Wednesday, June 29, 2016

अक्टूबर में ब्राड गेज का ट्रायल

सीकर-चूरूब्रॉडगेज ट्रैक पर अक्टूबर में इंजन का ट्रायल लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का काम सीकर से फतेहपुर फतेहपुर से चूरू तक दो फेज में किया जा रहा है। दोनों फेज में 90 में से 55 किमी दूरी में पटरी बिछाई जा चुकी हैं। 
प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर से पहले लाइनिंग का काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद सबसे पहले इंजन चलाकर ट्राइल ली जाएगी। फतेहपुर बीड़ के विवाद को छोड़ दिया जाए तो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। सीकर लक्ष्मणगढ़ तक लाइन बिछाने का लगभग काम पूरा हो चुका है। फिलहाल इसमें अंडरपास का काम चल रहा है। लक्ष्मणगढ़ तक 20 अंडर पास बनाए जाने हैं। यह काम अक्टूबर से पहले पूरा कर दिया जाएगा। इसी तरह फतेहपुर से चूरू तक के फेज में लाइन डालने के अलावा बिल्डिंग वर्क, सिग्नल सिस्टम का काम भी चल रहा है। 
सीकर-चूरूके बीच बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। पिछले साल मंजूर हुए 174 करोड़ रुपए भी पूरे खर्च नहीं हो पाए हैं। वहीं सीकर-लुहारु ब्रॉडगेज ट्रैक चालू करने के दौरान रेल मंत्री खुद घोषणा कर चुके हैं कि लंबित प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा करेंगे। इसके लिए पर्याप्त बजट दिया जाएगा। 
सूत्रोंके मुताबिक फतेहपुर बीहड़ में अटके रेल प्रोजेक्ट की फाइल मंत्रालय स्तर पर चल रही है। राज्य स्तर पर मीटिंग के बाद फाइल को पीएमओ भिजवाया था। अब रेल मंत्रालय स्तर पर फैसला होना है। अधिकारी ब्रॉडगेज ट्रैक के काम आने वाली जमीन के नए सिरे से डायवर्जन की बजाय पुराने रिकॉर्ड मीटर गेज लाइन को आधार बना रहे हैं। रेल लाइन के लिए 31.63 हैक्टेयर की जरूरत है। 

Tuesday, June 28, 2016

बारिश से मौसम खुशनुमा

घनेबादलों की आवाजाही और अंधड़ के साथ सोमवार को जिले में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। फतेहपुर में 45 एमएम, बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम 40.0 न्यूनतम तापमान 27.4 रहा। रविवार को फतेहपुर में अधिकतम 39.8 न्यूनतम तापमान 26.6 था। बारिश के साथ आये सूंटे से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मौसमविभाग के अनुसार फिलहाल दो दिन तक जिलेभर में ऐसा ही मौसम रह सकता है। बुधवार से मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से खरीफ की बुआई भी जोर पकड़ने लगेगी। 

Monday, June 27, 2016

3 सरकारी स्कूलों को कंप्यूटर लैब की सौगात

ब्लाॅकके तीन राजकीय स्कूलों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना की जाएगी। विधायक नंदकिशोर महरिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूल राउमावि भगसरा, हेतमसर, दाडुंदा का आईसीटी योजना के तहत चयन हुआ है। चयनित प्रत्येक स्कूल में 12 कंप्यूटर, फर्नीचर, प्रिंटर आदि उपलब्ध होंगे और इसी सत्र में कंप्यूटर लैब तैयार करवा दी जाएगी। विधायक महरिया ने बताया कि केंद्र की योजना के तहत इन विद्यालयों का चयन किया गया है।

Sunday, June 26, 2016

फतेहपुर में बनेगा बुधगिरी नेचर पार्क

फतेहपुरबीड़ में वन विभाग बुधगिरी नेचर पार्क बनाएगा। इसका दायरा 100 हैक्टेयर का रहेगा। इस पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार की नगर उद्यान योजना के तहत इस पार्क बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। 
डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्‌डा का कहना है कि प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 4400 रनिंग मीटर की दीवार होगी। वॉक ट्रैल छह किमी की होगी। 50 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए दो ट्यूबवैल रोशनी के लिए सोलर लाइट लगेगी।  

Saturday, June 25, 2016

दो दिन से जलापूर्ति बाधित

जलदायविभाग की लापरवाही से कस्बे के लोगों को दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। पुरानी टंकी योजना से दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। भयंकर गर्मी में दो दिन तक पानी नहीं आने से लोगों में आक्रोश है। समस्या को लेकर लोगों ने एसडीएम को सूचना दी। आधे कस्बे में पुरानी वाटर वर्क्स योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे वार्ड एक, दो, सात, आठ, नौ, रतनगढ़ रोड, वाल्मीकि मोहल्ला, वार्ड सात, दो, नौ, 10, 14 15 बाजार सहित आधे से अधिक कस्बे में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। 
एक्सईएन आरके राठी ने एईएन तथा जेईएन को तुरंत पेयजल व्यवस्था में सुधार कर जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। कस्बे में गुरुवार सुबह जलापूर्ति हुई थी। उसके बाद पानी नहीं आया। मामले में एईएन का कहना है कि सरकारी टंकी से सप्लाई के वॉल खराब हो जाने के कारण पेयजल सप्लाई में व्यवधान आया। अब सुधार कर दिया गया है। 

Friday, June 24, 2016

प्री मानसून की दस्तक

प्री-मानसून की दस्तक के साथ गुरुवार को बारिश हुई। गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है।मौसम के बदले मिजाज और वातावरण में नमी बढ़ने से शाम तक पारा तेजी से लुढ़क गया। दोपहर एक से शाम चार बजे तक पारा 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम छह बजे पारा 34 डिग्री पहुंच गया।
जयपुर मौसम विभाग का अनुमान है कि ये प्री-मानसून की फुहारें हैं। यह स्थिति दो दिन तक बनी रहेगी। वैज्ञानिकों का पूर्व अनुमान है कि 25 जून तक शेखावाटी सहित प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो जाएगा।बस स्टैंड पर बरसाती पानी भर  गया  


Thursday, June 23, 2016

योग दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को समारोह में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। सुबह छह बजे ही योग साधकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आयुर्वेद अधिकारी ने कहा कि हमारे वेद, उपनिषद में योग के प्रमाण हैं। कुशलतापूर्वक किया गया कर्म ही योग है, जो आत्मा को परमात्मा के साथ आत्मसात कराता है। आज जबकि पूरा विश्व हिंसा और अशांति से जूझ रहा है, योग ही इसका एकमात्र स्थाई समाधान है।योग के जरिए विश्व के साथ खुद को एकाकार होते हुए देख रहे हैं। भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। उल्लेखनीय योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया