Saturday, January 9, 2016

पठानकोट हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि

ऐतिहासिकनवाबी बावड़ी पर युवाओं ने भारत का नक्शा बनाया। बावड़ी पर पठानकोट पर आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा गुरुवार रात्रि कैंडल मार्च निकाला और भारत का नक्शा बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विरासतसंरक्षण समिति द्वारा शुक्रवार को ऐतिहासिक सिंघानिया छतरी पर सफाई कर श्रमदान किया गया। कस्बे की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने लिए उद‌्देश्य से समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, पार्षद प्रदीप रिणवा, करण सिंह जाखड़, नरेंद्र पारीक ईश्वरराम आदि समिति सदस्यों ने श्रमदान किया। 

Sunday, December 27, 2015

पालिका बैठक सोमवार को

नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक सोमवार को होगी। ईओ प्रशांत कलोरिया ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ललिता भिंडा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में गाड़िया लुहारों को जमीन आवंटित करने, आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण, रिकॉर्ड रूम बनाने, पार्क, नोवेडिंग जोन, पालिका को भूमिदान करने वाले डॉ. रामजीवन त्रिपाठी की मूर्ति लगाने, खाली भूमियों पर तारबंदी करने आदि पर चर्चा की जाएगी। 

Saturday, December 26, 2015

वाजपेयी के जन्म दिन पर चलाया सफाई अभियान

पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर सफाई की। नगर के शीर्ष भाजपा नेताओं सहित कई लोगों ने श्रमदान किया। पूर्व नियत बैठक में निर्णय लिया गया था कि जालान आदर्श विद्यामंदिर के पास आम रास्ते की हालात बेहद खराब है अत: अभियान चलाकर यहां सफाई की जाएगी । कार्यकर्ताअों का कहना है कि संगठन की ओर से श्रमदान करने का सिलसिला जारी रखा जाएगा। अभियान से अन्य कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। 

 

Thursday, December 24, 2015

फतेहपुर की बेटी इसरो में

प्रियंका मील बनी इसरो में वैज्ञानिक

पशुओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

गांवनबीपुरा में बीमारी से करीब चार दर्जन पशुओं की मौत हो गई। सतीश राबिया ने बताया कि पिछले 10 दिन से गांव में जानवरों में मुहाव बीमारी फैल रही है। इससे चार दर्जन पशु भेड़, बकरी, भैंस आदि की मौत हो चुकी है। अभी भी गांव में करीब 20 पशु बीमारी से ग्रसित हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि पशुपालन विभाग गांव में पशुओं की बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को बड़ी संख्या में पशुधन का नुकसान हो रहा है। जिससे पशुमालिकों को आर्थिक परेशानी हो रही है। 

Wednesday, December 23, 2015

नवाबी बावड़ी बचाने को विद्यार्थी भी आगे आये

नवाबी बावड़ी पर किया श्रमदान

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जिलाशिक्षाधिकारी रेखाराम खीचड़ ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों की रुचि क्षमता का आकलन कर अभिभावकों का मार्गदर्शन करें ताकि विद्यार्थी जीवन में सफल हो सकें। वे मंगलवार को पोदार बालिका विद्यालय में फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों को जिलास्तरीय कॅरियर-डे पूर्व प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। प्राचार्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षाधिकारी पवन कुमार ने कृषि, कम्प्यूटर आदि में अवसरों की जानकारी दी।