Friday, March 25, 2016

एसडीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

एसडीएमकार्यालय में संपन्न ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों को जनता की जन समस्याओं को त्वरित रूप से निपटाने के निर्देश दिए उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से गर्मी में पेयजल संकट के लिए अभी योजना बनाने के लिए तथा ठेकेदार को समय पर कार्य करने के लिए पाबंद करनें के लिए कहा वनविभाग के अधिकारियों से बुधगिरीजी की मढी के पास नेचर पार्क आदि की कार्यवाही की जानकारी मांगी नपा को कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

Wednesday, March 23, 2016

विद्यार्थियों के बनेंगे हेल्थ कार्ड

जिला प्रशासन ने स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। राजकीय नेवटिया सीसै स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर हेल्थ कार्ड बनाए गए। एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने कार्यक्रम की शुभारंभ किया। एसडीएम ने बताया कि शीघ्र ही हैल्थ कार्ड को ऑनलाइन किया जाएगा। अभियान के लिए एसडीएम को अध्यक्ष, बीसीएमओ को संयोजक तथा नाेडल स्कूल प्रभारी को सदस्य बनाया गया है। जिला शिक्षाधिकारी ने प्रत्येक स्कूल में तीन शिक्षकों को अभियान में सहयोग करने के लिए नियुक्त किया है। मंगलवार को राजकीय नेवटिया सीसै स्कूल में चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। तहसीलदार अनिलकुमार, प्रधानाचार्य थावरमल महिचा भी मौजूद थे। 


Tuesday, March 22, 2016

विधायक ने साधा सरकार पर निशाना

राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत द्वारा शनिवार को पंचायत समिति में शिक्षा बचाओ पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नंदकिशोर महरिया ने कहा कि आज के गिरते शिक्षा स्तर के लिए सरकारी तंत्र जिम्मेदार है। शासकीय व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को स्वयं नहीं मालूम कि कौन शिक्षक कहां नियुक्त है, कहां कितने पद खाली हैं। संगोष्ठी की अध्यक्षता बीईईअो नरेंद्र शर्मा ने की।  अन्य वक्ताओं ने गिरते शिक्षा स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षकों और अभिभावकों को आगे आना होगा और जागरूकता अभियान शुरू करना होगा। सरकार काॅर्पोरेट घरानों के इशारों पर काम कर रही है। 

Sunday, March 20, 2016

फागोत्सव ने जमाया रंग


कस्बेके गढ़ परिसर में आयोजित फागोत्सव में राजस्थान, हरियाणा सहित प्रादेशिक लोक कलाओं के बहुरंगी रंग बिखरे। देर रात तक श्रोता थिरकते रहे। शेखावाटी लाेक कला मंडल द्वारा अायोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री सुरेंद्र पालसिंह टीटी ने की। मुख्य अतिथि खान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां थे। 


शेखावाटी लोक कला मंडल अध्यक्ष रामवतार रामसीसरिया, सुभाष जोशी, चंद्रप्रकाश रामसीसरिया, शांतिप्रकाश रामसीसरिया आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया। रूपसिंह एंड कंपनी के कलकारों ने श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। अशेाक कुमार एंड पार्टी डीग भरतपुर ने बृज होली, लठमार होली की प्रस्तुतियां दी। श्वेता ग्रुप ने मारवाड़ी नृत्य और गीत तथा दीपक यादव हरियाणा की हरियाणवी होली की चुटीली बातों ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। श्याम मित्र मंडल पाबूसर के कलाकारों के अलावा लाफ्टर चैलेंज के उपविजेता पीके मस्त ने दर्शकों खूब हंसाया। अर्जुन एंड पार्टी ने भैरूं नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। फतेहपुर के चंग और ढप पार्टी ने प्रस्तुति दी ताे दर्शक भी झूम उठे। 



फागोत्सवमें वन राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां ने दर्शकों की फरमाइश पर पणिहारी गीत पेश किया। विधायक राजकुमार शर्मा ने रिणवां से गीत गाने तथा खुद चंग बजाने की पेशकश की तो रिणवां ने प्रस्तुति दी। 



Saturday, March 19, 2016

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ

पाबूजीधाम ग्राम बागड़ोदा में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा के पहले दिन महंत दिनेशगिरी, संत शंभुनाथ के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। 

श्रीधराचार्य महाराज, अशर्फी भवन, अयोध्या ने श्रीमद् भागवत कथा और पाबूजी महाराज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पाबूजी महान गोभक्त थे। उन्होंने गायों के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।  गोपालन एवं देवस्थान विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी पहुंचे और जागरण में शामिल हुए।  बाद में मंत्री फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम में अनेक लोग शामिल हुए। 

Thursday, March 17, 2016

सीएलजी बैठक में विचार विमर्श

कोतवालीथाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। कोतवाल महावीरसिंह मीणा ने नए सदस्यों का परिचय कराया।सदस्यों ने ऑटोरिक्शा में तेज आवाज में बजनेे वाले म्यूजिक सिस्टम हटाने , बावड़ी गेट से धानुका अस्पताल तक सड़क के दोनों किनारे खड़ी होने वाली बसों का हटाकर यातायात सुगम करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने , होली पर कस्बे में होने वाली गिंदड़ों में पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही। साथ ही सदस्यों ने विभिन्न स्थानाें पर नोपार्किगं स्थल तय कर बोर्ड लगाने की मांग की। 


Saturday, March 12, 2016

बेटी बचाओ अभियान में बनायी ब्रांड एम्बेसडर

जिलाप्रशासन ने हर्षिता निर्मल को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में फतेहपुर उपखण्ड के लिए ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। एसडीएम पुष्कर राज शर्मा ने जानकारी दी कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रांड एंबेसेडर बनाकर उपखण्ड में विवाह आदि अवसरों पर तथा सेमीनार आयोजित कर बेटी बचाने का संदेश जनमानस में प्रचारित और प्रसारित करने का जिम्मा दिया है