्राॅली गहरे खड्‌डों के कारण असंतुलित होकर पलट गई। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। 

Sunday, August 21, 2016

किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

भारतीयकृषि विज्ञान केंद्र में दाे दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद हुआ। डाॅ. जुनैद अख्तर ने बताया कि कृषकों को पशुओं के लिए संतुलित आहार डेयरी प्रबंधन की जानकारी दी। दाैरान किसानों को उन्नत तकनीक से अधिक पैदावार लेने के तरीके बताए गए। साथ ही कीटनाशकों के उपयोग के बारे में बताया गया। उपपरियोजना निदेशक ने कहा कि बूंद-बूंद सिंचाई पाॅली हाउस पर मिलने वाले अनुदान से सब्जियां उगाकर अधिक आय प्राप्त करनी चाहिए।

Saturday, August 20, 2016

गोरक्षकों पर मोदी के बयान से रोष

प्रधानमंत्रीद्वारा गोरक्षकों के लिए दिए गए बयान राज्य सरकार द्वारा अनुदान बंद करने सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ राज्य के गोभक्त 22 अगस्त को जयपुर में हुंकार भरेंगे। इसके लिए शुक्रवार को गोभक्तों की बैठक बुधगिरी मढ़ी में राजस्थान प्रदेश गोसेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गोसेवकों के लिए दिए गए बयान से प्रदेश के गोभक्त आहत हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा जारी गोअनुदान की राशि को भी बंद कर दिया। सरकार द्वारा संचालित हिंगोनिया गोशाला में गोेमाता की स्थिति बेहद खराब है। इसी का विरोध जताने के लिए गोभक्त, गोशाला संचालक 22 अगस्त को जयपुर पिंजरापोल में एकत्रित होंगे और निर्णायक बैठक करेंगे।  राज्य के संत तथा गोशाला संचालक शामिल होंगे। 

नोडल कार्यशाला सम्मान समारोह आयोजित

शुक्रवारको राजकीय रामचंद्र नेवटिया विद्यालय में शिक्षा विभाग रमशा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि तहसीलदार कपिल उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़ थे। तहसीलदार ने शिक्षकों विद्यार्थियों को अपना सर्वोत्कृष्ट शिक्षण देने का आह्वान किया। शिक्षा के प्रति अपना लगाव बताते हुए विद्यालय में स्वयं शिक्षण कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। जिला शिक्षा अधिकारी ने गुणवत्तापूर्वक शिक्षण कार्य कर जिले में सरकारी विद्यालयों में अधिक मेरिट लाने का आह्वान किया। कार्यशाला में सेवानिवृत्त होने वाले संस्था प्रधानों काे सम्मानित किया गया। 

Friday, August 19, 2016

बिजली विभाग की लापरवाही से रोष

 गुरुवारशाम को रामगढ़ रोड भूतनाथ मंदिर के इलाके में हाई वोल्टेज से कई मकानों में पंखे, ट्यूब लाइट, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण जल गए।  बताया जाता है कि भूतनाथ मंदिर के पास बिजली बोर्ड का ट्राॅसफार्मर काफी दिनों से खराब है। उसे अचानक वोल्टेज कम या अधिक हो जाते हैं। कई बार शिकायत कपर भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। 

Thursday, August 18, 2016

गोशालाओं का किया निरीक्षण

तहसीलदार द्वारा बुधवार को उपखंड की विभिन्न गोशालाओं के निरीक्षण में यह बात सामने आई कि सरकार द्वारा संचालित हिंगोनिया गोशाला की स्थिति चाहे बेहद खराब हो पर उपखंड में जनसहयोग से चल रही गोशालाओं की स्थित ठीक है और इनका संचालन कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने बताया कि तहसीलदार कपिल उपाध्याय ने विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया। सभी में गायों की स्थित ठीक है, चारे पानी की व्यवस्था माकूल है। बुधगिरिजी की मढ़ी स्थित कामधेनु गोशाला में तो गायों के लिए धन्वंतरि चिकित्सालय बना हुआ है। आसपास के क्षेत्रों से बीमार गाय को लाने के लिए गो एंबुलेंस भी है। स्वयं का चिकित्सक है। इसके अलावा गोशाला पिंजरापोल, उत्तमनाथ गोशाला कारंगा बड़ा में भी गायों के लिए चारे-पानी की उतम व्यवस्था टीनशैड आदि बने हुए हैं। 

Wednesday, August 17, 2016

पॉलीथीन थैलियां जब्त की

प्रशासनने कस्बे में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर दुकानदारों से एक क्विंटल से अधिक पॉलीथिन बैग जब्त किए। एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने बताया कि तहसीलदार कपिल उपाध्याय के नेतृत्व में प्रशासन और नगरपालिका ने बावड़ी गेट, मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर 102 किलो पॉलीथिन बैग जब्त किए। तहसीलदार ने दुकानदारों से आग्रह किया कि पॉलीथिन थैलियों का उपयोग नहीं करें। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में पॉलीथिन बैग पकड़ी गई तो कार्रवाई होगी।