निकटवर्ती रोलसाबसर ग्राम की शहीद इकराम राजकीय सीसै स्कूल में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ । प्रतियोगिता 17 व 19 दो आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है। उदघाटन समारोह में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया व शपथ ली । समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
Monday, August 31, 2015
Saturday, August 29, 2015
5 दिवसीय झूलोत्सव हुआ समाप्त
कल समाप्त हुए झूलोत्सव में नगर के सभी मंदिरों में भगवान की मनमोहक झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हुजूम उमड़ पड़ा । प्रतिवर्ष श्रावण मास में 5 दिन तक आयोजित होने वाले झूलोत्सव में इस बार भी आराध्य देव लक्ष्मीनाथ जा का मंदिर नगरवासियों की श्रद्धा का केंद्र रहा जहां पुजारी बाबूलाल भोजक व कैलाश भोजक ने हर रोज अलग अलग प्रकार की झांकी सजाकर भक्तों को नतमस्तक होने पर विवश किया । जानकी वल्लभ मंदिर , सत्यनारायण मंदिर , राधे कृष्ण मंदिर , चमड़िया कालेज के पास स्थित गोविन्द देव मंदिर इत्यादि मंदिरों में भी लोगों ने प्रभु दर्शन का लाभ उठाया ।
Thursday, August 27, 2015
मंत्री ने दिए फतेहपुर में गौरव पथ निर्माण के आदेश
नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष ललिता भिंडा के कार्य ग्रहण समारोह में शिरकत करने आये सड़क एवं यातायात मंत्री युनुस खान ने नगर वासियों को कई सौगातें दे दी । उन्होंने पुलिस थाने से लेकर दो जांटी बालाजी तक सीमेंटेड सड़क बनाने की लिए 8 करोड़ 40 लाख रूपये का फंड देने की घोषणा की तथा साथ ही साथ सड़क की गुणवत्ता के बारे में भी अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा की वे चाहते हैं फतेहपुर में राजस्थान का अच्छा बस स्टैंड हो तथा इस दिशा में पालिका प्रशासन को वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे । इससे पूर्व ललिता भिंडा ने अध्यक्ष का कार्य भार ग्रहण किया तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
मंत्री युनुस खान ने मंडावा रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शिरकत की तथा वहां भी आधा किलोमीटर लम्बी सड़क बनवाने तथा टीला हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।
Tuesday, August 25, 2015
आने वाला है नहर का पानी
पेयजल की किल्लत से जूझते फतेहपुर के ढ़ाँढण इलाके के बाशिंदों के लिए नवम्बर का महीना खुशखबरी लेकर आ सकता है । 832 करोड़ की लागत वाली कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल योजना अपने अंतिम चरण में है और नवम्बर महीने तक इसका लाभ नागरिकों को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है । परियोजना का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है तथा वर्तमान में पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा है जो की नवम्बर तक पूरा होने की उम्मीद है , फरवरी मार्च में दूसरा चरण पूर्ण होने के बाद रामगढ़ फतेहपुर इलाके के 283 गाँवों में इस योजना से पेयजल आपूर्ति होगी ।
Saturday, August 22, 2015
बहुमत के बावजूद कांग्रेस फिर कुर्सी से वंचित
कांग्रेस की आपसी अंतर्कलह और फूट एक बार फिर निकाय चुनावों के दौरान खुलकर जग जाहिर हो गयी । 17 अगस्त को हुए निकाय चुनावो में कुल 40 में से मात्र 15 सीट हासिल करने के बावजूद भाजपा कुर्सी पर कब्जा जमाने में सफल हो गयी जबकि कांग्रेस को 19 सीटें हासिल होने के बावजूद बैकफुट पर जाना पड़ा ।
उल्लेखनीय है कि चुनावों में भाजपा को 15 , कांग्रेस को 19 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 सीट हासिल हुयी थी जबकि चैयरमैन के चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी ललिता भिंडा को 23 एवं कांग्रेस प्रत्याशी निकिता रिणवा को 17 मत प्राप्त हुए । पूर्व विधायक भवरु खा के निधन के बाद कांग्रेस नेतृत्वविहीन नजर आ रही है । गत 6 माह में ये दूसरे चुनाव हैं जिनमे कांग्रेस बहुमत हासिल करने के बावजूद सत्ता पर काबिज नहीं हो पाई । हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में भी कमोबेश यही तस्वीर सामने आयी थी जब कांग्रेस के पास भाजपा से अधिक सीटें थी लेकिन फिर भी भाजपा ने फ़तेह हासिल की ।
Thursday, August 20, 2015
मतदान के दौरान हिंसा , कांग्रेस प्रत्याशी का सर फोड़ा
सोमवार को निकाय चुनाव के दौरान कई हिंसक झड़प हुईं। सबसे ज्यादा विवाद वार्ड 29 में हुआ। यहां भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस नेता रमेश पिपलवा का सिर फोड़ दिया। दो बूथों पर ईवीएम मशीन तोड़ दी गई। करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। प्रशासन ने दूसरी ईवीएम लगाकर मतदान शुरू करवाया। वार्ड 30, 21, 39 रविवार देर रात वार्ड 40 में झड़प हुई। पुलिस ने कई जगह लाठीचार्ज कर उत्पात करने वालों को खदेड़ा। लाठी सरिए लिए हुए समर्थकों ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। करीब आधे घंटे तक रोड पर हंगामा होता रहा। पिपलवा को गंभीर अवस्था में सीकर रैफर किया। झगड़े के बाद पिपलवा के समर्थकों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। वार्ड 29 का चुनाव दुबारा करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निर्वाचन आयोग से सिफारिश की है जिसे स्वीकार करते हुए आयोग ने पुनः मतदान का आदेश दिया है ।
Monday, August 17, 2015
अमित शाह ने नरहरि नाथ से लिया आशीर्वाद
भाजपाराष्ट्रीय अध्यक्ष ने त्रयंबकेश्वर में बुधवार को महंत नरहरि नाथ से आशीर्वाद लिया। त्रयंबकेश्वर से पं. संजू ने बताया कि बुधवार को त्रयंबकेश्वर महाराष्ट्र में अखिल भारतीय योगी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद योगी आदित्यनाथ ने अमृत नाथ मंदिर की आधार शिला रखी। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस भी मौजूद थे। दोनों ने महंत नरहरि नाथ से आशीर्वाद लिया और उनसे महंत अमृत नाथ के जीवन और नाथ पंथ के बारे में जानकारी ली।
Subscribe to:
Posts (Atom)