Wednesday, December 24, 2014

फतेहपुर में 20 साल बाद हुई सफाईकर्मियों की नियुक्ति

नगरपालिकामें गुरुवार को लॉटरी द्वारा 39 सफाई कर्मियों की भर्ती की गई। सफाई निरीक्षक कैलाश सोनी ने बताया कि नगरपालिका परिसर में सफाईकर्मियों, आवेदकों वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ने बच्चे द्वारा लॉटरी से सफाईकर्मियों के नाम निकलवाए। इसमें एक विधवा, एक विकलांग, 26 पुरुष 11 महिलाओं सहित 39 नामों की लॉटरी निकाली गई। अब पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की भर्ती होने से कस्बे की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। 35 वार्ड वाले कस्बे में अब तक 58 सफाईकर्मी थे। सफाईकर्मियों की नियुक्ति की मांग वाल्मीकि समाज के लोग लंबे समय से कर रहे थे। इससे पहले 1993-94 में नगरपालिका में सफाईकर्मियों की भर्ती की गई थी। उस समय कस्बे में 20 वार्ड थे। उसके बाद 20 वर्षों में कस्बे में वार्डों की संख्या भी बढ़ गई और जनसंख्या में भी बढ़ोतरी हो गई। इस बीच कई सफाईकर्मी सेवानिवृत भी हो गए। 

गोशाला पिंजरापोल में भागवत कथा में लोगो का हुजूम

पिंजरापोल गोशाला में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है ।गुरुवार को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से 1500 महिलाओं की विशाल कलश यात्रा से प्रारम्भ हुई भागवत कथा में अनेक धर्मानुरागी धर्म लाभ कर रहे हैं कथावाचक राघव ऋषि ने भागवत कथा का महत्व बताया। पिंजरापोलगोशाला में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा होगी। श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह के दौरान छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। कृष्ण जन्मोत्सव व सुदामा चरित्र के वर्णन का भी श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया 



चाइनीज मांझे के खिलाफ सर्च अभियान

जानलेवाचाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने जिलेभर में सर्च ऑपरेशन चला रखा है । फतेहपुर में पालिका की टीम ने सीकरिया चौराहा से 35 किलो माझा जब्त करके जलाया। पुलिस ने शहर में पतंगों की दुकानों की तलाशी ली। लोगों ने खुद भी  चाइनीज मांझा जलाया। सफाई निरीक्षक कैलाश सोनी ने बताया कि सोमवार को भी 20 किलों चाइनीज मांझा बरामद किया।उन्होंने बताया कि भविष्य में भी चाइनीज मांजे के खिलाफ अभियान चालू रहेगा। 

पारा माइनस में कोहरे का कहर बरकरार

प्रदेशके न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। अधिकांश शहरों में पारा एक अंक में पहुंच चुका है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृदि्ध दर्ज की जा रही है। दोपहर तक छाये कोहरे से आम जन की दिनचर्या पूरी तरह बाधित हो गयी है । फतेहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2  डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी आसमान साफ रहेगा। अरब सागर से रही नमी और पहाड़ में हो रही बर्फबारी का भी असर प्रदेश में पड़ेगा। 

भूतपूर्व विधायक भवरू खा के निधन से शोक की लहर

पूर्वविधायक भंवरू खां को सोमवार हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुबह उनके पार्थिव शरीर काे अंतिम दर्शन के लिए उनके रोलसाबसर स्थित निवास पर रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दुर्रुमियां, यातायात मंत्री युनूस खां सहित अनेकों जनप्रतनिधियों ने मरहूम विधायक के भाई हाकम खां, पुत्र याकूब खां आदि को सांत्वना दी। दोपहर दो बजे उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द खाक के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया। अनेक सरपंच, पार्षद, जिप एवं पंस सदस्य, राजकीय अधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधी पूर्व विधायक भवरूं खां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।



भंवरूखां ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रोलसाहबसर गांव से की थी। गांव का सरपंच बनने के बाद उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा। पहला ही चुनाव जीत गए। उस वक्त 36 साल उम्र थी। उनकी नजदीकियां पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला से ज्यादा रही, फतेहपुर के भाजपा से पूर्व विधायक बनवारीलाल भिंडा बताते हैं, मैं और भंवरू खां अलग-अलग पार्टियों से थे। आमने-सामने चुनाव भी लड़े, लेकिन कभी उन्होंने कटुता नहीं दिखाई।   उन्होंने सदैव मेरा बड़े भाई की तरह सम्मान किया। ऐसा ही अनुभव है फतेहपुर के मौजूदा विधायक नंदकिशोर महरिया का। महरिया का कहना है कि मैंने कई बार भंवरू के सामने चुनाव लड़ा। एक बात महसूस की वे किसी से कटुता नहीं पालते थे। चुनाव के बाद जब भी मिलते तो बेहद खुशमिजाज नजर आते। ऐसा कभी नहीं लगता कि वे चुनाव जीते हैं और दूसरे पार्टी के हैं। इधर, उनके निधन से फतेहपुर सहित जिलेभर में कांग्रेसियों में शोक छा गया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक फतेहपुर कस्बे में 164 करोड़ रुपए की सीवरेज योजना और फ्लोराइडमुक्त पानी के लिए करीब आठ सौ करोड़ से ज्यादा की अंब्रेला परियोजना शुरू करवाने में उनका अहम योगदान रहा। इसके अलावा रामगढ़ को तहसील का दर्जा दिलाना, फतेहपुर में ट्रोमा सेंटर खुलवाना जैसी उपलब्धि भी उनके नाम हैं।

Monday, December 8, 2014

असर दिखाने लगी सर्दी

दिसंबर के दस्तक देने के साथ ही अब तक मामूली रूप में प्रभावी रही सर्दी  अपनी गुलाबी रंगत बिखेरने लगी है । इलाकेमें मौसम के मामूली फेरबदल के बीच शनिवार को पारे में गिरावट दर्ज हुई है। दिन में तेज धूप खिली रही। अलसुबह ठंड का असर बना रहा। शाम बाद बदले मौसम से ठिठुरन बढ़ी। खुले क्षेत्रों में सर्दी ज्यादा रही। फतेहपुर कृषि विज्ञान केंद्र में अधिकतम 29.4 न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ।

पुस्तक ' सजन रे झूठ मत बोलो ' का विमोचन


साहित्यसंसद कार्यालय में रविवार को साहित्यकार निलीन सराफ की पुस्तक सजन रे झूठ मत बोलो का विमोचन किया गया। साहित्य संसद की शबनम भारतीय ने बताया कि इस अवसर पर नलिन सराफ की फिल्म संगीतकार शैलेंद्र के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन समारोह की अध्यक्षता गुलाम मोहम्मद खां बेसवा ने की। इस दौरान काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया।