दीवाली जाने के साथ साथ अंचल में ठण्ड का एहसास होने लगा है और सुबह शाम मीठी मीठी सर्दी पड़ने लगी है । न्यूनतम तापमान जहां १२ डिग्री के पास पहुँच गया है वहीं अल सुबह कोहरा भी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहा है । मौसम विज्ञों के अनुसार धीरे धीरे सर्दी में बढ़ोतरी के आसार हैं ।
Wednesday, November 11, 2015
Tuesday, November 10, 2015
रंग लाने लगी बावड़ी सफाई की मुहिम
जिलापरिषद सीईओ कैलाशनारायण मीणा ने सोमवार को नवाबी बावडी का निरीक्षण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम पुष्करराज शर्मा को प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर सरकार के पास भिजवाने के लिए कहा तथा बावडी के इतिहास के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने सोमवार को भी बावड़ी में सफाई की। शेखावाटी पब्लिक स्कूल बेसवा के विघार्थियों ने भी श्रमदान किया। बावड़ी के बाहर प्रशासन ने कचरा नहीं फेंकने का बोर्ड लगाया।
Saturday, November 7, 2015
गौशाला में नानी बाई रो मायरो
स्थानीय पिंजरापोल गौशाला में 19 नवम्बर से 3 दिवसीय नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी कोलकाता निवासी पंडित लक्ष्मीकांत दाधीच मारवाड़ी भाषा में संगीतमयी मायरा का वाचन करेंगे जिसमें स्थानीय तथा आस पास के गावों के श्रद्धालु मायरा श्रवण का लाभ उठाएंगे । उक्त आयोजन पिंजरापोल के मंडावा रोड स्थित प्रांगण में किया जाएगा । गौशाला समिति के अधिकारी उक्त आयोजन हेतु युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं ।
Monday, November 2, 2015
बावड़ी के दिन फिरे , दिखने लगा मुख्य द्वार
ऐतिहासिक नवाबी बावड़ी की सोयी किस्मत आखिरकार जाग ही गयी , एस डी एम द्वारा शुरू की गयी पहल में युवाओं ने भी अत्यंत उत्साह दिखाया और नवाबी बावड़ी की सफाई की। करीब सौ युवाओं की टीम बावड़ी की सफाई में जुटी है । युवाओं ने बावड़ी के पहली मंजिल से कचरा हटाया तथा पेड़ काट कर बाहर डाले। इससे बावड़ी की तस्वीर बदल गई। इतिहासविदों के अनुसार बावड़ी भूमिगत पांच मंजिल की है। इसमें करीब 400 सीढ़ियां बताई जाती हैं। जीर्णोद्धार की पहल की जद्दोजहद के नतीजन बावड़ी का दरवाजा नजर आने लगा है जो की लुप्त हो चुका था । कार्य अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है और उम्मीद है जल्द ही पुरा महत्त्व की बावड़ी को उचित स्वरुप एवं सम्मान प्राप्त होगा ।
योग शिविर संपन्न
जाटछात्रावास में रविवार को तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ। आयोजक तेजा सेना के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि चौ. चरणसिंह जाट छात्रावास में शुक्रवार से तीन दिवसीय योग शिविर में संतोष चौधरी ने योग प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति, याददाश्त बढ़ाने जैसे योग सिखाए और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
निमावत स्कूल में मनाया फाउंडर्स डे
निमावतपब्लिक स्कूल में शनिवार रात्रि में फाउंडर्स डे मनाया गया। मुख्य अतिथि जस्टिस जीके व्यास ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि विषम परिस्थिति में संघर्षशील बनकर जीवनपथ पर आगे बढ़ें। समारोह की अध्यक्षता संस्था चेयरमैन महेश निमावत ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस जीके व्यास एवं सेवानिवृत्त जनरल बख्शी थे। जनरल बख्शी ने कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है और सफलता प्राप्त करनी है तो मन से भय और संकोच निकाल दें। निदेशक कर्नल डॉ. पीसी शर्मा ने स्कूल की गतिविधियाें और प्रिंसिपल एमके पंडा ने प्रतिवेदन पेश किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जे एस बी स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया
एसबीपब्लिक स्कूल का वार्षिकेात्सव मनाया गया। विधायक गोविंद डोटासरा ने कहा कि देश और समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब नागरिक अधिकारों साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी सावचेत हों। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शेखावाटी ने बड़ी तरक्की की है और एजुकेशन हब के रूप में उभरा है। अध्यक्षता विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने की। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी तथा संस्था चेयरमैन झाबरसिंह बिजारणियां, विधायक नंदकिशोर महरिया, विधायक गोविंदसिंह डोटासरा,पूर्व विधायक बीएल भिंडा, पूर्व विधायक रिड़मलसिंह, पूर्व प्रधान चूरू रणजीत सातड़ा आदि थे। निदेशक डॉ. दयालसिंह बिजारणियां ने आभार जताया। स्कूल की पुस्तिका उजाले की ओर का विमोचन किया गया। प्रिंसिपल अजयकुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। संचालन ब्रह्मदत शर्मा और वाइस प्रिंसिपल संगीता ने किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)