Friday, February 10, 2012

पारा शून्य से ऊपर टिकने को तैयार नाही

बीते हफ्ते पारे की गिरावट से मिली राहत काफूर हो गयी है । पारा शून्य से ऊपर टिकने को तैयार नहीं दिखा और कल रात दुबारा माइनस ३ डिग्री के पास पहुँच गया । बीती रात नगर में तापमान शून्य से २.९ डिग्री नीचे दर्ज किया गया । गौर तलब है कि पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान १५ डिग्री तक पहुँच गया था लेकिन सिर्फ ५ दिन टिकने के बाद पारा पुनः डुबकी लगा गया ।  फाल्गुन महीने में इस कडाके की ठण्ड से मौसम विज्ञ हैरान है और किसान परेशानी में है । अगर एक पखवाड़े ठण्ड इसी प्रकार बनी रही तो चने व सरसों की फसल को खतरा हो सकता है ।

Tuesday, February 7, 2012

एम्बुलेंस का उद्घाटन किया

ग्राम ताजसर पीएचसी में 108 एंबुलेंस का उद्घाटन सोमवार को विधायक भंवरु खां ने किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डा.बीएल सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि इस नई 108 सेवा से फतेहपुर झुंझुनूं मार्ग तथा रामगढ़ ग्रामीण के लोगों को लाभ मिलेगा।

मंदिर लूट मे कोई ठोस सुराग नहीं

ओसवाल शक्ति मंदिर में हुई छत्र और नकदी चोरी के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं जुटा पाई। पुलिस मामले में किसी बाहरी गैंग का हाथ मानकर जांच कर रही है। ये आशंका इसलिए भी बढ़ रही है कि पिछले दिनों यूपी और हरियाणा के बदमाश पकड़ में आ चुके हैं। साथ ही जिले के अन्य मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों में भी स्थानीय अपराधियों से कोई सुराग नहीं जुटा पाई। कोतवाल तेजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में विशेष टीम का गठन कर पड़ोसी जिलों में भेजा गया है। पड़ोसी जिलों की एमओबी शाखा से वहां के आदतन और चालानशुदा अपराधियों की सूची मांगी गई है। साथ ही घटना के समय इलाके में काम करने मोबाइल की डिटेल भी मांगी गई है। इस तरह की वारदातों में सक्रिय रहे स्थानीय अभियुक्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जो आरोपी इस समय जेल से बाहर हैं और पहले चोरी की वारदातें कर चुके हैं उनको लेकर अलग से टीम भेजी गई है। लेकिन अभी तक पुलिस ये तय नहीं कर पाई है कि वारदात में कितने लोगों का हाथ हो सकता है। उल्लेखनीय है कि ओसवाल शक्ति मंदिर से सोमवार रात चोरों ने नकदी और छत्र पार कर लिए थे।चोरों ने यहां के बालाजी मंदिर को भी निशाना बनाया।

Wednesday, February 1, 2012

.पंचायत की संधारण सभा

.पंचायत समिति की संधारण सभा मंगलवार को पंचायत समिति के सभागार में प्रधान पतासी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा पीएचसी व सीएचसी में रैबीज व सांप काटने के इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में जानकारी चाही गई। इस पर ब्लाक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दोनों इंजेक्शन महीने में बीस दिन ही पीएचसी व सीएचसी पर उपलब्ध रहते हैं। बैठक में विकास अधिकारी शफक्तुला खां सहित पंचायत समिति के जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

फिर टूटे ताले

चोरों ने फिर हिमाकत दिखाते हुए एक और मंदिर में सेंध लगा दी है। फतेहपुर कस्बे में एनएच 11 स्थित ओसवाल शक्ति मंदिर में सोमवार आधी रात बाद घुसे चोर लाखों के छत्र, बर्तन व नकदी ले गए। चोरों ने मंदिर में सो रहे व्यवस्थापक व अन्य को बाहर से कुंदा लगा दिया ताकी जाग होने पर भी वे कुछ नहीं कर पाए। सुबह साढ़े पांच बजे व्यवस्थापक उठा तो घटना का पता चला। बाद में एसपी व सीओ सिटी ने घटना स्थल का जायजा लिया।
पुलिस के मुताबिक बीकानेर रोड पर स्थित ओसवाल शक्ति मंदिर में रात को दस बजे के बाद घुसे चोरों ने सबसे पहले मंदिर के व्यवस्थापक व अन्य लोगों को बाहर से कुंदा लगाया। इसके बाद पहले शक्ति मंदिर का गेट तोड़ा और चांदी के चार छत्र और दानपेटियां तोड़कर करीब तीस हजार रुपए पार कर लिए। चोरों ने मंदिर की कोटड़ी का भी ताला तोड़ा और उसमें रखी साडिय़ां व पुजारी के सात हजार रुपए भी ले गए। इसके बाद चोरों ने परिसर में ही बने बालाजी के मंदिर का ताला तोड़ा। वहां से भी चांदी का मुकुट, तीन कड़े व एक बड़ा छत्र पार कर लिया। सुबह साढ़े पांच बजे व्यवस्थापक डूंगर सिंह उठा तो बाहर से कुंदा लगा मिला। इस पर उसने गेस्ट हाउस में सो रहे रसोइये को फोन किया लेकिन उसके बाहर भी कुंदा लगा हुआ था। बाद में वह चैनल गेट खोलकर बाहर निकले और मंदिर में जाकर देखा तो घटना का पता चला। उन्होंने मंदिर के सचिव माणक सोनी और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस व सदर एसएचओ समुद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी गौरव श्रीवास्तव, सीओ सिटी योगेन्द्र फौजदार व एमओबी टीम मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पारीक समाज का स्नेह मिलन

पारीक ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन रविवार रात गौड़ ब्राह्मण भवन में पूर्व नपा उपा की अध्यक्षता में हुआ । रिछपाल पारीक मुख्य अतिथि व पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिण्डा थे। समारोह में चिकित्सा समाज सेवा शिक्षा व्यापार आदि में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगो का सम्मानित किया गया। महेश पारीक ने पालिकाध्यक्ष को प्रदत अभिनंदन पत्र का वाचन किया। समाक के कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

गांधी दर्शन की जानकारी दी

 राजस्थान समग्र सेवा संघ द्वारा महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर कठपुतली कार्यक्रम न्यू राजस्थान सीसै स्कूल में शनिवार को आयोजित किया गया। स्कूल निदेशक ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि कठपुतली नाटक द्वारा विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन,स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान एवं अहिंसा का जीवन पर प्रभाव आदि के बारे में जानकारी दी गई।