निर्वाचन अधिकारी एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मतदाता कार्ड में आधार कार्ड नंबर जुड़वाने, नाम जुड़वाने, हटाने, संशोधन करवाने के लिए मतदान केंद्रों पर नियुक्त पदाभिहीत अधिकारियों को निशुल्क प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके लिए विशेष अभियान रविवार और प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को चलेगा। मतदान केंद्रों पर नियुक्त पदाभिहीत अधिकारी विशेष अभियान के दिन मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। अभियान के दौरान किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। अब तक वंचित मतदाता अभियान का लाभ उठा सकते हैं। निकाय चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधि भी अभियान के प्रति सजगता दिखा रहे हैं।
Saturday, July 11, 2015
एस पी की जन सुनवाई
रोलसाहबसरमें मंगलवार रात्रि एएसपी प्रकाश शर्मा ने जनसुनवाई की। पुलिस चौकी में हुई जनसुनवाई में एएसपी शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि वे गांव में सीएलजी का गठन कर शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस चौकी परिसर और अन्य स्थानों पर पौधरोपण की सलाह दी। प्रधानाचार्य राउमावि बजरंगलाल स्वामी ने इसी सत्र में पौधरोपण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एएसपी से पुलिस चौकी में पूरा स्टाफ लगाने हाईवे पर बेरिकेड्स लगाने की मांग की। डीएसपी विनोद कालेर ने चौकी के बाहर बीट अधिकारियों के मोबाइल नंबर लिखने के निर्देश दिए।
दिन दहाड़े बच्चियों ने पचास हजार उड़ाए
दोछोटी
बच्चियों ने सोमवार दोपहर ऑटो रिक्शा में रिटायर्ड शिक्षक के थैले से चीरा
लगाकर पचास हजार रुपए पार कर दिए। शिक्षक एसबीबीजे की शाखा से यह पैसे अपने
खाते से निकालकर लाए थे। जानकारी के अनुसार चाचीवाद बड़ा थाना सदर निवासी भागीरथ मल शर्मा
सोमवार दोपहर एसबीबीजे से 50 हजार रुपए निकलवाए और उपकोषाधिकारी कार्यालय
जाने के लिए सिकरिया रास्ता से टेंपो में बैठे। उनके साथ ही 15वर्ष की दो
छोटी बच्चियां भी बैठी। दोनों बच्ची जीवन सुधा अस्पताल के पास उतर गई।
उपकोषाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जब शिक्षक ने थैला चैक किया तो उसमें चीरा
लगा हुआ था और पचास हजार रुपए और उसकी पासबुक गायब थी। थैले से पचास हजार
रुपए गायब देखकर रिटायर्ड शिक्षक के होश उड़ गए। उसने पुलिस में रिपोर्ट भी
दर्ज करवाई।
सत्तर वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक भागीरथ शर्मा ने बताया कि वह बैंक से अपने खाते से पचास हजार रुपए निकालकर लाया और एक थैले में रख लिया। सिकरिया चो रास्ता आकर ट्रेजरी जाने के लिए ऑटो में बैठ गया, तभी दो 14-15 साल की बच्चियों आकर उसकी बगल में बैठ गई। ऑटो के चलने के बाद दोनों लड़कियों जीवन सुधा अस्पताल के पास बिना कुछ बोलें उतर गई और किराए के दस रुपए दे दिए। दोनों ने अच्छे कपड़े पहन रखे थे। शिक्षक को ट्रेजरी में मेडिकल बिल बनाने थे। कार्यालय में जब थैला चैक किया तो कुछ नहीं मिला। थैले के चीरा लगा देख बाबू ने कहा ताऊ थैले में कुछ नहीं है, इसके तो चीरा लगा हुआ है। शिक्षक अपने घर से 30हजार रुपए लेकर गया था,जो थैले में ही एक तोलिए में लपेटे हुए थे। वे चोरी होने से बच गए।

बुधगिरी जी मढ़ी पर की जन सेवा
बुधगिरिजीकी
मढी पर रविवार को छह सौ जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
पूर्व पार्षद रामनिवास सैनी ने बताया कि देवकीनंदन कामेरीदेवी बूबना चेरिटी
ट्रस्ट मुंबई द्वारा महंत दिनेशगिरि के सानिध्य में आटा, तेल, दाल, चीनी
आदि वितरित की गई। महंत दिनेशगिरि ने कहा कि नर सेवा ही सच्चे अर्थों में
नारायण सेवा है। पीड़ित मानव की सेवा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने
ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए दूसरों को भी इससे
प्रेरणा लेकर असहायों की सेवा करने का संदेश दिया।
कृषि कालेज में बढ़ी सीटें
एग्रीकल्चरसंयुक्त
प्रवेश परीक्षा की सामान्य कटऑफ में एडमिशन से वंचित रहे शेखावाटी के
छात्रों के लिए फतेहपुर कृषि कॉलेज में प्रवेश लेना और आसान हो गया है।
इलाके में एग्रीकल्चर विषय में छात्रों की रुचि को देखते हुए कृषि
विश्वविद्यालय जोबनेर के द्वारा कॉलेज में पेमेंट सीटों की संख्या 10 से
बढ़ाकर 20 कर दी गई है। पेमेंट सीट बढ़ाए जाने से इलाके के छात्रों को
अध्ययन के लिए दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। डीन डाॅ. हरफूल सिंह के अनुसार संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया में सफल
छात्र कॉलेज में सामान्य पेमेंट सीट से एडमिशन का एक साथ ऑप्शन भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के द्वारा कॉलेज में कुल 60 सीटों पर प्रवेश का लक्ष्य दिया
गया है। इनमें 20 सीटें पेमेंट से 40 सीटें सामान्य श्रेणी में हैं।
विश्वविद्यालय के कार्यक्रमानुसार कॉलेज में 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया
पूरी की जाएगी। सात जुलाई को छात्र कॉलेजों में प्रवेश के ऑप्शन भरेंगे।
पेमेंटसीट पर एडमिशन के लिए तय सीट से ज्यादा आवेदन मिलने की स्थिति में सभी छात्रों की वरीयता सूची तैयार की जाएगी। वहीं जनरल सीटों पर विश्वविद्यालय की मेरिट के आधार पर एडमिशन होगा। इससाल विश्वविद्यालय ने पेमेंट सीट प्रवेश फीस में दो हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। विश्वविद्यालय के द्वारा एक सेमेस्टर की पेमेंट फीस 18000 से बढ़ाकर 20 हजार की गई है। जबकि पिछले साल यह शुल्क 18 हजार रुपए ली गई थी।

Saturday, July 4, 2015
नपा बैठक में पारित हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव
| नपाकी साधारण सभा की सोमवार को संपन्न बैठक में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत, समाजसेवी मैनेजर लालचंद आदि की प्रतिमाएं स्थापित करने का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष मधु भिण्डा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में मंडावा स्टैण्ड पर भैरोंसिंह शेखावत की और शिल्पशाला के पास मेनेजर लालचंद शर्मा की प्रतिमाएं लगाने, चूरू बस स्टैण्ड पर अहिंसा सर्किल बनानें आदि निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। कार्यवाहक ईओ प्रशांत ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत कर्मचारी को संविदा पर रखने के अलावा वरिष्ठता सूची के अनुसार कर्मचारियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
कभी ना देखी होगी ऐसी शादी
गोगामेडी के पास सोमवार को संपन्न एक अनोखी शादी में संतों सहित अनेक लोगों ने भाग लिया और कस्बे में यह अनोखी शादी चर्चा का विषय रही। यह शादी थी सांड और गाय की। इस विवाह में शादी में होने वाली तमाम रस्मे तेलबान, मेहंदी, हल्दहाथ, फेरे संपन्न हुई। बकायदा कन्यादान और प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। श्रीअमृतनाथ आश्रम पीठाधीश्वर महंत नरहरि नाथ, संत शांतिनाथ सिनवाली आदि संतों की उपस्थिति में नारायण सैनी और पुष्पा सैनी ने कन्यादान किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)