लॉयंसक्लब द्वारा शनिवार को चौहान
मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में आम जनता के अलावा कई आला सरकारी अफसरों ने भी रक्तदान
किया। सुरेश लालवानी, एडवोकेट योगेश पाराशर, अनिल जाखड़, महेंद्र जांगिड़
आदि ने सेवाएं दी। शिविर में 57 यूनिट रक्तदान किया गया।
Monday, December 8, 2014
Saturday, December 6, 2014
जल संग्रहण कार्यों का किया निरीक्षण
एकीकृतजलग्रहण परियोजना रोसावां के
तहत किए गए कार्यों का निदेशक जलग्रहण एवं भूसंरक्षण विभाग जयपुर एमएस काला
ने निरीक्षण किया। पंस फतेहपुर के एईएन जलग्रहण ने बताया कि एकीकृत
जलग्रहण परियोजना रोसावां के अंतर्गत उपसमिति हुडेरा का निरीक्षण किया गया।
निदेशक ने जलकुंड, चारागाह, वानिकी आदि कार्यों का निरीक्षण किया।
पत्नी ने कोर्ट में पति को पीटा
दहेजप्रकरण में कोर्ट में पति की
जमानत याचिका पर सुनवाई के समय पत्नी ने पति को पीट डाला। मंडावा निवासी पति
मो. जावेद पुत्र आमीन भाटी के वकील राजपालसिंह सतीशकुमार ने बताया कि
रामगढ़ थाने में पीड़िता रामगढ़ निवासी वाहिदा पुत्री गुलाम नबी ने पति के
खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने 19 नवंबर को पति जावेद को गिरफ्तार कर एसीजेएम कोर्ट फतेहपुर में पेश किया। पति की जमानत याचिका की सुनवाई के समय प|ी एवं उसके परिजन भी कोर्ट में मौजूद थे। इस्तगासे के अनुसार सुनवाई के समय अपने परिजनों के उकसाने पर जावेद की पत्नी वाहिदा ने भरी अदालत में जावेद को थप्पड़ मार दिया। जावेद ने पत्नी वाहिदाव परिजनों के खिलाफ मारपीट करने, राजकार्य में बाधा डालने आदि का इस्तगासा पेश किया। एसीजेएम ने उसे कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने में भेज दिया।
पुलिस ने 19 नवंबर को पति जावेद को गिरफ्तार कर एसीजेएम कोर्ट फतेहपुर में पेश किया। पति की जमानत याचिका की सुनवाई के समय प|ी एवं उसके परिजन भी कोर्ट में मौजूद थे। इस्तगासे के अनुसार सुनवाई के समय अपने परिजनों के उकसाने पर जावेद की पत्नी वाहिदा ने भरी अदालत में जावेद को थप्पड़ मार दिया। जावेद ने पत्नी वाहिदाव परिजनों के खिलाफ मारपीट करने, राजकार्य में बाधा डालने आदि का इस्तगासा पेश किया। एसीजेएम ने उसे कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने में भेज दिया।
३ घंटे हाइवे रहा जाम
एनएच11 पर चल रहे फोरलेन कार्य के
कारण बुधवार शाम को हाईवे पर 10 किमी से भी ज्यादा लंबा जाम लग गया। जाम
कोतवाली थाने से हरसावा सर्किल तक था। शहर कोतवाल विजय सेहरा, सदर कोतवाल
रामप्रताप सहित कोतवाली एवं सदर थाने की पुलिस आरएसी के जवान तीन घंटे तक
जाम खुलवाने में लग रहे। रात नौ बजे तक जाम नहीं खुला। नेता प्रतिपक्ष
रामेश्वर डूडी भी जयपुर से बीकानेर जाते समय जाम में फंस गए।
Monday, December 1, 2014
हवेलियों की सुरक्षा हेतु बनेगा कानून - पीडब्ल्यूडी मंत्री
गांवभींचरी में ग्रामवासियों द्वारा पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा भी थे। वे निजी समारोह में
भाग लेने के लिए भींचरी आए थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि
फतेहपुर हेरिटेज सिटी है। यहां की हवेलियों चित्रकारिता को सुरक्षित रखने
के लिए विधानसभा सत्र में कानून बनाया जाएगा। सरकार ने राजस्थान में 20
हजार किलोमीटर सड़क बनाने का निर्णय लिया है। नागौर से तरवाऊ, डीडवाना,
सालासर, लक्ष्मणगढ़, मुकुंदगढ़ को एसीपीपी का पार्ट बना दिया गया है। इससे
जैसलमेर से दिल्ली तक वाया लक्ष्मणगढ़ होते हुए सीधा सड़क मार्ग बन जाएगा।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रसीद खां ने फतेहपुर में एडीजे कोर्ट
खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। वहीं लोगों द्वारा नवलगढ़ से फतेहपुर
रोडवेज बस चलाने भींचरी गांव में सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। इस
अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेफ्टिनेंट कर्नल ने आर्ट गैलेरी को सराहा
नादीनली प्रिंस हवेली की लेफ्टिनेंट कर्नल आरपीसी रॉय ने सराहना करते हुए
कहा कि शेखावाटी की हवेलियां और भित्ति चित्रकला विश्व में प्रसिद्ध है।
इनका बचाव आवश्यक है। जिस तरीके फ्रांस के लोग इनकी रक्षा कर रहे हैं, वह
सराहनीय है। इस दौरान फ्रांसीसी नागरिक जोयल, उनकी पत्नी सैली सहित नादीन ली
प्रिंस के स्टाफ ने उनका स्वागत किया। कर्नल के साथ आए परिजनों छात्रों ने
ओपन आर्ट गैलरी पेंटिंग सहित पूरी हवेली का भ्रमण किया।
निमावत स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया
निमावतपब्लिक स्कूल का 18वां
स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ले. ज. आरपी
रॉय, विशिष्ठ अतिथि बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक मेजर जनरल एसएस नैय्यर
थे। अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन महेश निमावत ने की। स्कूल निदेशक कर्नल पीसी
शर्मा ने बताया कि कक्षा 12वीं के छात्रों को दीक्षा प्रदान की गई। इसके
बाद प्रतियोगिताओं, शैक्षणिक उपलब्धियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले
छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। स्कूल टॉपर विजय बहादुरसिंह राठौड़ के
अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लोक
नृत्यों, वेस्टर्न डांस एवं समूह गायन में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि रॉय ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कहा कि आगे के 4-5
वर्ष आपकी जिंदगी के महत्वपूर्ण है।
Subscribe to:
Posts (Atom)