Monday, November 30, 2015

5 के नीचे पारा , ठण्ड और बढ़ने के आसार

जिलेमें पारे की गिरावट के साथ सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। फतेहपुर में 3.2 डिग्री पारे के साथ शुक्रवार को सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर में गुरुवार की तुलना शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मावठ होने पर सर्दी का असर अब लगातार बढ़ेगा। शेखावाटी में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही पारे में तेजी से गिरावट का दौर शुरू हुआ जो लगातार जारी है। हालांकि दिन के तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। फतेहपुर मौसम केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम 29.2 न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री तथा चूरू मौसम केंद्र पर अधिकतम 30.9 न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
सर्दीका असर बढ़ने के साथ किसान फसल को लेकर भी फिक्रमंद होने लगे हैं। किसान रात के वक्त धुआं करने लगे हैं। वहीं छोटे फलदार पौधों को कपड़े आदि से ढंकने लगे हैं। पारा गिरने से सब्जी फूलों की खेती प्रभावित होने लगी है। सर्दी तेज होने के साथ ही सर्दी-जुकाम के रोगियोंे की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। 


Friday, November 27, 2015

अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र का शिविर

अहिंसाप्रशिक्षण केंद्र डीएचपी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भारत एक दर्शन पर आयोजित सेमिनार में दुबई प्रवासी भामाशाह दाउद हनीफ पिनारा ने कहा कि भारत के दर्शन में मानव का कल्याण छिपा है। मुख्य अतिथि रणजीत सिंह कड़वासरा ने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रह कर भाईचारे का संदेश देते हैं। बेटी बचाओ अभियान के संयोजक करणसिंह जाखड़ ने अध्यक्षता करते हुए अच्छे संस्कार लेने की बात कही। डॉ. नजीर फतेहपुरी, शफीक फतेहपुरी ने भी विचार व्यक्त किए। डीएचपी फाउंडेशन ने पार्षद विनोद कटारिया, गणेश चमड़िया शौकत अली को सम्मानित किया। 

Wednesday, November 25, 2015

रेलवे आरक्षण सुविधा हुई बहाल

फतेहपुर| रेलवेस्टेशन पर आरक्षण खिड़की फिर खुल गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा चूरू-सीकर रेल मार्ग आमान परिवर्तन कारण इस माह की 15 तारीख से रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया और आरक्षण खिड़की भी बंद कर दी गई थी। नगर के बुद्धिजीवियों ने डीआरएम रेल्वे जयपुर से मिलकर आरक्षण की सुविधा फिर चालू करवाई। सीकर-चूरू रेल मार्ग पर सिर्फ फतेहपुर में ही आरक्षण की सुविधा बहाल हुई है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आरक्षण सुविधा उपलब्ध रहेगी । 

एसपी ने किया थाने का निरीक्षण

एसपीअखिलेश कुमार ने सदर थाने का निरीक्षण किया और सीएलजी सदस्यों की मीटिंग ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच पारदर्शिता होनी चाहिए। सदस्यों ने सदर थाने रोलसाबसर चौकी में कांस्टेबल अधिकारियों के खाली पदों को भरने की मांग की। एसपी ने सदर थाने पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस विभाग  अधिकारी मौजूद रहे।  

Tuesday, November 24, 2015

बावड़ी सफाई के दौरान अतिक्रमण हटाया

कस्बेकी ऐतिहासिक नवाबी बावड़ी में किए जा रहे सफाई अभियान के दौरान बावड़ी की बांयी तरफ की चारदीवारी के पास से अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी के अनुसार सफाई के दौरान बावड़ी के पास ही किए गए निजी निमार्ण कार्य की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। यह दीवार बावड़ी के ऊपर बनी हुई थी, इस पर एसडीएम पुष्कर राज शर्मा एवं तहसीलदार मूलचंद लूणिया ने सफाई कार्य रुकवा कर दीवार तोड़ने के निर्देश दिए ।मंगलवार को मजदूरों द्वारा इंजीनियर की देखरेख में दीवार तोड़ी गई।  एसडीएम ने श्रमदान करनेवाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए निर्देश दिए कि आगे सफाई अभियान दीवार को पूरी तरह से तोड़ने के बाद ही शुरू किए जाए तथा इस तरह से कोई कार्य नहीं करे जिससे श्रमदान करनेवालों को चोट की संभावना हो ।मंगलवार को बावड़ी के मुख्य बुलंद दरवाजे पर उग आए पेड़ों की कटाई की गई। 

Sunday, November 22, 2015

जैन समाज का पूजन कार्यक्रम

फतेहपुरजैन समाज द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मीनाथ मोटेंसरी में चल रहे आठ दिवसीय सिद्धचक्र विधान मण्डल पूजन में रविवार को भैया युवराज मुंबई के प्रवचन हुए। मुख्य वक्ता भैया युवराज ने ' बहना से कुछ कहना ' के तहत बेटियों से सीधी वार्ता करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में पारदर्शिता लाए और ऐसा कुछ कार्य नहीं करे जिससे उन्हें और उनके परिजनों को आजीवन पछताना पड़े। उन्होंने कहा कि जो समय बीत चुका है वो अतीत बन चुका है,उसकी चिंता ना करें और भविष्य की चिंता करें बहनों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप अपने माता पिता से झूठ बोलते है तो यह खुद से छल कर रहें है,अपने आप को धोखा दे रहें है। उन्होंने कहा कि जब सास, मां बन जाएंगी और बहू बेटी बन जाएगी, तो परिवार में किसी भी तरह की समस्या पैदा नहीं होगी। एक मिनट में जिंदगी नहीं बदल सकती, लेकिन एक मिनट में लिया गया निर्णय पूरी जिंदगी को बदल सकता है। 

पिंजरापोल में नानी बाई रो मायरो

गोशालापिंजरापोल में शनिवार को तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो का वाचन संपन्न हुआ। कथावाचक पं. लक्ष्मीनाथ दाधीच ने कथा सुनाई। गोपाष्टमी के अवसर पर  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मायरा श्रवण का लाभ उठाया तथा दान पुण्य कर गो सेवा की ।