स्थानीय लक्ष्मीनाथ मंदिर में पांच दिवसीय झूलोत्सव धूम धाम से मनाया गया । प्रति वर्ष श्रावणी तीज पर आयोजित किये जाने वाले इस उत्सव में ठाकुर जी का मनमोहक श्रृंगार झूलों में झुलाया जाता है । इस साल भी मंदिरों में झूलोत्सव की धूम रही और श्रुद्धालुओ ने बड़ी संख्या में भगवान् का दर्शन लाभ किया ।
Saturday, August 31, 2013
आवारा पशु बने जी का जंजाल
फसलों को बचाने के लिए नवलगढ़, लक्ष्मणगढ़, चूरू, मानासी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण हर दिन आवारा सांडों को फतेहपुर बीहड़ में छोड़कर जा रहे हैं। बीहड़ में चरने के बाद ये सांड शहर में आना शुरू हो गए हैं। धानुका अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, बावड़ी गेट, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर सांडों की समस्या ज्यादा है। बुधगिरीजी की मढी, पिंजरापोल, पेट्रोलपंप तिराहे के पास काफी संख्या में सांडों के कारण यातायात भी बाधित होता है। इस संबंध में नगरपालिका चेयरमैन मधुसूदन भिंडा का कहना है कि आवारा सांडों को शीघ्र ही बीहड़ में छोड़ा जाएगा। आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए निविदा दी हुई है।

स्थानीय श्रमिक की दोहा में मौत
दोहा
कतर के बिन महमूद इलाके में भवन निर्माण के दौरान पिलर ढहने से शुक्रवार
को एक राजस्थानी श्रमिक की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। जिनमें एक
भारतीय तथा दूसरा नेपाली है। सूत्रों के अनुसार दोहा कतर के बिन महमूद
इलाके में एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक पुराने भवन को
बुलडोजर से ध्वस्त करने के दौरान पिलर श्रमिकों पर आ गिरा। दोहा के
अस्पताल हमद मेडिकल कारपोरेशन के मुताबिक मरने वाला श्रमिक राजस्थान का था
और उसका नाम मदन लाल बालू बताया जाता है।
राहुल गांधी से मिले विधायक
विधायक
भंवरू खां मंगलवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से मिले। मंगलवार को
राहुल गांधी ने विधायक भंवरू खां को दिल्ली बुलाया और उनसे रा\'य में
पार्टी एवं अल्पसंख्यकों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने विधायक को
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी एवं सरकार की योजनाओं को जनता तक
पहुंचाने एवं प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
सीवरेज प्रोजेक्ट में अनियमितताओं को लेकर रोष
कस्बे
में चल रहे सीवरेज कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ लोगों ने मंगलवार को
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि सीवरेज के काम में
अनियमितता बरती जा रही है। जगह-जगह पाइप डालने के बाद गड्ढों को नहीं भरा
गया। इस कारण आवागमन बाधित हो रहा है। कार्य में घटिया निर्माण सामग्री
उपयोग ली जा रही है। ज्ञापन के दौरान आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भी
लोगों ने एसडीएम और ईओ से वार्ता की और तुरंत कार्रवाई की मांग
की।
जुलूस के साथ उर्स का समापन
कस्बे
की ऐतिहासिक ख्वाजा नजमुद्दीन चिश्ती सुलेमानी की दरगाह पर चल रहे सालाना
उर्स में मंगलवार को जुलूस निकाला गया। जोहर की नमाज के बाद चेजारों के
मोहल्ले से चादर का जुलूस निकाला गया। शाही लवाजमे के साथ निकाले गए जुलूस
में मुख्य चादर के अलावा आधा दर्जन चादर और भी शामिल थी। जुलूस में कव्वाल
पूरे रास्ते ख्वाजा की खिदमत में कव्वालियां पेश करते गए तथा कलाकारों ने
हैरतअंगेज कार्यक्रम पेश किए। आजाद अखण्ड चौरास्ता, सिकरिया चौरास्ता, एजी
गनी खां रोड सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुए जुलूस शाम सात बजे
दरगाह पहुंचा।
Friday, August 16, 2013
लायंस क्लब का हरियालो फतेहपुर
स्थानीय लायंस क्लब के तत्वावधान में सीकर रोड स्थित पिंजरापोल कृषि फ़ार्म पर हरियालो फतेहपुर कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में २५० पौधे लगाए गए । कार्यक्रम में क्लब के सभी आला अधिकारी व अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे । क्लब अध्यक्ष डी एन ढाढ़णिया व कार्यक्रम संयोजक सुनील बूबना ने बताया कि क्लब की सेवा गतिविधियों के तहत प्रति वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है ।
Subscribe to:
Posts (Atom)