ग्रामरोलसाहबसर में वन महोत्सव मनाया गया। राबाउमावि में सरपंच शबनम खान के सानिध्य में पौधराेपण किया गया। छात्राओं ने पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। स्कूल में समाज सेवा योजना का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अध्यापक युनूस खान भींचरी द्वारा 50 पाैधे स्कूल को भेंट किए गए। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि तथा विद्यालय स्टाफ ने पौधे लगाए।
Wednesday, July 27, 2016
Tuesday, July 26, 2016
यहां देवताओं की तरह पूजे जाते हैं शहीद
फतेहपुर के दीनवा लाडखानी गांव को शहीदों का गांव कहा जाता है। इस गांव ने देश को नौ शहीद दिए हैं। यहां के अधिकतर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अस्पताल का नामकरण भी शहीद के नाम पर किया गया है। गांव से करीब 250 युवा तीनों सेनाओं में कार्यरत हैं और करीब इतने ही पूर्व सैनिक हैं। गांव में तीन शहीदों की प्रतिमाएं भी लगी हैं। ग्रामवासी लोक देवताओं की तरह इन शहीदों को पूजते हैं। गांव के सरपंच कन्हैयालाल ने बताया कि गांव की आबादी चार हजार से अधिक हैं। यहां के युवाओं में सेना में जाने का जज्बा देखते ही बनता है। गांव के दो सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीद मुखराम बुढ़ानिया और शहीद धर्मवीर शेखावत के नाम पर किया है। गांव में खुले उप स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण भी शहीद सूरज भगवान बुढ़ानिया के नाम पर किया गया है।
गडोला के बनवारी बगड़िया करगिल युद्ध में शेखावाटी के पहले सपूत थे, जिन्होंने पाकिस्तान फौज की घुसपैठ की जानकारी दी थी।
बगड़िया 4 जाट रेजीमेंट के सिपाही थे। द्रास सेक्टर में बजरंग पोस्ट पर तैनात थे। 15 मई 1999 को वे कैप्टन सौरभ कालिया के नेतृत्व में गश्त पर निकले। जहां घात लगाए बैठे घुसपैठियों ने हमला कर दिया। कैप्टन कालिया, बनवारी बगड़िया और उनके साथियों ने दुश्मनों से मुकाबला किया। मुठभेड़ में गोलियां खत्म होने पर इन सैनिकों को पाकिस्तानी सेना ने जिंदा पकड़ लिया। पांचों ने 22 दिनों तक अमानवीय यातनाएं झेली। शरीर को सिगरेटों से दागा, नाक, कान व होंठ काट लिए, उंगली काट ली। कानों में लोहे की गरम सलाखें डाली और आंखें निकाल ली। भारत ने इन सैनिकों की रिहाई के लिए प्रयास शुरू किए तब इन सैनिकों की कनपटी पर गोली मार दी। 9 जून 1999 को इन सैनिकों के क्षत-विक्षत शव भारत को सुपुर्द किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सैनिकों को जिंदा रहते हुए यातना दी गई थी।
Monday, July 25, 2016
नानी बाई को मायरो प्रारम्भ
रविवारको मिश्रों का मोहल्ला में नानी बाई को मायरो कथा की शुरुआत हुई । नृसिंह मंदिर मिश्राें के मोहल्ले से कलश यात्रा धानुका मंदिर तक पहुंची। बताया गया कि नानी बाई काे मायराे कथा चार दिवसीय होगी । कथावाचक पं. कैलाशचंद्र शर्मा के सानिध्य में कथा सुनाई गई। इस अवसर पर अनेक भक्त वृन्द उपस्थित थे।
Friday, July 22, 2016
फिर बढे गर्मी के तेवर
शेखावाटीमें एक हफ्ते से बारिश न होने के कारण एक बार फिर गर्मी के तेवर तेज होने लगे हैं। इलाके में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिन में इलाके में पांच डिग्री पारा चढ़ गया है। गुरुवार को फतेहपुर में अधिकतम 37.5 न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को फतेहपुर में अधिकतम तापमान 37.2 न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा।
Wednesday, July 20, 2016
150 वे उर्स का आगाज
कस्बेकी ऐतिहासिक हजरत ख्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुदीन दरगाह में मंगलवार से 150वां सालाना उर्स शुरू हुआ। सज्जादानशीन पीर गुलाम नसीर द्वारा दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा फहराने के साथ ही उर्स का आगाज हो गया। रात में मजार शरीफ पर गुल की रस्म हुई।
बुधवार को ख्वाजा नरूल हसन की मजार पर चादर शरीफ पेश की जाएगी। 24 जुलाई को चेजारा मोहल्ला से शाही लवाजमे के साथ जुलूस निकाल कर चादर शरीफ ख्वाजा की अकीदत में पेश की जाएगी। 25 जुलाई को रस्मे कुल शरीफ के साथ ही उर्स का समापन होगा। रोजाना फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी एवं रात्रि में महफिले कव्वाली होगी। उर्स में भाग लेने के लिए मुंबई, यूपी, दिल्ली, अहमदाबाद, मकराना, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर कोटा आदि स्थानों से जायरीन रहे हैं। उर्स मैदान में मेला लगा हुआ है। सैकड़ों स्टालें झूले लगे हैं।
बुधवार को ख्वाजा नरूल हसन की मजार पर चादर शरीफ पेश की जाएगी। 24 जुलाई को चेजारा मोहल्ला से शाही लवाजमे के साथ जुलूस निकाल कर चादर शरीफ ख्वाजा की अकीदत में पेश की जाएगी। 25 जुलाई को रस्मे कुल शरीफ के साथ ही उर्स का समापन होगा। रोजाना फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी एवं रात्रि में महफिले कव्वाली होगी। उर्स में भाग लेने के लिए मुंबई, यूपी, दिल्ली, अहमदाबाद, मकराना, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर कोटा आदि स्थानों से जायरीन रहे हैं। उर्स मैदान में मेला लगा हुआ है। सैकड़ों स्टालें झूले लगे हैं।
रक्तदान शिविर में दी 235 यूनिट
त्रिवेणीभवन चारबत्ती के पास सैनी समाज द्वारा आयोजित शिविर में 235 यूनिट रक्तदान किया गया। श्री गोपाल कृष्ण सेवा समिति के सुरेश लालवाणी ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव फुले संस्थान और युवा जाग्रति सेवा संगठन एवं श्री गोपाल कृष्ण सेवा समिति जयपुर ने रक्तदान करवाने में सहयोग किया। शिविर का शुभारंभ खंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिलीप कुल्हरी डाॅ. विकास चिकित्सा अधिकारी भगवान महाबीर कैंसर हाॅस्पिटल द्वारा किया गया।
Tuesday, July 19, 2016
बूबना परिवार ने दी गौ एम्बुलेंस
बुधगिरीमंढी कामधेनु गोशाला में एसी गो चिकित्सा एंबुलेंस की शुरूआत की गई है। इसका उद्घाटन गो सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष संत दिनेश गिरी महाराज ने सोमवार को बुधगिरी मढी पर किया। एंबुलेंस क्षेत्र के 50 किमी की दूरी पर दुर्घटना में घायल बीमार गायों को घटनास्थल से मढी द्वारा संचालित श्री कामधेनु गोशाला के चिकित्सालय में पहुंचाएंगी।अतिथियों ने एम्बुलेंस प्रदान करने वाले बूबना परिवार के सदस्यो का अभिवादन किया ।
Subscribe to:
Posts (Atom)