Tuesday, October 13, 2015

सेठसोहनलाल दूगड़ की जयंती मनाई


सेठसोहनलाल दूगड़ की जयंती मंगलवार को दूगड़ बालिका सीसै स्कूल में मनाई गई। इस अवसर पर सेठ दूगड़ से संबंधित फोटा प्रदर्शनी का उद्‌घाटन हीरालाल दूगड़ और पूर्व पार्षद माणकचंद सोनी ने किया। 

इस मौके परअनेक लोग मौजूद थे। सेठ सोहनलाल दूगड़ ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और स्वयं के लिए बना आवासीय मकान उन्होंने बालिका स्कूल के लिए दान कर दिया था। अपने जीवनकाल में हिंदू, मुस्लिम सभी शिक्षण संस्थाओं की उन्होंने मुक्त हस्त से सहायता की। स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी को भी उन्होंने आर्थिक सहयोग किया था। गांधीजी की प्रेरणा से उन्होंने आजादी के समय कस्बे में हरिजनों के लिए पक्के मकान बनवाए। 

Monday, October 12, 2015

सांवली आरोग्य सदन में धानुका अध्यक्ष

कल्याणआरोग्य सदन सांवली के संचालक मंडल साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें फतेहपुर निवासी समाजसेवी राधेश्याम धानुका को कल्याण आरोग्य सदन सांवली का अध्यक्ष कांता प्रसाद मोर को मंत्री बनाया गया। माेर ने कहा यह सदन पीड़ित मानवता की सेवा का बहुत बड़ा केंद्र है। सेवा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है की क्षय रोग के इलाज के लिए उक्त आरोग्य सदन क्षेत्र का सर्वाधिक लोकप्रिय चिकित्सालय है ।  

Sunday, October 11, 2015

गारिंडा की चेतना ने जीता एथलेटिक्स में गोल्ड

गोरूशिक्षण संस्थान गारिंडा की चेतना धायल ने अजमेर में आयोजित 27वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 16 वर्ष छात्रा वर्ग में तश्तरी फेंक में गोल्ड मैडल जीता। प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं। गोरू शिक्षण संस्थान के रामप्रताप धायल ने बताया कि चेतना का चयन रांची में होने वाली राष्ट्रीय इंटरजोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।  

Friday, October 9, 2015

108 एंबुलेंस का संचालन अटका

प्रदेशमें 108 एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी जीवीके ईएमआरआई की ओर से पुरानी अनुबंध शर्तों पर सेवाएं देने से मना करने के बाद निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं की ओर से 108 एंबुलेंस का संचालन अब एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) की ओर से करने का निर्णय लिया गया है। विभाग की ओर से नौ अक्टूबर को जारी आदेशानुसार 22 अक्टूबर के बाद पूरे राज्य में एनएचएम 108 एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। विभाग की ओर से 22 अक्टूबर से पहले इस सेवा को टेकओवर कर इस आवश्यक सेवा का संचालन जारी रखने की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। छह अक्टूबर को चिकित्सा मंत्री प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा विभाग निदेशक एनएचएम की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय चिकित्सा विभाग की ओर से एंबुलेंस संचालन का शीघ्र ही जिला स्तर पर टेंडर निकाला जाएगा।  

Thursday, October 8, 2015

खफा शिक्षकों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन


राजस्थान शिक्षक संघ ने जनसंख्या रजिस्टर सहित अन्य कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का विरोध करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री विनोद पूनियां ने बताया कि उच्चतम न्यायालय, मुख्य सचिव आदि के आदेशों के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी जनसंख्या रजिस्टर संधारण, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि में नहीं लगाई जा सकती। अत: शिक्षकों को इन कार्यों की ड्यूटी से मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालोंं में नंदकिशेार जाखड़, शशिकांत, प्रेमचंद, गंगाधर रायल, गोपालसिंह जयपालसिंह आदि शामिल थे।


अपडेशन कार्य सौंपने पर विरोध में उतरे शिक्षक संगठनों के साथ शुक्रवार को एसडीएम सत्यवीर यादव ने वार्ता कर समाधान के प्रयास किए। बैठक में शामिल शिक्षक नेताओं ने गैर शैक्षिक कार्यों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत अध्यक्ष बहादुरमल सैनी ने बताया कि शिविर में विरोध के बाद शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था।

Wednesday, October 7, 2015

पालिका ने हटाया अतिक्रमण

नगरपालिकाप्रशासन ने गुरुवार को बावड़ी गेट के पास अतिक्रमण हटाया। ईओ प्रशांत कुमार ने बुधवार शाम को डीएसपी विनोद कालेर से मिलकर पुलिस जाब्ता दिलाने का आग्रह किया। सुबह ईओ प्रशांत, जेईएन रियाज अली, एसआई कैलाश सौनी भारी लाव-लश्कर के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे अौर नपती की तथा बाद में जेसीबी की सहायता से दुकानों को तोड़ा। पालिका का पूरा अमला इस दौरान मौजूद था। प्रशासन को किसी भी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। एसडीएम पुष्करराज शर्मा, तहसीलदार एमसी लूणियां, एसआई पुलिस मोहन शर्मा आदि भी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में मौके पर लोग जमा हो गए। 

Sunday, October 4, 2015

घड़वा जोहड का सफाई अभियान

होटलहवेली के सामने स्थित धड़वा जोहड़े के पीछे गोघाट का सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसमें प्रशासन के साथ आमजन भी आगे आया है। पहले ही दिन करीब 150 ट्रॉलियां मिट्टी निकाली गई। एसडीएम पुष्करराज शर्मा, तहसीलदार एमसी लूणियां, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी भवानी शंकर शर्मा, ईओ नपा प्रशांत आदि ने सफाई अभियान का निरीक्षण किया।