Monday, October 11, 2010

शरद पूर्णिमा महोत्सव 2010 की तैयारिया प्रारम्भ


श्री बुध गिरि जी की मढ़ी के पीठाधीश्वर महंत श्री दिनेश गिरि जी ने बताया क़ि श्री बुध गिरि बालाजी धाम श्री बुध गिरि जी की मढ़ी फ़तेहपुर में दिनाक 16 अक्टूबर 2010  से २२ अक्टूबर 2010   (नवमी से शरद पूर्णिमा) तक शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जावेगा | महोत्सव में 16  अक्टूबर  से दोपहर १ बजे से साय ४ बजे तक श्री मद भागवत कथा होगी जिसमे कथा वाचक संत श्री ज्ञानानंद जी महाराज (सरक्षक :-श्री गोधाम महातीर्थ पथमेरा ) कथा का रसपान करवायेगे | २२ अक्टूबर से १०८ संगीतमय सामूहिक सुंदर कांड के पाठ किये जावेगे | प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री सालासर बालाजी जानेवाले यात्रियों के लिए भोजन चाय-नाश्ता,  विश्राम, औषधि आदि की  वयवस्था रहेगी | मढी के  पीठाधीश्वर श्री दिनेश गिरी जी महाराज के सान्निध्य में होनेवाले धार्मिक आयोजन को लेकर कार्य कर्ता जोर शोर से जुटे हुए है तथा उपयुक्त व्यवस्था की जा रही है |

Sunday, October 10, 2010

नगर में दुर्गा भक्ति की बयार


नवरात्रा स्थापना एक साथ ही नगर में दुर्गा भक्ति का प्रवाह प्रारम्भ हो गया है | नगर में चार स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है | सुबह शाम माता की आरती के साथ ही दिन भर अन्य प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी समारोहों में किया जा रहा है | स्थानीय केबल चैनलों द्वारा विभिन्न पूजाओं की दोनों समय की आरती का लाइव प्रसारण भी दिखाया जा रहा है  जिससे पूजा स्थल पर आने में असमर्थ श्रद्धालु घर बैठे ही माता की आरती का रसास्वादन कर सकें | बावडी गेट दुर्गा पूजा समारोह में रामकथा का आयोजन भी किया जा रहा है जिसका भक्ति लाभ अनेक श्रद्धालु उठा रहे हैं |

Saturday, October 9, 2010

सर उठा के जीना है तो संगठित होना पड़ेगा

संगठन समाज की धुरी है, ताकत दिखाने के लिए संगठित होना पडेगा, यह विचार श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि  के रूप में बोलते हुए डॉ. दास गुप्ता ऩे व्यक्त किये | डॉ गुप्ता ऩे कहा क़ि देश में हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला अग्रवाल समाज हमेशा उपेक्षा का ही शिकार रहता है  इसका कारण संगठन का अभाव ही है  | 


इससे पूर्व अग्रसेन जी की जयकार के गगनभेदी नारे लगाते हुए अग्रवाल समाज के लोगों ऩे प्रात प्रभात फेरी निकाली | बाद में श्री अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा चाट मेला का आयोजन किया गया | सायं काल को आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुम्बई प्रवासी श्री भारत बूबना ऩे की जबकि विशिष्ट अतिथि मुम्बई प्रवासी श्री पंकज बूबना थे | इस अवसर पर सीकर जिला वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद सर्राफ व कोषाध्यक्ष श्री नवल जोगानी भी उपस्थित थे  | श्री जोगानी ऩे अग्रसेन जी का जीवन परिचय बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया | गणेश चमडिया ऩे राजनैतिक क्षेत्र में भी समाज की जाग्रति पर जोर डाला |

इस अवसार पर समाज द्वारा आयोजित की जाने वाली सुलेख, चित्रकला, निबंध,  सामान्य ज्ञान, मेहंदी, रंगोली इत्यादि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले एवं शिक्षा में उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के अंत में सीकर जिला अग्रवाल सम्मलेन के मंत्री सुनील बूबना ऩे संस्था के चुनावों की घोषणा की तथा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की | कार्यकरण का संचालन देवकीनंदन ढांढणिया व अंकित बूबना ऩे किया |   

Tuesday, October 5, 2010

अग्रसेन जयन्ती के कार्यक्रम प्रारम्भ हुये

अग्रवालों के प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयन्ती पर श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है |  स्कूल एवं कालेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला, सुलेख व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा महिलाओं व बालिकाओं के लिए मेहंदी , रंगोली व चाट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा |  दिनांक 8 अक्टूबर 2010 को श्री अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकली जायेगी,  अपरान्ह सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा सायं जयन्ती समारोह एवं प्रसाद का आयोजन किया जाएगा |  श्री अग्रसेन जयन्ती के दिन सभी अग्रबंधु अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे |  

नवरात्रा स्थापना से प्रारम्भ होने वाले दुर्गा पूजा समारोह की तैयारियां भी जोर शोर पर हैं | नगर में 5-6 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है | सबसे पुराने बावडी गेट दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा जो क़ि सभी नगर वासियों व धर्म परायण व्यक्तियों के लिए उत्साह का विषय है |  

रासलीला महोत्सव की धूम





श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में चल रहे सार्वजनिक रासलीला समारोह में राजा हरीशचंद्र की कथा का जीवंत चित्रण किया गया। कथा के माध्यम से संदेश दिया गया कि सत्य एवं धर्म पर चलने वाले व्यक्ति के सामने सांसारिक बाधाएं अवश्य आती हैं, परंतु जो कठिनाइयों के बाद भी सत्य और धर्म पर अटल रहता है, वह कालजयी और अमर बन जाता है। राजा हरीशचंद्र ऋषि विश्वामित्र द्वारा अनेकानेक परीक्षाओं के बाद भी विचलित नहीं हुए और अमर हो गए। आज देश को ऐसे ही लोगों की आवश्यकता है। कथा के दौरान चांडाल बने राजा हरीशचंद्र द्वारा अपने पुत्र की मृत्यु पर उसके दाह संस्कार से पहले अपनी पत्नी से शुल्क मांगने के प्रसंग पर श्रोता द्रवित हो गए।  पिछले कुछ वर्षों से मंदिर सभागार में प्रति वर्ष सार्वजनिक रामलीला व रासलीला समिति द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है | कार्यक्रम के लिए ब्रज के कलाकारों की टोलियाँ बुलाई जाती है | सुन्दर आयोजन के लिए समिति बढ़ाई की पात्र है |

Monday, October 4, 2010

गांधी जयन्ती मनाई


राष्ट्र पिता  महात्मा गांधी की जयन्ती पूरे कस्बे में अत्यंत उत्साह के साथ मनाई गयी | विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में  समारोह आयोजित कर बच्चों को राष्ट्र पिता के जीवन के बारे में महत्त्व पूर्ण जानकारियाँ दी गयी तथा उनके पास चिन्हों का अनुसरण करने की बात बताई गयी | नगर की शीर्ष संस्था लायंस क्लब ऩे भी इस अवसर पर विश्व शान्ति रैली निकाली जिसमें विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों नाथा नगर के गणमान्य व्यक्तियों ऩे शिरकत की | इसी प्रकार निकटवर्ती  सीकर में विशाल दौड़ का आयोजन किया गया | दौड़ेगा सीकर के नाम से आयोजित इस सद्भावना दौड़ में करीब बीस हजार धावकों ऩे दौड़ लगाई |

Saturday, October 2, 2010

पहले ही महीने में एक हजारी हुआ आपका ब्लॉग

आज आपका ब्लॉग पूरे एक महीने का हो गया है | पहले महीने में हमने 1000  हिट्स पार करके लगभग 1350  हिट्स प्राप्त किये हैं | पहले महीने में आप सबका जो प्यार व दुलार इसे मिला है, आपणों फतेहपुर  परिवार आशा करता है क़ि आगे भी ऐसे ही मिलता रहेगा और धीरे धीरे परिवार के सदस्यों की संख्या यूं  ही बढ़ती रहेगी | पहले महीने के हिट्स की समरी प्रस्तुत है -